कोरबा
कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती एवं शिक्षक दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया
कोरबा । कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ निर्देशक राजेश अग्रवाल जी के आतिथ्य में तथा शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्रों की गरिमामय उपस्थिति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती (शिक्षक दिवस) का उत्सव मनाया गया।
भारतीय परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अतिथियों का स्वागत तिलक एवं बैच लगाकर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल जी द्वारा मॉ सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना पीजीडीसीए के छात्रा श्रद्धा के प्रस्तुति के साथ हुआ तत्पश्चात गणेश वंदना सृष्टि (बीसीए प्रथम) के द्वारा प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों सिम्नम (बीकॉम द्वितीय) समीर, स्वास्तिका, मालविका, अमन (बीबीए द्वितीय) विकास (बीबीए प्रथम) रीना (बीकॉम प्रथम) अजय (बीकॉम अंतिम) एवं श्रुति, किरन (डीसीए) एवं प्रतिमा (बीसीए प्रथम) तथा तरूण, हिमांशू एवं जीनत (बीसीए अंतिम) तथा राकेश, बिजेन्द्र, मनीश, रूपेश एवं गगन तथा रंजिता, आयुशी एवं आरती के सामुहिक नृत्यों द्वारा माहौल में जोश भर गया। रोशन (बीसीए प्रथम) द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों के बारे में बनाये गये पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से रोचक जानकारियाँ दी गई, साथ ही तनमय, शाश्वत एवं कुन्दन (बीसीए प्रथम) एवं निखिल (डीसीए) द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के उपर बहुत ही प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किया गया, निकिता एवं शरदा (बीसीए अंतिम) तथा खुशी एवं लेखा तथा कुमानदनी एवं नीलम (बीसीए प्रथम) निखिल एवं रोहित (डीसीए) मंजितएवं राकेश (बीबीए प्रथम) के युगल नृत्यों तथा सृष्टि (बीसीए प्रथम) आयुशी एवं शुभम (डीसीए) के एकल नृत्यों ने खूब तालियाँ बटोरी, आँचल, आशिक (बीकॉम प्रथम) एवं श्रद्धा (पीजीडीसीए) के द्वारा बहुत ही मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, इसमें बालीदास महंत, मनोज धीवर, लता साव एवं शहजादी सिद्दिकी विजयी हुये।
महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों को स्वयं के छात्र जीवन के अस्मरणीय अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया कि किस प्रकार एक शिक्षक दीये की तरह जलकर छात्रों एवं समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और बदले में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी शिक्षा प्राप्त हो सके, वहीं उन्होने छात्रों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छात्रों को बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संगठन, व्यवहार कुशलता एवं समय प्रबंधन की सीख मिलती है तथा आगे बढ़ने प्रेरणा मिलती है, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षक व शिक्षिकाओं को छात्र-छात्राओं द्वारा स्वलपाहार व स्मृति चिन्ह भेटकर एवं शिक्षको का पैर छुकर आर्शिवाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय के विद्यार्थियों शाश्वत कुमार एवं सुरेखा (बीसीए प्रथम) आयुशी (डीसीए) तथा सृष्टि (बीसीए प्रथम) ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों कपीश कबीर, रीना लहरे, लता साव, बालीदास महंत, शहजादी सिद्दिकी, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, सुखसागर यादव एवं कर्मचारियों शिव प्रसाद निर्मलकर, पुष्पा मानिकपुरी तथा छात्र-छात्राओं का विषेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
कोरबा
प्रेस क्लब ने साधना न्युज कोरबा ब्यूरो हेड रेणु जायसवाल का मनाया जन्मदिन

कोरबा। कोरबा की तेजतर्रार महिला पत्रकार एवं साधना न्युज एमपी/छत्तीसगढ़ की कोरबा जिला ब्यूरो हेड श्रीमती रेणु जायसवाल का आज 12 अप्रैल को जन्म दिन की खुशियां प्रेस क्लब तिलक भवन कोरबा में पत्रकारों ने मनाई। केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का भी आज जन्म दिन था और प्रेस क्लब में उनका कार्यक्रम आयोजित था। प्रेस क्लब कोरबा ने लखनलाल देवांगन के जन्मदिन के साथ रेणु जायसवाल का भी जन्म दिन मनाया और केक काटकर तथा सदस्यों का मूंह मीठा कर उनके जन्म दिन की खुशियां मनाई। सदस्यों ने रेणु जायसवाल को स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। लखनलाल देवांगन एवं राजेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से खुशियों का केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर जन्मदिन की बधाईंयां दी और एक-दूसरे के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।



कोरबा
बचपन की टिकट:अशोक वाटिका में 10,000 से अधिक महिलाएं बचपन की यादों में खोईं
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय की अनुपम और अनोखी पहल से खेलों के माध्यम से महिलाओं को गुदगुदाया, घंटों तक रोमांच की दुनिया का कराया सफर
सरोज पाण्डेय ने कहा-धन्यवाद कोरबा, अपेक्षा से अधिक कार्यक्रम को बनाया सफल

कोरबा। 12 अप्रैल का दिन कोरबा के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। भाजपा के दो धु्रवों के बीच एक तरह से शक्ति प्रदर्शन था। एक तरफ मंत्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित था, तो दूसरी ओर कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय का अशोक वाटिका में बपचन की टिकट का अद्भूत कार्यक्रम आयोजित था।

बचपन की टिकट कोरबा की महिलाओं के लिए एक अद्भूत अनुभव साबित हुआ। कोरबा के लिए ऐसा प्रथम बार कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित था, जिसमें 10,000 से अधिक महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई।
सबसे अद्भूत और रोमांच का दृश्य उस समय देखने को मिला जब कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और उनकी टीम वर्सेस बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी और उनकी टीम के बीच कबड्डी खेली गई। रोमांच चरम पर था और तालियों की गड़गड़ाहट और हौसला के बीच कोरबा महापौर बिलासपुर की टीम को समेटने के लिए मैदान में उतरीं और कबड्डी…कबड्डी बोलते-बोलते बिलासपुर टीम के पाले में गई, लेकिन खुद पटकनी खा गईं।
बिलासपुर महापौर जब मैदान में कुदीं तो वे बैरंग लौट गईं। महिला पार्षदों ने दमखम दिखाया और दोनों टीम अपनी खेल प्रतिभा से एक-दूसरे पर भारी दिख रहे थे, लेकिन बाद में जजों ने दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया, लेकिन बिलासपुर महापौर और उनकी टीम ने रोमांचक हंगामा किया और कहा-जीत हमारी हुई।
उपविजेता के रूप में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की टीम रही।


छत्तीसगढ़ी खेलों ने गुदगुदाया:बचपन की यादों में खोईं महिलाएं


सुश्री सरोज पाण्डेय की इस अद्भूत पहल से संध्या 5.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक अशोक वाटिका महिलाओं की भीड़ से आबाद रहा। ऐसा दृश्य कोरबा में पहली बार देखने को मिला। अलग-अलग खेलों के लिए जोन में बांटा गया था, जहां कबड्डी, खो-खो, जलेबी दौड़, फूगड़ी, बोरा दौड़, हौजी, सुआ नृत्य, रस्सी खींच, कुर्सी दौड़, गोटा, बिल्लस सहित कई रोमांचित छत्तीसगढ़ी खेलों में महिलाएं व्यस्त रहीं और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रही थीं। चारों तरफ उल्लास और उमंग का माहौल था। घर की जिम्मेदारियां, महिलाओं की व्यस्तता के बीच तीन घंटे सुकून के पल अशोक वाटिका में महिलाओं सहित युवतियां खेलों के माध्यम से बिताया और महिलाओं ने इसे रोमांच का अद्भूत उदाहरण बताया और सुश्री सरोज पाण्डेय को इस तरह के आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
कई हस्तियां पहुंची थीं

कोरबा के लिए इस ऐतिहासिक और अनोखा कार्यक्रम -बपचन की टिकट को अनुभव करने, खेलने छत्तीसगढ़ की कई प्रतिभाएं यहां मौजूद थीं। सुश्री सरोज पाण्डेय के अलावा कोरबा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय सहित कई महिला प्रतिभाएं यहां रोमांच का अनुभव लिया और खुद बचपन में खो गईं।

पूजा विधानी ने कहा-महिलाओं के लिए सराहनीय कार्यक्रम

बिलासपुर महापौर ने कबड्डी में अपनी और टीम की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरोज दीदी की सोच काफी प्रशंसनीय रहती है। बचपन की टिकट-कार्यक्रम का अनुभव वाकई में रोमांच पैदा कर गया। ऐसा आयोजन महिलाओं के लिए होते रहना चाहिए।
महिलाओं के बीच महिलाओं का प्रदर्शन नया अनुभव दे गया- कोरबा महापौर संजूदेवी राजपूत

कोरबा महापौर संजूदेवी राजपूत ने कबड्डी में टीम के साथ अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। उन्होंने पत्रकारों से रू ब रू होकर कहा कि महिलाओं के बीच महिलाओं का खेल प्रदर्शन अद्भूत और अनोखा अनुभव दे गया। हमारी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज दीदी का यह कार्यक्रम कोरबा के लिए ऐतिहासिक अनुभव दे गया। महिलाओं की अपार भीड़ के बीच खेलों ने हमें गुदगुदाया और सुकून दे गया। ऐसा कार्यक्रम महिलाओं के लिए होते रहना चाहिए। यह अनुभव महिलाओं के लिए खास रहा और घंटों तक हमारी महिलाएं जीवन की आपाधापी से दूर कुछ पल अपनों के साथ बीताया, बचपन की यादों में खोई रहीं।
अपेक्षा से कहीं अधिक सफल रहा कार्यक्रम, धन्यवाद कोरबा-सुश्री सरोज पाण्डेय

कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री सरोज पाण्डेय ने बचपन की टिकट-कार्यक्रम में महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी से काफी रोमांचित हुईं और मंच पर कहा- धन्यवाद कोरबा! इस कार्यक्रम को आपकी उपस्थिति ने अपेक्षा से अधिक सफल बनाया, हम कृतार्थ हैं।

बचपन की टिकट-एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ी खेलों के प्रति पुनर्जागरण का संदेश था, महिलाओं के जीवन में आपाधापी के बीच सुकून के पल बिताने का अवसर था।
घर से निकलकर अपने लिए महिलाओं को जीने का सुअवसर प्रदान करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था, जिसमें हम सफल हुए। कोरबा ने बता दिया कि हम इस तरह के कार्यक्रम को और आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सहयोगियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सखी-सहेली महिला समूह छत्तीसगढ़ के बैनर तले सरोज पाण्डेय के इस कार्यक्रम को सभी ने सराहा…।


टीम के सदस्यों से रू ब रू होते सरोज पाण्डेय

टीम के सदस्यों से रू ब रू होते भाजपा नेता
मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया और मशाल रैली में मंत्री लखनलाल देवांगन, सुश्री सरोज पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक विकास अग्रवाल, कोरबा महापौर संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।

पुरूस्कारों से विजेता टीमों के खिले चेहरे


इस अनुपम और अनोखी खेल प्रतियोगिता के समापन के बाद अतिथियों ने सभी विजेता टीम, खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर रही थी। एक ओर बचपन की यादें और दूसरी ओर जीत की खुशी चेहरों पर झलक रही थीं।





कोरबा
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के ठेकेदारों की कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया और अधिकारियों की मनमानी पर गंभीर चिंता जताई
कोरबा। प्रदेश सहित देश के कई राज्यों को रौशन करने के लिए विख्यात कोरबा जिले में स्थित राज्य विद्युत कंपनी की नई कार्यप्रणाली पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के एचटीपीपी,कोरबा पूर्व,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेई ताप विद्युत संयंत्र मड़वा में कार्यरत ठेकेदारों के मध्य अब खुद के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता आन पड़ी है।

दरअसल एचटीपीपी,कोरबा पूर्व, डीएसपीएम, और मड़वा संयंत्र के संगठित कांट्रेक्टर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कॉन्ट्रैक्टर एशोसिऐसन के अध्यक्ष धनंजय सिंह समेत एसोशिएशन के पदाधिकारी पत्रकारों से रूबरू हुए इस दौरान वर्तमान में ठेकेदारों की समस्या को सामने रखते हुए कहा कि राज्य विद्युत कंपनी द्वारा अब बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 5 से 10 करोड़ की बड़ी-बड़ी निविदा जारी की जा रही है।जिसका सीधा असर स्थानीय ठेकेदारों को और उनके यहां कार्यरत लगभग 5000 ठेका श्रमिकों पर पड़ेगा।

वही बड़ी कंपनियां अपने साथ बाहरी मजदूरों लेकर आएंगे जिससे स्थानीय श्रमिकों के साथ छलावा होना संभव है ।ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब कोरबा जिला जो सबसे अधिक रोजगार देता था वहां से सर्वाधिक पलायन का रिकॉर्ड भी बन जाए।
हालांकि उद्योग मंत्री द्वारा इस समस्या के निदान को लेकर ठेकेदारों को आश्वस्त किया है।लेकिन विद्युत कंपनी के जवाबदार अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
