Connect with us

छत्तीसगढ़

MCB में घूसखोर लेखापाल के घर जब्त हुए 18 लाख:चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त, अंबिकापुर में पटवारी के घर भी ACB का छापा

Published

on

सरगुजा/ मनेंद्रगढ़,एजेंसी। मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में सरपंच से 19 हजार रुपए की रिश्वत लेते जनपद के लेखापाल रंगेहाथों पकड़े गए। ACB की टीम ने घर से 18 लाख 19 हजार रुपए कैश जब्त किया है। इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

वहीं सरगुजा में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय के घर भी देर रात तक ACB की टीम जांच करती रही। पटवारी के घर से भी नगदी और चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

रिश्वत लेते पकड़े गए लेखापाल एवं पटवारी के घरों में हुई जांच

रिश्वत लेते पकड़े गए लेखापाल एवं पटवारी के घरों में हुई जांच

30 हजार रुपए की मांग, 19 हजार में सौदा तय

दरअसल, मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा ने बिल पास करने के लिए ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच महेंद्र सिंह से 30 हजार रुपए की मांग की थी। लेखापाल और सरपंच के बीच बातचीत में सौदा 19 हजार रुपए में तय हुआ।

लेखापाल के घर देर रात तक छापेमारी

लेखापाल के घर देर रात तक छापेमारी

घर में हुई जांच में मिली बेहिसाब संपत्ति

ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस की टीम ने लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। ACB की टीम ने सत्येंद्र सिन्हा के आवास में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान लेखापाल के घर से 18 लाख 19 हजार रुपए 400 नगद बरामद हुए हैं।

इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों की ACB जांच कर रही है। बताया गया है कि लेखापाल सत्येंद्र मिश्रा ने बेहिसाब संपत्ति बनाई है। इसका खुलासा जांच में हो सकता है।लेखापाल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पटवारी के घर देर रात तक जांच में जुटी रही ACB टीम

पटवारी के घर देर रात तक जांच में जुटी रही ACB टीम

सरगुजा में पटवारी के घर भी चली जांच

सरगुजा जिले में शुक्रवार को ACB ने 5 हजार रुपए रिश्वत लेते भिट्ठीकला के पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय को रंगे हाथों पकड़ा। भिट्ठीकला के डोमन राम राजवाड़े से पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय ने फौती चढ़ाने रिश्वत मांगा था। पटवारी की रिश्वतखोरी से परेशान गांव के कई लोगों ने एकजुट होकर रिश्वत मांगने की शिकायत ACB कार्यालय पहुंचकर की थी।

देर रात तक घर में चली जांच

ACB की टीम पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय को लेकर अंबिकापुर बौरीपारा निवास पर पहुंची। टीम ने देर रात तक पटवारी के घर को खंगाला। पटवारी के घर से नगदी और चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसकी जांच ACB की टीम कर रही है।

विवादित रहा है पटवारी

पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय इसके पहले एक राजस्व मामले में गड़बड़ी के आरोप में जेल जा चुका है। सरगुजा के पूर्व उसकी पदस्थापना बलरामपुर में थी, जहां उसने राजस्व दस्तावेजों में हेराफेरी की थी। नौकरी में वापस बहाली के बाद बीरेंद्र नाथ पांडेय की पदस्थापना सरगुजा में हुई थी। यहां भी उसका रवैया नहीं बदला।

माना जा रहा है कि रिश्वतखोरी से पटवारी ने बेहिसाब संपत्ति बनाई है। एसीबी की टीम नगदी और निवेश के आय के स्रोतों की जांच करेगी। पटवारी बीरेंद्र कुमार पांडेय को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending