कोरबा
हमारी प्राथमिकता जनता को न्याय युक्त सुरक्षा देना-मल्लिकार्जुन खडग़े
कोरबा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े कल छत्तीसगढ़ के कोरबा में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की जनता को न्याय युक्त सुरक्षा देना है। मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि हमारी गारंटी ही हमारी प्रतिबद्धता है। हमने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है। धान पर 3200 रुपये एमएसपी रखा गया है। साथ ही 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। 200 यूनिट फ्री बिजली देना का ऐलान किया है। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का काम करेंगे। प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
हमारी प्राथमिकता जनता को न्याय युक्त सुरक्षा देना- खडग़े
किसानों का कर्ज माफ धान पर एमएसपी 3200 रुपये 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 200 यूनिट फ्री बिजली केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रुपये की सब्सिडी तेंदूपत्ता प्रति बोरा दाम 6000 रुपये तेंदूपत्ता पर 4000 रुपये सालाना बोनस भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये 17.50 लाख गरीब परिवारों को आवास लघु वनोपजों पर एमएसपी 10 रुपये अतिरिक्त 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेड होंगे सड़क हादसों, आकस्मिक घटनाओं में मुफ्त इलाज महिला स्व-सहायता समूहों, सक्षम योजनाओं के कर्ज माफ होंगे। जाति जनगणना होगी।
यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है- खडग़े
उन्होंने रैली में उपस्थित भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि आप लोगों ने बीजेपी को करारी हार देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इतने दूर से हमारे माताएं, बहनों, आदिवासी भाई, किसान सब आए हैं। यह भीड़ दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जमानत जब्त हो जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है।
15 साल भाजपा ने ठगा है, लूटा है-दीपक बैज
बांकीमोंगरा में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी भाजपा पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार ने जनता को ठगा और प्रदेश को लूटा, इसके बाद भूपेश की सरकार आयी और आदिवासियों, किसानों, युवाओं के लिए काम किया। हमारी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया, 50 हजार युवाओं को नौकरी दी, 1 लाख लोगों को रोजगार दिया। हमारी संस्कृति और विरासत को आगे पहुंचाया। अब हम नए वादे और नए इरादे के साथ आयें हैं। भीड़ बताती है कि आप लोग जिले की सभी चारों सीट को जीत कर कांग्रेस की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा पहले चरण की सभी 20 सीट हम जीत रहे हैं और दूसरे चरण की 50 सीट जीत कर हम सरकार बनाएंगे।
कोरबा की सभी सीट जीत कर कांग्रेस की झोली में डालेंगे-जयसिंह
आमसभा को कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री तथा कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने भी संबोधित किया और कहा कि हम इस बार कोरबा जिले की सभी चारों सीट जीत कर कांग्रेस की झोली में डालेंगे, ऐसा मैं विश्वास राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े जी को दिलाता हूं। बांकीमोंगरा में आयोजित आमसभा में अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन प्रभारी कुमारी शैलजा,सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर सहित चारों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा से पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार से श्रीमती दुलेश्वरी सिदार एवं रामपुर से फूलसिंह राठिया भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले भर से कार्यकर्ता पहुंचे थे और भीड़ देखकर अतिथियों ने सबका अभिवादन किया। श्री खडग़े ने सभी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट के लिए अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने किया।

कोरबा
भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल
आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

कोरबा
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्नति, वैभव, ऐश्वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्तों की समस्त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।


कोरबा
दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जावेगा
कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्थापित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से भण्डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्तों को आमंत्रित किया है ।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
