दुर्ग,एजेंसी। दुर्ग सेंट्रल जेल में शुक्रवार को गांजा तस्करी केस में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार को परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पीएम हाउस का दरवाजा तोड़ दिया। जब सिपाही ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की।
गृहमंत्री विजय शर्मा भी आज दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंचकर जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, जेल का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि, 26 अक्टूबर 2023 से सुंदरजीत जेल में बंद था। वहीं, साल 2022 और 2023 में प्रदेश के अलग-अलग जेलों में करीब 147 बंदियों की मौत हुई है।
फ्रीजर से जबरदस्ती शव को बाहर निकालते परिजन और उन्हें रोकता पुलिसकर्मी।
जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की मौत
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि, सुपेला उडियापारा निवासी बंदी सुंदरजीत जाल (26) की मौत की सूचना दुर्ग सेंट्रल जेल से उन्हें मिली थी। शुक्रवार की सुबह सवा 6 बजे वो बिस्तर से उठा और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
जेल प्रबंधन उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए इस मौत की जांच जेएमएफसी विवेक नेताम के नेतृत्व वाली टीम करेगी।
परिजनों ने किया हंगामा
जब परिजनों को पता कि सुंदरजीत की जेल के अंदर मौत हो गई है, तो उन्होंने हंगामा किया। करीब से 100 से अधिक की संख्या में परिजन और उनके साथी शनिवार दोपहर दुर्ग मॉर्चुरी पहुंच गए। वो मॉर्चुरी का दरवाजा तोड़कर सीधे अंदर घुस गए। उन्होंने फ्रीजर में रखे शव को निकालकर देखा और भड़क गए।
सिपाही से धक्का-मुक्की
परिजनों ने जेल और पुलिस प्रबंधन पर आरोप लगाया कि, सुंदरजीत को बेरहमी से मारा गया है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। इस दौरान एक सपाही उन्हें मॉर्चुरी से बाहर निकालने पहुंचा, तो लोगों ने उससे धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एक बूढ़ी महिला सिपाही को मारने लगी, तब सिपाही वहां से चला गया।
मौत की वजह बताई जाती है बीमारी
बताया जा रहा है कि, सुंदरजीत की मौत बीमारी की वजह से हुई है। जेल प्रबंधन ने उसके बैरक का सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया। फुटेज में सुंदरजीत सुबह सवा 6 बजे लॉकर खुलने के बाद उठा है। वो बाहर निकाला और फिर अपने बिस्तर की ओर जाने लगा। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गया।
डॉक्टर ने इलाज किया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सवा 8 बजे उसकी मौत हो गई।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।