कोरबा
78 वां स्वतंत्रता दिवस: नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में शान से लहराया तिरंगा

कोरबा/ मड़वारानी। 15 अगस्त को कोरबा ही नहीं पूरे भारत में 78 वां स्वतंत्रता दिवस को अद्वितीय रूप से मनाया गया। चारों तरफ देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत गूंज रहे थे। कोरबा ग्रामीण क्षेत्र का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में भी 78 वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय को अद्वितीय रूप से सजाया था। परिसर में आजादी के जश्र का अलग ही रूप दिखाई दे रहा था।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रामसिंह अग्रवाल ने विशाल राष्ट्रध्वज को फहराया। ध्वज लहराते ही उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों, अध्यापकगण, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने खड़े होकर राट्रगान गाया। भारतमाता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, अमर शहीद अमर रहें आदि के नारों से परिसर गूंजायमान हो रहा था। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत गाया और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकदीर्घा ने मनोरंजन भी किया। राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीतों ने सबके मन में राष्ट्रभाव जागृत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के शतक वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का विजन रखा है, इसमें हम सबको छोटी-छोटी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा-प्यारे बच्चों! आप शिक्षा को प्राथमिकता में रखें और कड़े संघर्ष तक नया आयाम स्थापित करें और उच्च पदों पर पहुंचकर विद्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्र का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि- राजकुमार अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा उच्चस्तरीय विद्यालय आप लोगों के लिए सौगात के तौर पर दी है और मैं मानता हूं कि इस तरह का सर्वसंसाधन युक्त विद्यालय बिरले ही मिलेंगे, इसलिए इस सौम्य वातावरण में अच्छे से पढ़ाई करें और एक सफल व्यक्ति बनकर विकसित भारत बनाने के संकल्प का हिस्सा बनें।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्ष कर रहे लायंस क्लब कोरबा गुरूकूल के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और बच्चों का मोटिवेशन किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य दीपक जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मां भारती एवं महापुरूषों के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना, माल्यार्पण कर की गई। प्राचार्य दीपक जायसवाल ने विद्यालय के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी। ध्वजारोहण प्रात: 9.30 बजे किया गया। विद्यालय के चेयरमेन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 15 अगस्त पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएं प्र्रेषित की।
कोरबा
जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन:जनप्रतिनिधियों ने जनहित के मुद्दे उठाए
बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग सहित जिला पंचायत सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सामान्य सभा की बैठक में शिक्षा, सहकारिता, उद्योग विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के सुझाव दिए।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा करते हुए लघु एवं सीमांत किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद, उर्वरकों के पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी प्रगति तथा हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी प्रस्तुत की। अध्यक्ष डॉ.पवन कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती शांति मरावी, श्रीमती अनंत सुष्मिता कमलेश, श्रीमती सावित्री अजय कंवर, श्रीमती सुषमा रवि रजक, विनोद कुमार यादव (अधिवक्ता), श्रीमती माया रूपेश कंवर, कौशल नेटी, विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान, जिला पंचायत के लेखाधिकारी राजेंद्र यादव, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा
12 साल का कार्यकाल पूरा, भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार की उपलब्धियां बताई
कोरबा। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4399 दिनों के कार्यकाल व केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियों को साझा किया। भाषण, पेटिंग व रंगोली प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिसमें प्रतिभागियों ने कला व विचारों के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाई।

राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प दोहराया। भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज टीपी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान और अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की। वक्ताओं ने कहा पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम बने हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रतिभागियों को महापौर संजू देवी राजपूत ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, ज्योति वर्मा, रुक्मणी नायर, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, वैशाली रत्नपारखी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुसुईया राठौर, स्वाति कश्यप मौजूद रहीं। समापन विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से काम करने के आह्वान के साथ हुआ।
कोरबा
कोरबा में चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा:परिवार ने समझा कीड़े का काटना, 11 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत
कोरबा। कोरबा जिले के दर्री प्रगति नगर क्षेत्र में सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। शनिवार तड़के हुई इस घटना में परिजनों ने शुरुआत में इसे किसी कीड़े के काटने की सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी।

अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान वैष्णवी उर्फ सन्नू (11) के रूप में हुई है, जो कक्षा तीसरी की छात्रा थी।

सुबह 4 बजे कान में दर्द की शिकायत
मृतका के पिता राकेश महतो ने बताया कि शुक्रवार रात पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वैष्णवी अचानक उठी और कान के पास किसी चीज के काटने की शिकायत करने लगी। उसने कमरे में मौजूद चूहे के बिल की ओर इशारा किया, जहां कुछ हलचल दिखाई दे रही थी।
परिजनों ने इसे चींटी या किसी अन्य कीड़े का काटना समझकर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई।
तबीयत बिगड़ने पर बढ़ी चिंता
कुछ देर बाद वैष्णवी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। कान के पास सूजन बढ़ गई और उसे बेचैनी महसूस होने लगी। लक्षण गंभीर होते देख पिता को सांप के डसने की आशंका हुई। इसके बाद परिवार बच्ची को तत्काल दर्री के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा।
मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हालत हुई गंभीर
निजी अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हालत और खराब हो गई।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वैष्णवी को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, इलाज के दौरान वैष्णवी ने दम तोड़ दिया।
मौसम बदलने से बढ़ रही हैं सांप निकलने की घटनाएं
स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि मौसम में बदलाव और बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भरने लगता है, जिससे वे रिहायशी इलाकों की ओर निकल आते हैं। ऐसे समय में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
सांप के डसने पर समय बर्बाद न करें
जितेंद्र सारथी ने कहा कि सांप के डसने को अक्सर लोग कीड़े या चींटी के काटने की घटना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि सांप के डसने की आशंका होने पर मरीज को 30 मिनट के भीतर नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हो।
उन्होंने झाड़-फूंक और घरेलू उपचार में समय बर्बाद नहीं करने की अपील की। साथ ही घर के आसपास साफ-सफाई रखने, चूहों के बिल बंद करने, रात में मच्छरदानी का उपयोग करने और जमीन पर सोने से बचने की सलाह दी है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
