Connect with us

कोरबा

आगामी माह से जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावासों में गैस सिलेंडर से बनाया जाएगा भोजन

Published

on

संस्थानों में जलावन हेतु डीएमएफ से गैस सिलेंडर व रिफलिंग की होगी व्यवस्था

कलेक्टर ने तैयारियां पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

जाति प्रमाण पत्र से वंचित 10 हजार विद्यार्थियों को ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर किया गया लाभान्वित

राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले दुकान संचालकों पर कड़ी कार्यवाही  करने के दिए निर्देश

सभी विभागों को विभागीय योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने व आमजनो को लाभान्वित करने हेतु किया निर्देशित


कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभागीय कार्यो में बेहतर प्रदर्शन करने एवं योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों का भी समय सीमा के अंदर शासन के नियमानुसार निराकृत करने हेतु निर्देशित किया।

         बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विगत माह जिले में आयोजित हुए ग्राम सभा में 10 हजार स्कूली बच्चों का आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु अनुमोदन किया गया है। सभी एसडीएम इन आवेदनों में शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए जाति प्रमाण बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित विद्यार्थियों का आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति व ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर उनका वास्तविक जाति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाए।कलेक्टर ने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित विद्यार्थियों का पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति कराने की कार्यवाही करें। जिससे अगले माह ग्राम सभा का आयोजन कर  इनके आवेदनों का अनुमोदन कराकर लाभान्वित किया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह से जिले के सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाएगा। इस हेतु जलावन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से गैस सिलेंडर व रिफलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस हेतु खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व डीएमसी को 3 दिनों के अंदर एक माह में उपयोग में लगने वाले गैस सिलेंडरों की अनुमानित संख्या का निर्धारण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के प्रावधान अंतर्गत जिले के गैस सिलेंडर से वंचित आंगनबाड़ी केंद्रों व आश्रम छात्रावासों में भी जलावन हेतु गैस सिलेंडर की व्यवस्था के लिए सम्बंधित अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा।कलेक्टर ने कहा कि जिले में आगामी माह से सभी शासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व आश्रम छात्रावासों में गैस सिलेंडर से भोजन बनाना सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्कूल, आश्रम, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान, मैदानी शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण समय समय पर सुनिश्चित करें।  साथ ही उन्हें ब्लॉक स्तर पर बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र व पीवीटीजी द्वारा बनाए जा रहे पीएम आवास निर्माण कार्य का भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

पीवीटीजी समुदाय के शत प्रतिशत लोगों को आधार, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं से करें लाभान्वितःकलेक्टर

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के वंचित लोगों का आधार व आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य मे शीघ्रता से पूर्ण करने एवं शत प्रतिशत लोगो को लाभांवित करने के निर्देश दिए। साथ ही  विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं, बिरहोर समुदाय के पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र से भी लाभांवित करने के लिए कहा। कृषि विभाग द्वारा जिले में किए जा रहे किसानों का ई-केवाईसी, आधार  व लैंड सीडिंग के कार्यो को भी शीघ्रता से पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को जिले में राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत पर दुकान संचालक पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं के ई केवाईसी व नवीनीकरण कार्यो को भी शीघ्रता से पूर्ण करने की बात कही। कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, गांवों में विद्युत की आपूर्ति,  पहुँच विहीन स्कूल, छात्रावासों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड, पंचायतो में बाजार शेड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्कूलों में किए गए मरम्मत कार्यो का गुणवत्ता रिपोर्ट  देने के लिए बनाई गई समिति को जल्द से जल्द जांच पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के आवेदनों , पीएम जनदर्शन  सीएम जनदर्शन के शिकायतों, राजस्व न्यायालयों, नगरीय निकायों के अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत,  नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

7 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस

Published

on

मोर-गांव-मोर-पानी “नवा तरिया – आय के जरिया” अभियान के तहत नवा तरिया निर्माण हेतु बनेगी कार्ययोजना

कोरबा। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 07 अप्रैल 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ-साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि आयोजन के पूर्व ग्राम पंचायत, विकासखंड स्तर पर लंबित समस्याओं एवं विषयों का निराकरण सुनिश्चित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

आवास योजनाओं पर विशेष फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत शत-प्रतिशत आवासों को अधिकतम 90 दिनों में पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। हितग्राहियों को अब तक प्राप्त राशि की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मनरेगा एवं जल संरक्षण पर जोर
महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा की जाएगी। “मोर-गांव-मोर-पानी” के तहत संचालित “नवा तरिया – आय के जरिया” अभियान में सभी सीएलएफ के लिए नवा तरिया निर्माण हेतु उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन कर दो माह के भीतर कार्य पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

कार्य प्रारंभ एवं प्रगति के दौरान जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा स्लोगन, नारे एवं जिंगल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

आजीविका संवर्धन एवं तकनीकी नवाचार
आजीविका डबरी के माध्यम से आयवर्धन गतिविधियों पर चर्चा कर योजनाएं बनाई जाएंगी। नागरिक सूचना पटल पर स्व-सहायता समूह से जुड़े परिवार की महिला सदस्य का नाम अंकित किया जाएगा।

महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए QR कोड का उपयोग किया जाएगा। अमृत सरोवरों के सूचना पटल या निकटस्थ स्थानों पर भी QR कोड के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

युवाओं की भागीदारी से होगा जल संरक्षण
जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे गांवों में जल संसाधनों का सतत विकास संभव हो सके।

Continue Reading

कोरबा

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

Published

on

कोरबा। बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अवसाद, चिंता, अनिद्रा और नशे की लत जैसी बीमारियां अब हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर 8 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ रहा है, लेकिन समय पर सही इलाज सभी को नहीं मिल पाता।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए न्यू कोरबा हॉस्पिटल में वरिष्ठ न्यूरो-मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा के नेतृत्व में आधुनिक और समग्र मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां मरीजों की स्थिति को समझकर व्यक्तिगत ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाता है, जिसमें काउंसलिंग, साइकोथेरेपी और आवश्यकतानुसार दवाओं के जरिए उपचार किया जाता है। अस्पताल में अवसाद, एंग्जायटी, अनिद्रा, तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं का प्रभावी इलाज किया जा रहा है।
बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए अस्पताल में विशेष नशा मुक्ति सेवाएं भी शुरू की गई हैं। इसमें शराब, तंबाकू, निकोटिन और ड्रग्स की लत से जूझ रहे मरीजों का वैज्ञानिक तरीके से इलाज किया जाता है। डिटॉक्सिफिकेशन, बिहेवियर थेरेपी, काउंसलिंग और रिलैप्स प्रिवेंशन जैसी सुविधाएं मरीजों को सुरक्षित और स्थायी रूप से नशा मुक्त बनाने में मदद कर रही हैं। डॉ. रजनी वर्मा द्वारा अब तक 200 से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है, जो उनकी विशेषज्ञता और समर्पण को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक समस्याओं और नशे की लत को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, जबकि समय पर उपचार से व्यक्ति सामान्य जीवन में तेजी से वापसी कर सकता है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल की ये सेवाएं कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बनकर उभर रही हैं।

Continue Reading

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सप्तदेव मंदिर एवं मोदी परिवार द्वारा आयोजन

Published

on

कोरबा। 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के प्राकट्य दिवस (हनुमान जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर पूरे देश एवं विश्व में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर आमंत्रणानुसार उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा अर्पित की गई।

प्रमुख कार्यक्रमों की झलक इस प्रकार रही—

प्रातः 7:00 से 8:00 बजे के मध्य श्री सप्तदेव मंदिर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव विधिवत मनाया गया। पूजन, आरती, आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरण एवं बधाइयों का आदान-प्रदान किया गया।

तत्पश्चात पुनः मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया।

सायं 4:00 से 6:00 बजे तक श्री सप्तदेव मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसके पश्चात आरती, शर्बत एवं प्रसाद वितरण किया गया।

मोदी निवास में सायं 5:00 से 7:00 बजे तक भव्य संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

बिलासपुर स्थित नए शोरूम में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

अर्दा स्थित मोदी फार्म हाउस (संजय कृषि केंद्र) में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय एवं नंदी जी की मूर्तियों की स्थापना की गई।

पंचमुखी हनुमान मंदिर, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्व में अशोक मोदी द्वारा कराई गई थी, वहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भव्य आरती में सहभागिता की गई।

गिरिजा दीदी के निवास में हनुमान जी के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

रूपेश अग्रवाल के निवास पर भी हनुमान जी के दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण किए गए।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस प्रकार श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677