छत्तीसगढ़
चोर के टैटू से गिरोह तक पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस:सर्वेयर बनकर 1 हफ्ते तक घर ढूंढ़ा;52 लाख का माल बरामद,MP का सराफा कारोबारी मास्टरमाइंड
बिलासपुर,एजेंसी। । बिलासपुर समेत 6 ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले बंसोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड मध्यप्रदेश का सराफा करोबारी है, जो चोरी के गहने खरीदने के लिए इनका इस्तेमाल करता था और वारदात के बाद गहने लेकर उन्हें सुरक्षित उनके ठिकानों तक पहुंचाता था।
ये गिरोह फिर से जशपुर जिले के तपकरा में वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले ही एक सदस्य के हाथ पर बने टैटू के जरिए पुलिस इनके गढ़ तक पहुंच गई। एक हफ्ते तक एएसपी, डीएसपी सहित दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने जनगणना, सर्वे समेत अलग-अलग बहाने से आरोपियों की पहचान की।
इसके बाद दबिश देकर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 125 ग्राम सोना, 33 किलो चांदी और कैश समेत 52 लाख का माल बरामद किया गया है। इस गिरोह ने चकरभाठा के हिर्री माइंस, सीपत के दामोदर ज्वेलर्स समेत शिवरीनारायण और कोटमीसोनार की ज्वेलरी शॉप में चोरी की। सभी वारदातों में तरीका एक ही था।
हाथ का टैटू बना रास्ता, गिरोह तक पहुंची पुलिस
चोरों तक पहुंचना बहुत मुश्किल लग रहा था। इधर, पुलिस की टेक्निकल टीम CCTV फुटेज निकाल कर बारीकी से जांच कर रही थी। इसी दौरान गिरोह के एक सदस्य के हाथ पर टैटू का निशान दिखा। रायपुर में हुई चोरी में भी इस सदस्य की तस्वीर आई थी।
इसके आधार पर पुलिस ने बिलासपुर से महाराष्ट्र और ओडिशा के राउरकेला तक रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की। इसके बाद साफ तस्वीर लेकर पुलिस ने दूसरे राज्यों में भेजी। इसमें मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां निवासी लालमन उर्फ बड़का बंसोर की पहचान हुई।
पुलिस की टीम उसके घर तक पहुंची और फिर उसके साथी रामधीन बंसोर, सियाराम बंसोर और लालजी बंसोर की पहचान की।
ASP-DSP सर्वेयर और जनगणनाकर्मी तक बने
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बंसोर गिरोह को उनके गढ़ में जाकर गिरफ्तार करना बड़ा चैलेंज था, क्योंकि कोई भी वहां जाता तो उसे वे पहचान लेते। ऐसे में टीम ने समझदारी से काम लिया। एएसपी अनुज और दो डीएसपी उदयन बेहर और निमितेश सिंह ने वहां 7 दिन कैंप किया। उनके साथ टीम के सदस्य भी थे।
टीम ने सिंगरौली, बैढ़न, सरई, बरगवां, लामादीह, बांधा, उज्जैनी, देवरी और यूपी के मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर में कैंप किया। इस दौरान आरोपियों की शिनाख्ती और घरों में मौजूदगी जानने के लिए जनगणना, राशन कार्ड सर्वे आदि सहित अलग-अलग तरीके अपना कर आरोपियों के घर में होने की पुष्टि की। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
सराफा कारोबारी मास्टरमाइंड, यही चोरी कराता था
सभी आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मनीष सोनी उनका सरगना है, जो उन्हें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत दूसरे राज्यों के ज्वेलरी शॉप में चोरी करवाता है। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले वे रेकी करते थे। इस दौरान मोबाइल भी नहीं रखते थे। मनीष उन्हें ठिकाने तक पहुंचाता था।
चोरी करने के बाद वह अपनी कार में बैठाकर उनके घर छोड़ देता था। इसके बाद गहनों को अपनी दुकान और राजेंद्र गुप्ता के पास गला कर खपाता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मनीष सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू और राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया के यहां दबिश देकर 20 किलो चांदी और 106 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस ने इन्हें खरीदार आरोपी बनाया है।
पुलिस हिरासत में आरोपी, पूछताछ में खुल सकते हैं कई मामले
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ में और भी नाम सामने आ रहे हैं। एक आरोपी को जेल से छूटते ही पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मध्यप्रदेश की सरई जेल से पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक अलग-अलग घटनाओं में गिरोह के कई सदस्य शामिल रहे हैं। इन सभी के नाम भी पूछताछ कर हासिल किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चोरी की दूसरी वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
आरोपियों पर दर्ज हैं दर्जन भर से ज्यादा केस
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी लालमन उर्फ बड़का बसोर (54 वर्ष) निवासी बरहवाटोला सिंगरौली एमपी, रामधीन बसोर (56 वर्ष) निवासी बाघाडीह हथकौडापारा सिंगरौली, सियाराम बसोर (51 वर्ष) निवासी लामीदह सरई सिंगरौली, लालजी उर्फ किनका बसोर (35 वर्ष) निवासी लामीदह सरई सिंगरौली के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई।
इस दौरान पता चला कि इनके खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा चोरी के केस दर्ज हैं। वहीं, पुलिस ने सराफा व्यापारी मनीष सोनी के साथ ही राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया (37 वर्ष) और एक अन्य खरीदार अमित सिंह (33 वर्ष) निवासी सिंगरौली को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से 4 लाख कैश समेत 52 लाख का माल बरामद
आरोपियों से पुलिस ने सीपत में हुई चोरी की शत प्रतिशत रिकवरी की है। टीम को कुल 33 किलो चांदी के जेवर और सिल्ली, 125 ग्राम सोने के जेवर और सिल्ली, 4 लाख रुपए कैश, एक कार, बाइक और 6 मोबाइल समेत 52 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।
बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायपुर में की चोरी
आरोपियों ने 30 जून को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण के राहौद चौक स्थित सराफा दुकान के साथ ही 2 जुलाई की रात अकलतरा के कोटमीसोनार में आदित्य ज्वेलर्स, 12 जून की रात चकरभाठा के हिर्री माइंस स्थित ज्वेलरी शॉप, 15 जुलाई की रात सीपत के दामोदर ज्वेलर्स, 6 जुलाई की रात रायपुर के धरसींवा और 30 जुलाई को सीतापुर स्थित सराफा दुकान में चोरी की।
कोरबा
संस्कृत विषय बचाओ अभियान: घोषणा को अमल में लाने संस्कृत शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम साहू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी नोयन कुमार बुडेक, मनोज कुमार वर्मा, डॉ नारायण प्रसाद, गंगाराम साहू, हेमंत कुमार हिरवानी, दुर्गेश कुमार साहू, कुलेश्वर प्रसाद, दिनेश मंडावी, सुनील महार, ईश्वरी यदु कामिनी पिल्लई, रेणुका लदेर, शारदा साहू, सुरेखा सेन, सोमप्रभा साहू सहित प्रदेश के पांच शिक्षा संभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची की भाषा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप संस्कृत विषय के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु उल्लेख किया गया है को ध्यान में रखते हुए गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री द्वारा 30 अप्रैल को विधानसभा से घोषणा किया गया कि संस्कृत भाषा को अनिवार्य कर रहे हैं, जिनका लघु चलचित्र सोशल मीडिया पर बहुत प्रसारित हैं।

इसे देख सुनकर प्रदेश भर के संस्कृत शिक्षकों में शासन की सौहार्द्रपूर्ण निर्णय से हर्ष की लहर है। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा, सभ्यता और संस्कार परक एक राष्ट्रभाषा है, जिनमें सनातन संस्कृति पूर्ण रूप से समाहित है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा 10 मई एवं 26 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित एम -14 आवास में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर घोषणा के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र अति शीघ्र शासकीय आदेश जारी करवाने हेतु मांग पत्र सौपा, जिससे शिक्षक आश्वस्त हो जावे तथा मंत्री द्वारा संस्कृत विषय को अनिवार्य करने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए यह शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा पुरस्कार है, किन्तु आज पर्यन्त कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस पावन कार्य के लिए निरंतर प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर, विधायकगण, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , राज्यपाल रमेन डेका , संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सचिव सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम्, प्रदेश संयोजक व अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी फेड़रेशन कमल वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डॉ अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, आयुक्त राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सहित 50 से भी अधिक आवेदन बारंबार संस्कृत विषय को पूर्व की भांति अनिवार्य करने तथा नवीन व्यावसायिक शिक्षा को सातवें विषय के रूप में रखने के लिए मांग पत्र ज्ञापन सौपा गया था। 25 अगस्त 2025 को शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में एससीईआरटी रायपुर को कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा दसवीं का संस्कृत विषय को अनिवार्य करने निर्देशित भी किया गया था। इसी क्रम में 07 सितंबर 2025 को सरयू पारिण भवन मठपुरेना में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत सम्मेलन में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी मांग पत्र सौपा गया था। वहां पर अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत संकल्प का विषय है विकल्प का नहीं। संस्कृत भाषा के साथ अन्याय नहीं होगा। एक तरफ पूरा विश्व संस्कृत भाषा के महत्व को अपना रहा है। अपने देश के विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा को अनिवार्य शिक्षा कर रहे हैं तथा अनुच्छेद 351 आठवीं अनुसूची की भाषाओं के सम्मान के लिए बनाया गया है।
कोरबा
सुशासन तिहार में जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्री का किया गया वितरण
कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तथा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही जिले के सभी पांच ब्लाक में आयोजित महत्वपूर्ण शिविर स्थल-ग्राम पिपरिया, जल्के, बसीबार, बैरा, चोढ़ा, चुईया, गिधौरी, केराकछार, सिरमिना, लमना, नगोई, मोरगा, निरधी, जटगा, छिंदपुर आदि स्थानों में शिविर के माध्यम से जनमन सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में प्रचार सामग्री सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छ.ग.टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड) आदि का वितरण किया गया।
कोरबा
31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 31 मई 2026 को राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन एवं धुम्रपान से हाने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वाथ्य के लिए हानिकारक है , बल्कि यह हमारे परिवारों और पर्यावरण को भी नुकसान पहॅंुचाता है वर्तमान समय में कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बिमारियॉं एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण तंबाकू सेवन है।
उन्होंने आमजन से अपील किया है कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करें साथ ही विश्व तंबाकू निषेघ कार्यक्रम में सहभागिता कर तंबाकू मुक्त समाज निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
