Connect with us

छत्तीसगढ़

5 दोस्तों ने बनाई ‘गैलेक्स आई’ स्पेस कंपनी:इसमें बिलासपुर के डेनिल चीफ-टेक्नोलॉजी ऑफिसर; PM मोदी ने की बात; मस्क भी कर चुके हैं सिलेक्ट

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्ट-अप कंपनी गैलेक्स आई के 5 संस्थापकों से बात की। खास बात ये है कि इनमें बिलासपुर के डेनिल चावड़ा भी शामिल हैं। वे चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं।

देश में 23 अगस्त को पहली बार मनाए गए अंतरिक्ष दिवस पर पीएम ने ‘मन की बात’ में सभी से बात की।

‘गैलेक्स आई’ स्पेस में आधुनिक किस्म की सैटेलाइट भेजकर बादलों के आर-पार और रात में भी देश के किसी भी कोने की तस्वीर पूरे डेटा के साथ उपलब्ध कराएगी।

इसे रक्षा और कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम के तौर पर देखा जा रहा है। इस कंपनी को स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क की कंपनी भी चयन कर चुकी है।

भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डिग्री

PM मोदी को प्रेजेंटेशन देने वाले डेनिल चावड़ा ने बताया कि उनका बचपन बिलासपुर के भारतीय नगर में बीता है। उन्होंने सेंट फ्रांसीस स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से BE की डिग्री हासिल की।

मास्टर ऑफ साइंस एरो स्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई

इसी दौरान मद्रास IIT में सिलेक्ट हुए। यहां उन्होंने मास्टर ऑफ साइंस एरो स्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद करीब दो साल तक प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के बाद आईआईटी मद्रास के दोस्तों के साथ करीब 3 साल पहले एक डीप-टेक स्पेस स्टार्ट-अप गैलेक्स आई स्पेस सॉल्यूशन की स्थापना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्ट-अप कंपनी गैलेक्स आई के 5 संस्थापकों से बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्ट-अप कंपनी गैलेक्स आई के 5 संस्थापकों से बात की।

डेनिल के पिता एग्रो कंपनी में हैं जीएम

डेनिल के पिता भूपेश चावड़ा सिरगिट्‌टी के इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित जय दुर्गा एग्रो कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां शर्मिला चावड़ा गृहिणी हैं। डेनिल ने बताया कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने की उनकी शुरू से रुचि रही है।

यही वजह है कि साल 2020 में अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्ट-अप कंपनी की नींव रखी।

5 दोस्तों ने मिलकर शुरू की कंपनी

डेनिल ने बताया कि उनकी कंपनी में 5 संस्थापक सदस्य हैं। इसमें सीईओ नागपुर के सुयश सिंह हैं। वहीं डेनिल चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। उनके अलावा प्रनीत मेहता, रक्षित और किशन ठक्कर भी शामिल हैं।

स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क के प्रोजेक्ट के लिए चयन

स्पेस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने हाईपलूप प्रोजेक्ट लाया था। इसमें अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों ने हिस्सा लिया था।

इस प्रोजेक्ट में पूरे एशिया से गैलेक्सी आई का चयन किया गया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपना डेमोंस्ट्रेशन दिया था।

डेनिल ने स्कूली पढ़ाई बिलासपुर में ही की है, उनके पिता एग्रो कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं।

डेनिल ने स्कूली पढ़ाई बिलासपुर में ही की है, उनके पिता एग्रो कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं।

मन की बात में PM मोदी को दिया प्रेजेंटेशन

डेनिल ने बताया कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कंपनी का प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कंपनी के उद्देश्यों और अंतरिक्ष पर स्टार्टअप की संभावनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि IIT मद्रास के हम पांच छात्रों ने स्पेस स्टार्टअप पर एक प्रेजेंटेशन तैयार किया, प्रेजेंटेशन में उन्होंने अंतरिक्ष उद्योग में मौजूदा चुनौतियों और स्पेस स्टार्टअप को विस्तार से बताया।

रक्षा और कृषि के क्षेत्र में होगा कारगर

डेनिल ने बताया कि उनकी यह टेक्नोलॉजी भारत को सुरक्षित बनाने के लिए अहम है। इससे सुरक्षाबलों के लिए बॉर्डर निगरानी करने से लेकर उन्हें गोपनीय जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। अत्यंत सुरक्षित और गोपनीय सूचना देने के लिए भी कारगर होगी।

अंतरिक्ष में बादलों के आर-पार देख सकती है ‘गैलेक्स आई’

साथ ही कृषि के क्षेत्र में कारगर साबित हो सकता है। इस टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष में बादलों के आर-पार देखा जा सकता है और रात में भी तस्वीरें ली जा सकती है। कंपनी दुनिया के बेस्ट क्वॉलिटी सैटेलाइट इमेजेस प्रोवाइड कराएगी।

डेनिल की एक माह पहले ही शादी हुई है।

डेनिल की एक माह पहले ही शादी हुई है।

पीएम मोदी बोले- स्पेस स्टार्ट अप की नई संभावनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में स्पेस स्टार्टअप की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ-साथ निजी क्षेत्र की कंपनियां भी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उम्दा कार्य कर रही हैं।

प्रेजेंटेशन भारत में स्पेस स्टार्टअप की बढ़ती क्षमता और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में इनोवेशन की संभावनाओं को दर्शाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

संस्कृत विषय बचाओ अभियान: घोषणा को अमल में लाने संस्कृत शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम साहू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी नोयन कुमार बुडेक, मनोज कुमार वर्मा, डॉ नारायण प्रसाद, गंगाराम साहू, हेमंत कुमार हिरवानी, दुर्गेश कुमार साहू, कुलेश्वर प्रसाद, दिनेश मंडावी, सुनील महार, ईश्वरी यदु कामिनी पिल्लई, रेणुका लदेर, शारदा साहू, सुरेखा सेन, सोमप्रभा साहू सहित प्रदेश के पांच शिक्षा संभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची की भाषा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप संस्कृत विषय के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु उल्लेख किया गया है को ध्यान में रखते हुए गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री द्वारा 30 अप्रैल को विधानसभा से घोषणा किया गया कि संस्कृत भाषा को अनिवार्य कर रहे हैं, जिनका लघु चलचित्र सोशल मीडिया पर बहुत प्रसारित हैं।

इसे देख सुनकर प्रदेश भर के संस्कृत शिक्षकों में शासन की सौहार्द्रपूर्ण निर्णय से हर्ष की लहर है। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा, सभ्यता और संस्कार परक एक राष्ट्रभाषा है, जिनमें सनातन संस्कृति पूर्ण रूप से समाहित है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा 10 मई एवं 26 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित एम -14 आवास में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर घोषणा के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र अति शीघ्र शासकीय आदेश जारी करवाने हेतु मांग पत्र सौपा, जिससे शिक्षक आश्वस्त हो जावे तथा मंत्री द्वारा संस्कृत विषय को अनिवार्य करने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए यह शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा पुरस्कार है, किन्तु आज पर्यन्त कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस पावन कार्य के लिए निरंतर प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर, विधायकगण, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , राज्यपाल रमेन डेका , संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सचिव सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम्, प्रदेश संयोजक व अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी फेड़रेशन कमल वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डॉ अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, आयुक्त राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सहित 50 से भी अधिक आवेदन बारंबार संस्कृत विषय को पूर्व की भांति अनिवार्य करने तथा नवीन व्यावसायिक शिक्षा को सातवें विषय के रूप में रखने के लिए मांग पत्र ज्ञापन सौपा गया था। 25 अगस्त 2025 को शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में एससीईआरटी रायपुर को कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा दसवीं का संस्कृत विषय को अनिवार्य करने निर्देशित भी किया गया था। इसी क्रम में 07 सितंबर 2025 को सरयू पारिण भवन मठपुरेना में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत सम्मेलन में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी मांग पत्र सौपा गया था। वहां पर अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत संकल्प का विषय है विकल्प का नहीं। संस्कृत भाषा के साथ अन्याय नहीं होगा। एक तरफ पूरा विश्व संस्कृत भाषा के महत्व को अपना रहा है। अपने देश के विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा को अनिवार्य शिक्षा कर रहे हैं तथा अनुच्छेद 351 आठवीं अनुसूची की भाषाओं के सम्मान के लिए बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन  तिहार में जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्री का किया गया वितरण

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तथा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों  एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही जिले के सभी पांच ब्लाक में आयोजित महत्वपूर्ण शिविर स्थल-ग्राम पिपरिया, जल्के, बसीबार, बैरा, चोढ़ा, चुईया, गिधौरी, केराकछार, सिरमिना, लमना, नगोई, मोरगा, निरधी, जटगा, छिंदपुर आदि स्थानों में शिविर के माध्यम से जनमन सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में प्रचार सामग्री सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छ.ग.टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड) आदि का वितरण किया गया।

Continue Reading

कोरबा

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 31 मई 2026 को राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन एवं धुम्रपान  से हाने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वाथ्य के लिए हानिकारक है , बल्कि यह हमारे परिवारों और पर्यावरण को भी नुकसान पहॅंुचाता है वर्तमान समय में कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बिमारियॉं एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण तंबाकू सेवन  है।
उन्होंने आमजन से अपील किया है कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करें साथ ही विश्व तंबाकू निषेघ कार्यक्रम में सहभागिता कर तंबाकू मुक्त समाज निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677