Connect with us

छत्तीसगढ़

CM जनदर्शन…साय से मिले CGPSC कैंडिडेट:सरकारी भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री बोले- 2028 तक है 5 साल की छूट

Published

on

रायपुर ,एजेंसी। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को सीएम जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें CGPSC कैंडिडेट CM विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे। इन युवाओं ने पीएससी सहित शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की।

जिस पर सीएम ने उन्हें बताया कि उनकी सरकार ने इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस सहित शासकीय भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का निर्णय लिया था। इसके तहत अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पांच साल की छूट का फायदा मिलेगा।

एजुकेशन लोन चुकाने में मदद

सरायपाली के रहने वाले अनुज सिंह ने बताया कि, उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा लोन लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपना रहा है।

CM साय ने उससे कहा कि, हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके सामने अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे।

श्रवण यंत्र मिलने के बाद बुजुर्ग ने CM को राम-राम कहकर धन्यवाद दिया।

श्रवण यंत्र मिलने के बाद बुजुर्ग ने CM को राम-राम कहकर धन्यवाद दिया।

सुनने वाली मशीन मिलते ही राम-राम बोला बुजुर्ग

दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया के रहने वाले नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुनने वाली मशीन (श्रवण यंत्र) दिया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद बुजुर्ग ने CM को राम-राम कहकर धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में 2 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। सीएम साय से लंबित सरकारी कामों की शिकायत की। ये लोग पटवारी कार्यालय, पंचायत स्तर के काम, फसल संबंधी मामले, जमीन पर अवैध कब्जे और आर्थिक मदद की मांग को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री साय ने सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की।

जशपुर से आई दृष्टिबाधित रूप वर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र मांगी। मुख्यमंत्री ने सहायता का आश्वासन दिया है।

सीएम जनदर्शन में लोग प्रदेशभर से पहुंचे हैं।

सीएम जनदर्शन में लोग प्रदेशभर से पहुंचे हैं।

दिव्यांगों में व्हील-चेयर और वॉकर दिया

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21), लीलाशंकर साहू (37) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरी व्हीकल, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69) निवासी रायपुर को व्हील-चेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच और विवेक शर्मा (37) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर दिया।

ज्यादातर लोगों की आर्थिक मदद की मांग।

ज्यादातर लोगों की आर्थिक मदद की मांग।

दिव्यांग कलाकार को मिली मदद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले की मदद की। विवेक ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के लिए सरकार से मदद मांगी। 15 हजार रुपए की सहायता राशि CM ने जारी की। रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में माहिर है।

कलाकार विवेक को मिली मदद।

कलाकार विवेक को मिली मदद।

दिव्यांग युवती को CM ने दिया मदद का भरोसा।

दिव्यांग युवती को CM ने दिया मदद का भरोसा।

कैंसर पीड़ित को दी आर्थिक मदद

वहीं, ओरल कैंसर से पीड़ित रायपुर के आमापारा निवासी उषा ठाकुर ने पिछले जनदर्शन में मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार की थी। आज प्रदेश के मुखिया ने जनदर्शन में उषा को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

प्रदेश के मुखिया ने जनदर्शन में उषा को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

प्रदेश के मुखिया ने जनदर्शन में उषा को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

डीआरएम रंजन कोरबा पहुंचे, रेलवे काम पर जताई नाराजगी:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धीमी प्रगति पर दिए निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

Published

on

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राकेश रंजन ने पदभार संभालने के दूसरे ही दिन कोरबा का दौरा किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धीमी गति से हो रहे कामों पर नाराजगी व्यक्त की।

डीआरएम रंजन ने इमलीडुग्गू रेलवे फाटक के समीप यार्ड री-मॉडलिंग के लिए बनाए गए मैप प्लान देखा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानिकपुर कोल साइडिंग और इमलीड्रग्गू रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज जैसे बाधक कार्यों को ध्यान में रखते हुए यार्ड विस्तार में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि विसंगतियों से निपटने और रेलवे व यात्रियों को कोई नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करना होगा।

डीआरएम ने सुरक्षा और व्यवस्था सुधार पर दिए निर्देश

उन्होंने लगातार बढ़ते कोल डिस्पैच के दबाव से राहत पाने के प्रयासों पर भी जोर दिया। स्टेशन में क्रू लॉबी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने रनिंग स्टाफ से चर्चा की, उनकी परेशानियां जानी और ईमानदारी के साथ सजगता से ड्यूटी निभाने को कहा। डीआरएम ने अधूरे एफओबी, पुराने एआरएम रूम के पास सेफ्टीवॉल की कमी और प्लेटफार्म पर बिखरी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने तथा अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने कोल साइडिंग का निरीक्षण किया

इसके अतिरिक्त, डीआरएम रंजन गेवरारोड स्टेशन भी गए। उन्होंने स्टेशन परिसर और कोल साइडिंग का निरीक्षण किया। गेवरारोड स्टेशन के संभावित विस्तार कार्यों की जानकारी ली और पेंड्रारोड रेल कॉरिडोर की लाइन से जुड़ने की योजना के तहत लाइन विस्तार व यार्ड को नए सिरे से विकसित करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण के बाद वे शाम 4 बजे बिलासपुर लौट गए।

इस बीच, रेल संघर्ष समिति कोरबा के संयोजक रामकिशन अग्रवाल ने डीआरएम रंजन के पहले कोरबा दौरे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनके प्रवास की योजना गोपनीय रखी, जिससे यात्रियों के हितों की अनदेखी हुई।

Continue Reading

कटघोरा

विधायक प्रेमचंद पटेल ने ग्राम पंचायत झाबर में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

Published

on

सुशासन सप्ताह के तहत जनपद पंचायत करतला, पाली व पोड़ी उपरोड़ा में भी हुआ शुभारंभ

कोरबा/कटघोरा। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत झाबर में आज अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने रिबन काटकर किया। जिले में 22 अटल डिजिटल सेवा केंद्र क्षमता विकास मद से स्वीकृत किए गए हैं। इस मद के तहत यह पहला सेवा केंद्र पूर्ण हुआ है। इसके साथ ही डी एम एफ मद से प्रत्येक विकासखंड में 10 -10 अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि ग्रामीणों को बैंक और शासकीय सेवाओं के लिए शहरों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रत्येक विकासखंड की 10-10 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से मजदूरों को जी-राम-जी योजना की राशि निकालने, किसानों को धान खरीदी हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन व टोकन कटवाने जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं—पेंशन, महतारी वंदन योजना, जी-राम-जी योजना—की राशि अब ग्रामीण किसी भी दिन अपने गांव में ही निकाल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, पैन कार्ड, श्रमिक कार्ड, बैंकिंग सेवाएं (निकासी, जमा, ट्रांसफर), वोटर कार्ड नया/सुधार, पीएम विश्वकर्मा योजना, बी-1, नक्शा-खसरा, विभिन्न ऑनलाइन फॉर्म जैसी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती के अवसर पर रामायण पाठ किया गया तथा नरेंद्र मानस मंडली, ग्राम झाबर द्वारा सुंदर कांड पाठ का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया गया। वहीं जय मां गौरी समूह झाबर की महिलाओं द्वारा सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जनपद सीईओ यशपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि नीलेश कुमार साहू, जनपद सदस्य बसंत कंवर, सरपंच झाबर राम सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष दीपका राजू प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष दीपका मुकेश जायसवाल, भाजपा नेता मन्नू साईं राठौर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर.के. शिवालय, सरपंच बेलटिकरी श्रीमती गौरी कंवर, सरपंच बतारी राजूलाल श्रोते, उपसरपंच झाबर श्रीमती प्रिया साहू, पंचायत सचिव धरमराज मरकाम, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक, रोजगार सहायक देव कुमार यादव, सक्रिय महिला रामप्यारी ध्रुव, लक्ष्मी सिंद्राम, अमर कंवर, प्रमोद कौशिक, पूर्व सरपंच झाबर चंद्रपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि आज जनपद पंचायत करतला पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायतों में भी अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य,सरपंच स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

अटल स्मृति दिवस पर जगदलपुर में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Published

on

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। 25 दिसम्बर को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुये विविध कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित अटल उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और शाम को दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

स्वच्छता अभियान व श्रद्धाजंलि आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, योगेन्द्र पाण्डेय, सफीरा साहू, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, राजपाल कसेर, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, ब्रिजेश शर्मा, राजा यादव, किरण दीवान, गीता नाग, आशा साहू, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, रौशन सिसोदिया, उर्मिला यादव, केतन महानंदी, रौशन झा, दिलीप सुंदरानी, मनोज ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending