छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों से हटेंगे धन्वंतरि मेडिकल स्टोर:स्वास्थ्य मंत्री बोले-PM जन औषधि केंद्र खुलेंगे; फिर भर सकेंगे महतारी वंदन योजना फॉर्म
भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल स्टोर अस्पताल परिसर से हटाए जाएंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलेंगे। वहां लोगों को कम दाम में जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। हालांकि उन्होंने धन्वतरि मेडिकल स्टोर बंद करने की बात को गलत बताया।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल गुरुवार को दुर्ग दौरे पर थे। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में फिर से महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरे जाएंगे। इससे पहले सुपेला अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां संचालित धन्वंतरि मेडिकल स्टोर को हटाने के निर्देश दिए।

सुपेला अस्पताल से हटाया जाएगा OST सेंटर
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार रात 8 बजे अचानक लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंच गए। इस दौरान भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज भोजू ने अस्पताल के अंदर खुले OST सेंटर (ओरल सब्सटीट्यूशन थेरेपी) को सुरक्षा पर खतरा बताया।
स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्ग CMHO को निर्देश दिया को OST सेंटर को हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयम सिंह को कहा कि अगली बार उन्हें अस्पताल के बाहर जन औषधि केंद्र चमचमाता हुआ दिखना चाहिए।
CCM मेडिकल कॉलेज का होगा कायाकल्प
स्वास्थ्य मंत्री इसके बाद चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कचादुंर दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का कैंपस और बिल्डिंग बेहतर है, लेकिन वहां ना तो सुविधाएं है ना मरीज हैं। ऐसे में वहां मेडिकल स्टूडेंट कैसे पढ़ाई करते होंगे।

जिलाध्यक्ष और दुर्ग विधायक के साथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया
8 करोड़ की लागत से सिटी स्कैन मशीन लगेगी
उन्होंने ADM बजरंग दुबे को निर्देश दिया कि वो अस्पताल तक पहुंच मार्ग का बजट बनाएं। इसके साथ ही वहां हेजार्ट लाइट लगाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही यहां 8 करोड़ की लागत से सिटी स्कैन मशीन लगाने की बात कही। इसके लिए वो खुद के मद और DMF फंड से राशि देंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम मेडिकल कॉलेज के लिए 50 के करीब मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य सरकार ने उस हॉस्पिटल को ले लिया है। जल्द ही वहां CGMHC की टीम आएगी और देखेगी की वहां किन चिकित्सकीय सुविधाओं की बढ़ोतरी करनी है।
स्वास्थ्य मंत्री बुलाते रहे और नहीं आए MS
दौरे के दौरान सीएम मेडिकल कॉलेज में केवल एक-दो डॉक्टर ही अस्पताल में मिले। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि एमएस को बुलाओ। मंत्री के कई बार पूछने के बाद भी एमएस वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद मंत्री खुद यह बोलकर निकल गए की जल्द ही वो यहां का दौरा करेंगे, तब उससे मिलेंगे।
3 साल पहले भूपेश सरकार में खुले थे धन्वंतरि मेडिकल स्टोर
छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने सस्ती जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 3 साल पहले श्री धनवंतरी दवा योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत प्रदेश के 169 शहरों में 188 मेडिकल स्टोर्स खोले गए थे। इन दुकानों से दवा के अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (MRP) में 50 प्रतिशत से अधिक की छूट दी जाती थी।
छत्तीसगढ़
कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने किसान कटक के लिये रवाना
जिपं. के सभापति व उप संचालक हरि झंडी दिखा किया रवाना
जांजगीर-चाम्पा। एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत अंतर्गत राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने जिले के 22 प्रगतिशील किसान कटक (उड़ीसा) के लिए रवाना हुई। इस दौरान जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू व कृषि विभाग जांजगीर-चाम्पा के उप संचालक राकेश कुमार वर्मा ने कटक के लिए जा रहे वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि सेन्ट्रल राईस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक (ओडिशा) में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के किसानों को खेती किसानी के बारे में और नई-नई तकनीकी की भी जानकारी मिलेगी जिससे किसान किसी करने में और भी मजबूत होंगे। इस दौरान आचार्य अमित मिश्रा कृषि विभाग से सूरज राठौर, शिव राठौर सहित किसान परस कश्यप, लोमेश चौबे, अमित कुमार तिवारी, दशरथ कश्यप, अरविंद राठौर, भुनेश्वर साहू, पुरुषोत्तम राठौर सहित अन्य किसान मौजूद थे।

कोरबा
4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी के अनौपचारिक वातावरण से प्राथमिक शाला के औपचारिक माहौल में बच्चों का सहज, सरल और आनंददायक सुनिश्चित करना है, ताकि उनमें विद्यालय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ 20 मार्च से किया गया है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के उन बच्चों को शामिल किया गया है, जो प्राथमिक शाला में प्रवेश के लिए तैयार हैं। इस पहल के तहत प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस पर “मासिक शाला भ्रमण” आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय ले जाकर वहां के वातावरण से परिचित कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान बच्चों को विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही कक्षा-01 के बच्चों के साथ सामूहिक खेल एवं सीखने की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें विद्यालयीन माहौल के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर परिचय, शिक्षक से भेंट, संयुक्त गतिविधियां, समूह खेल, बालगीत, कहानी एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों का सीखना आनंददायक और सहभागितापूर्ण बन सके। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी के खेल आधारित वातावरण से सीधे विद्यालय के अनुशासित माहौल में आने पर बच्चों को अक्सर कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे पढ़ाई के प्रति अरुचि उत्पन्न होने की संभावना रहती है। बाल मैत्री कार्यक्रम इस अंतर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता एवं सहभागिता में वृद्धि होने की उम्मीद है। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं आनंददायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



कोरबा
माँ मड़वारानी मंदिर के समीप शीतल पेयजल का शुभारंभ किया लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम एलपीएस ने
कोरबा/मड़वारानी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च को नवरात्रि के प्रथम दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ मड़वारानी दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संयुक्त तत्ववाधान में माँ मड़वारानी मंदिर के समीप प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं स्वल्पाहार का भी प्रबंध किया गया था। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की प्राचार्य एवं अध्यापकगणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
सेवा परमोधर्म: के अनुरूप हर वर्ष विद्यालय एवं लायंस क्लब परिवार द्वारा शीतल पेयजल का प्रबंध किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके और लोगों की प्यास बुझ सके। लायन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। हमारे छोटे से प्रयास से लोगों को राहत मिले, यही हमारा उद्देश्य।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
