Connect with us

कोरबा

जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा: मंत्री देवांगन हुए शामिल, बरसाए फूल, पालने में भगवान कृष्ण को झूलाया

Published

on


कोरबा। आज सोमवार को कोरबा सहित पूरे देश में भगवान कृष्ण के अवतरण दिवस कृष्ण जन्माष्टमी पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कोरबा में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुरानी बस्ती कोरबा स्थित रानी रोड दुर्गा मंदिर से कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश के श्रममंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। यहां पहुंचकर श्री देवांगन ने पूजा अर्चना की और वार्डवासियों के साथ झांकी पर फूल बरसाय। आयोजन समिति को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि सनातन परंपरा में आस्था रखने वालों के लिए भगवान श्री कृष्ण प्रेरणा पूंज रहे हैं। गीता के माध्यम से भगवान कृष्ण ने कलयुग में मानव जीवन को धन्य बनाने के लिए धर्म के मार्ग पर चलने का जो उपदेश दिया है, वह हमारे लिए अनमोल है। उन्होंने सभी से भगवान कृष्ण के बताये मार्ग पर चलकर सभी के लिए प्रेम की बयार चलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री देवांगन के साथ प्रफूल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, धनश्री साहू, राकेश नागरमल अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, समिति के विशाल साहू, अंशु तिवारी, जयंत श्रीवास, विरेन्द्र साहू, राहुल तंवर सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

सप्तदेव मंदिर पहुंचे देवांगन

लखनलाल देवांगन विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और समितियों द्वारा निकाली गई झांकियों एवं शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रीदेवांगन अपने समर्थकों के साथ सप्तदेव मंदिर भी पहुंचे, जहां पर वर्षों से अशोक मोदी द्वारा भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी के भव्य आयोजन को देखकर भावविभोर हुए और मंदिर परिसर में लगी जीवंत झांकियों को देखकर काफी प्रभावित हुए। यहां उन्होंने भगवान को भोग लगाकर पूजा अर्चना की और राधे-राधे का उद्घोष किया। यहां आयोजनकर्ता अशोक मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी आदि को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कार्यक्रम की प्रशंसा की। इसके अलावा श्री देवांगन कपिलेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर बालको पहुंचकर आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थितजनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, तरक्की एवं वैभव की कामना की।

सप्तदेव मंदिर में अनुपम झांकियां

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

महिला पंच के अपहरण का दावा झूठा निकला:अविश्वास प्रस्ताव से पहले सरपंच पर लगा था अगवा करने का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में सरपंच चुनाव से पहले एक महिला पंच, उनके पति और दो बच्चों के अपहरण का मामला झूठा निकला। यह आरोप करूमौहा ग्राम पंचायत की सरपंच और उनके समर्थकों पर लगाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। यह मामला राजगामार चौकी क्षेत्र का है।

ग्वाल राम यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 4 की पंच निर्मला, उनके पति दिलमोहन और दो बच्चों को सरपंच कविता कांदे सहित लक्ष्मीनारायण खांडे, अंतुलाल रात्रे, गंगा राम रात्रे, चैतराम मंझवार, छबिराम मंझवार और चंद्रकुमारी रात्रे एक सफेद टाटा पंच कार में ले गए थे।

पूछने पर बताया गया था कि वे चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर देर शाम तक लौट आएंगे, लेकिन तीन दिन बाद भी वे घर नहीं लौटे और न ही उनसे संपर्क हो पाया।

अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला ग्राम पंचायत करूमौहा में सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है। बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव में कविता कांदे सरपंच चुनी गई थीं। हालांकि, बाद में पंचों ने उन पर मनमानी और गांव के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने इस प्रस्ताव पर मतदान के लिए 25 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण की बात पूरी तरह से झूठी है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। परिजनों से बातचीत में पता चला कि परिवार अपने रिश्तेदार के यहां घूमने गया था। उनके लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कटघोरा

लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी विधायक प्रेमचन्द पटेल के आतिथ्य में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का का किया शुभारंभ

Published

on

कोरबा/कटघोरा। नगर में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल रहे, जबकि नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल एवं नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक अजय धनोंदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया तथा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नगर और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी और समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करेगी।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन को बचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी व क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की व बताया नगर के लिए भी यह सम्मान की बात है कि ऐसी संस्था के द्वारा नगर के सांथ आसपास के छेत्रो में लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,सहायक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत,समंजित सिंह,अनुराग दुहलानी,मनोज नायडू,सर्वजीत सिंह,अमित जायसवाल,मंदीप जायसवाल,रूपेश जायसवाल,मनोज दुबे,डाकेश्वर शुक्ला,क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संरक्षक अजय धनोंदिया,अजय गर्ग,दीपक गर्ग,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल,डॉ गोपाल बन गोस्वामी,मुकेश गोयल,नरेंद्र अग्रवाल,राकेश शर्मा,सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज जायसवाल ने की वाटर कूलर की घोषणा
क्लब के द्वारा गर्मी को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल से एक नग वाटर कूलर की मांग की जिस पर अध्यक्ष के द्वारा तत्काल अपने अध्यक्ष निधि से 1 नग वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ताली बजाकर अभिनंदन किया गया।

Continue Reading

कोरबा

धान का ओवरलोड परिवहन, हादसे की आशंका, जिम्मेदार जांच नहीं कर रहे

Published

on

कोरबा। जिले में धान का उठाव जारी है और ट्रकों में ओवरलोड परिवहन हो रहा है। इससे हादसे की आशंका है। ट्रक के डाले के दोनों ओर धान की बोरी झुकी रहती है। यह ​अगर गिर जाए, तो अन्य वाहन चपेट में आ सकते हैं। यह ट्रक सड़क पर लगे बोर्ड कोरबा से भी मुश्किल से पार हो रहे हैं। रायपुर में धान लोड ट्रक के पलटने की घटना हो चुकी है। धान खरीदी का जिम्मा प्रशासन का होने से राइस मिलर भी मनमानी करते हैं। उरगा-कटघोरा हाईवे या बिलासपुर रोड पर ओवरलोड ट्रक आसानी से देखे जा सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677