कोरबा
सड़क हादसे में यूट्यूबर की मौत:दोस्त की हालत गंभीर, टुकड़ों में बंटी स्पोर्ट्स बाइक, पिता बोले- मेरा इकलौता बेटा था
कोरबा । जिले में बाइक सवार यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भंयकर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक टुकड़ों में बट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले यूट्यूबर का नाम मोहनीश कुमार कर्ष (24) है, जो कुसमुंडा का रहने वाला था। मोहनीश कुमार तेज रफ्तार से कोरबा की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घायल युवक को राहगीरों ने गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
स्पोर्ट्स बाइक से वीडियो बनाने जा रहा था
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के इलाज के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक से मोहनीश कुमार यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने जा रहा था। वह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में जाकर हर रविवार वीडियो बनाकर अपलोड करता था।
वह मेरा इकलौता बेटा था- पिता
मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष ने बताया कि उन्हें फोन पर घटनाक्रम की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे, तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। वीडियो बनाने के लिए निकलता था, जो वापस लौट नहीं सका। वह मेरा इकलौता बेटा था। एक बहन और एक भाई थे।
टायर भी टुकड़ों में बट गया
मामले में पुलिस ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। गाड़ी बहुत ज्यादा रफ्तार में रही होगी, जिससे गाड़ी का टायर तक टुकड़ों में बट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कटघोरा
लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी विधायक प्रेमचन्द पटेल के आतिथ्य में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का का किया शुभारंभ
कोरबा/कटघोरा। नगर में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल रहे, जबकि नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल एवं नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक अजय धनोंदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया तथा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नगर और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी और समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करेगी।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन को बचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी व क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की व बताया नगर के लिए भी यह सम्मान की बात है कि ऐसी संस्था के द्वारा नगर के सांथ आसपास के छेत्रो में लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,सहायक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत,समंजित सिंह,अनुराग दुहलानी,मनोज नायडू,सर्वजीत सिंह,अमित जायसवाल,मंदीप जायसवाल,रूपेश जायसवाल,मनोज दुबे,डाकेश्वर शुक्ला,क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संरक्षक अजय धनोंदिया,अजय गर्ग,दीपक गर्ग,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल,डॉ गोपाल बन गोस्वामी,मुकेश गोयल,नरेंद्र अग्रवाल,राकेश शर्मा,सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राज जायसवाल ने की वाटर कूलर की घोषणा
क्लब के द्वारा गर्मी को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल से एक नग वाटर कूलर की मांग की जिस पर अध्यक्ष के द्वारा तत्काल अपने अध्यक्ष निधि से 1 नग वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ताली बजाकर अभिनंदन किया गया।

कोरबा
धान का ओवरलोड परिवहन, हादसे की आशंका, जिम्मेदार जांच नहीं कर रहे
कोरबा। जिले में धान का उठाव जारी है और ट्रकों में ओवरलोड परिवहन हो रहा है। इससे हादसे की आशंका है। ट्रक के डाले के दोनों ओर धान की बोरी झुकी रहती है। यह अगर गिर जाए, तो अन्य वाहन चपेट में आ सकते हैं। यह ट्रक सड़क पर लगे बोर्ड कोरबा से भी मुश्किल से पार हो रहे हैं। रायपुर में धान लोड ट्रक के पलटने की घटना हो चुकी है। धान खरीदी का जिम्मा प्रशासन का होने से राइस मिलर भी मनमानी करते हैं। उरगा-कटघोरा हाईवे या बिलासपुर रोड पर ओवरलोड ट्रक आसानी से देखे जा सकते हैं।


कोरबा
नगर पालिका दीपका में 84 लाख के ‘स्ट्रीट लाइट’ कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका में विकास कार्यों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के बंदरबांट का एक बड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिषद द्वारा शहर में स्ट्रीट लाइट खंभा पोल और केवल वार के लिए जारी 84 लाख रुपये के टेंडर के तहत हो रहे कार्यों पर भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप लग रहे हैं। इस मामले में अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ युवा कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है ।

गुणवत्ता से खिलवाड़ और थर्ड ग्रेड सामग्री का उपयोग
शिकायत के अनुसार दीपका नगर पालिका क्षेत्र में जो खंभे (पोल) और केवल वार का काम किया जा रहा है, वह बेहद निम्न स्तर का है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि 84 लाख जैसी बड़ी राशि आवंटित होने के बावजूद थर्ड ग्रेड की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जो न केवल सरकारी धन की बर्बादी है बल्कि भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण दे सकता है ।
पार्षद ने मुख्य सचिव से की शिकायत
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि दीपका क्षेत्र के आम जनमानस के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है और टेंडर नियमों को ताक पर रखकर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है ।
युवा कांग्रेस की आर-पार की चेतावनी

इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश सचिव तनवीर अहमद ने प्रशासन और सरकार से इस कार्य की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है, बल्कि पूरे दीपका की जनता के हक की बात है 84 लाख रुपये की राशि छोटी नहीं होती और यदि इस राशि का उपयोग घटिया पोल और केवल वार के लिए किया जा रहा है, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अगर प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं की तो हम चुप नहीं बैठेंगे और पूरी नगर पालिका परिषद का घेराव करेंगे ।
मुख्य मांगें:-
84 लाख के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच हो ।
घटिया सामग्री सप्लाई करने वाले ठेकेदार और उसे संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही हो ।
वर्तमान में चल रहे कार्य को रोककर मानक गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
