Connect with us

छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण

Published

on

न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले, कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

आयोजकों को भगवान श्रीराम की बेर से बनी कलाकृति का छायाचित्र भेंट किया

अमेरिका में विकसित छत्तीसगढ़ के बारे में रखे अपने विचार, प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और संसाधनों की भी दी जानकारी

संयुक्त राष्ट्र संघ में पदस्थ बिलासपुर के आनंद पाण्डेय के आमंत्रण पर साव पहुंचे थे संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमणरायपुर।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका के अपने अध्ययन प्रवास के दौरान गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने वहां संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष इत्यादि जगहों का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। अध्ययन दौरे पर साथ गए लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।  श्री साव संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी आनंद पाण्डेय के आमंत्रण पर वहां गए थे। श्री पाण्डेय मूलतः बिलासपुर जिले के बेलसरी (तखतपुर) के निवासी हैं। श्री साव ने संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के भ्रमण के बाद कहा कि दुनिया के इतने महत्वपूर्ण कार्यालय में बिलासपुर के बेलसरी का बेटा मुख्य वित्त अधिकारी के गरिमामय पद पर कार्यरत हैं। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।  
 
उप मुख्यमंत्री श्री साव न्यूजर्सी के रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस में भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे  कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों और यहां के सीधे-सरल लोगों के बारे में बताया। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ के बारे में अपने विचार भी रखे। श्री साव ने अमेरिका में बसे भारतीयों को छत्तीसगढ़ आने और यहां की अनुपम छटा व प्राकृतिक सुंदरता को देखने आमंत्रित किया। श्री साव ने वहां रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को लोरमी में अपने द्वारा बनवाई गई भगवान श्रीराम की बेर से बनी कलाकृति का छायाचित्र भेंट किया।
 
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोग दुनिया के जिस देश में भी गए हैं, वहां उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। वे समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने किया प्रेरित

Published

on

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी

रायपुर।

जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शनिवार को सरगुज़ा जिला प्रवास के दौरान विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम उदयपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कृषकों को बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, सरकार की प्रमुख योजनाएं, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग, प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कृषकों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के बारे में बताया एवं खेती में जल का उचित उपयोग करने हेतु सुझाव दिए। किसानों से खरीफ 2025 की तैयारी के संबंध चर्चा करते हुए कहा कि कृषि में वैज्ञानिक तरीकों और उन्नत तकनीकों को अपनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से सलाह लें। कार्यक्रम में उपस्थित अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने भी  विकसित कृषि संकल्प अभियान के फायदे बताते हुए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने अपील की। इस दौरान कृषि मंत्री नेताम ने किसानों को बीज वितरित किया।

     इस दौरान किसानों को वैज्ञानिकों के द्वारा कृषकों के खरीफ संबधी समस्याओं का समाधान के साथ ही कृषि की आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन से यूरिया एवं कीटनाशक का छिड़काव, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ, उन्नत किस्मों से अधिक उत्पादन, समन्वित कृषि कार्यक्रम, उर्वरकों का समुचित मात्रा में उपयोग की जानकारी दी गई। खरीफ सीजन की विशेष तैयारी और फसल विविधीकरण के तरीके किसानों को सिखाए गए तथा उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वहीं उन्नत नस्ल के पशुपालन एवं मत्स्य पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपसंचालक पी.एस. दीवान, कृषि वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

22 घंटे बाद मिला एनीकेट में डूबे युवक का शव

Published

on

बेटी और भतीजे को डूबने से बचाया; लेकिन खुद डूब गया

जांजगीर-चांपा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी और भतीजे की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी। हथनेवरा एनिकट के पास हसदेव नदी में डूबे लक्ष्मी प्रसाद साहू (32 साल) का शव 22 घंटे बाद मिला है।

घटना 7 जून की सुबह 7:15 बजे की है। प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत लक्ष्मी प्रसाद अपनी बेटी श्वेता और भतीजा मनीष के साथ नहाने गए थे। दोनों बच्चे नदी में नहा रहे थे। अचानक वे गहरे पानी में चले गए। यह देखकर लक्ष्मी प्रसाद उन्हें बचाने कूद पड़े।

22 घंटे के रेस्क्यू के बाद SDRF ने खोज निकाला।

22 घंटे के रेस्क्यू के बाद SDRF ने खोज निकाला।

ऑक्सीजन के साथ एनीकेट में उतरी SDRF

लक्ष्मी प्रसाद ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। लेकिन वे खुद गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम दोपहर 3 बजे पहुंची और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ तलाश शुरू की।

लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव एनीकेट में तैरता मिला।

लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव एनीकेट में तैरता मिला।

22 घंटे बाद तैरता मिला शव

रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। रविवार 8 जून की सुबह 5:30 बजे लक्ष्मी प्रसाद का शव घटना स्थल से 400 मीटर दूर नदी किनारे तैरता मिला। SDRF की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मोबाइल दुकान से चोरी के 5 आरोपी पकड़ाए : जांजगीर-चांपा में 10 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला; 10 लाख का माल बरामद

Published

on

जांजगीर-चांपा,एजेंसी। जांजगीर-चांपा जिले में मोबाइल दुकान में हुई चोरी के 5 आरोपी पकड़ाए है। पुलिस ने घटना के घंटे के अंदर ही मामला सुलझा लिया। इनमें 2 नाबालिग और 3 वयस्क शामिल हैं। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

7 जून 2025 की रात करीब 3 बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। डायल 112 की पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता के कारण चोर बड़ी चोरी नहीं कर पाए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

आरोपियों से 18 मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टैंड और इयरफोन समेत 7 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। चोरी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा, बाइक, हथौड़ा और पाना सहित 3 लाख रुपए का अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

मोबाइल दुकान में चोरी के 3 आरोपी

मोबाइल दुकान में चोरी के 3 आरोपी

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना चांपा और साइबर सेल की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने 25 किलोमीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी जानकारी के आधार पर अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़ा गया।

तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दोनों नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

Continue Reading

Trending