Connect with us

छत्तीसगढ़

CM साय बगिया में लोगों को दिलाएंगे BJP की सदस्यता:25 सितंबर को प्रदेशभर में भाजपा का मेंबरशिप कैंपेन, मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को भाजपा का खास सदस्यता अभियान होने जा रहा है। मोर बूथ मोर अभियान में CM विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी अलग-अगल स्थानों पर सदस्य बनाने का जिम्मा दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दोकड़ा मंडल के बगिया बूथ में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरनार मंडल के आसना बूथ क्र. 20 में अभियान में हिस्सा लेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा ।

अनुराग सिंहदेव ने बताया 19 लाख लोगों ने सदस्यता ली है।

अनुराग सिंहदेव ने बताया 19 लाख लोगों ने सदस्यता ली है।

इन नेताओं को यहां जिम्मेदारी

उपमुख्यमंत्री अरूण साव लोरमी उत्तर के तुलसाघाट बूथ और गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा शहर के बूथ क्र. 234 में हिस्सा लेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय दुर्ग शहर के बूथ क्र.173 व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधायक लता उसेंडी बूथ मसोरा-2 में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भनपुरी मंडल के बूथ-175 प्रगति नगर में शामिल होंगे।

इस अभियान में मंत्री रामविचार नेताम डौरा के लुरंगी फतेपुर, मंत्री दयालदाय बघेल नवागढ़ के नौदल बूथ, मंत्री ओपी चौधरी कोड़ातराई के बूथ क्र. 159, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े लटोरी के मरीप बूथ में, मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के 183 बूथ में, मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार ग्रामीण बूथ 139 में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव शंकर नगर के बूथ-70, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा एमबी नगर राजनांदगांव बूथ- 64-65 में व प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा धमतरी शहर बूथ-171 में शामिल होंगे।

संभाग प्रभारी दुर्ग भुपेन्द्र सवन्नी बिल्हा के बूथ 171, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह अकलतरा के बूथ-153, सरगुजा के संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय बेलतरा के बूथ-208 व बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह बेलतरा मध्य बूथ 197, सहप्रभारी रायपुर संभाग जगन्नाथ पाणिग्रही सरिया के भिखमपुरा में शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान के सहप्रभारी नवीन मारकंडे आरंग के बूथ -140 जरौद, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन फाफाडीह के बूथ-48, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह चुंड्रापाठ के बूथ-65 में शामिल होंगे। इस अभियान में सांसद लोकसभा, सांसद राज्यसभा, विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

अब तक 19 लाख लोग भाजपा के सदस्य बने

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि अब तक भाजपा में 19 लाख लोग छत्तीसगढ़ में सदस्यता ले चुके हैं। मेंबरशिप का बड़ा टारगेट हम लोग 25 सितंबर को पूरा करेंगे और छत्तीसगढ़ का जो लक्ष्य है उसे हासिल करेंगे। 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य कल 24 तारीख तक हम पूरा कर लेंगे और उसके बाद 25 सितंबर को 11 लाख नए सदस्य और बनाएंगे।

2 अक्टूबर तक लगातार भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा, उसके बाद 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे। 15 अक्टूबर तक का हमारे पास समय है। दिल्ली में दो दिन पहले हुई समीक्षा बैठक के बारे में बताते हुए सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान की लगातार समीक्षा हो रही है।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद तावड़े उपस्थित रहे। बैठक में इस अभियान के प्रदेश के दो प्रेरक प्रसंगों के बारे में सिंहदेव ने बताया कि अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग अंतागढ़ विधानसभा में साहित्य सामग्री पहुंचाने जा रहे थे।

बाढ़ में उनका चार पहिया वाहन बह गया। बड़ी मुश्किल से श्री नाग ने पेड़ पर लटककर अपनी जान बचाई।

लोग ऐसे ज्वॉइन कर रहे भाजपा भाजपा की सदस्यता हर वर्ग के लोग ले रहे हैं। इसके लिए इस लिंक https://nm-4.com/bjpmem/Q1DQNH पर जानकारी ली जा सकती है। इस लिंक में मोबाइल फोन नंबर लिखने पर एक OTP से वेरिफाइड करना होगा। स्क्रीन पर दिए गए फॉर्म पर टाइटल में Mr या Mrs लिखकर फिर नाम और अन्य जानकारियां देकर सेव पर क्लिक करते ही लोग घर बैठे भाजपा के सदस्य बनेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बालको टाउनशिप में फॉरेस्ट वॉकवे बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

Published

on

बालकोनगर । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा टाउनशिप में प्रकृति से जुड़ाव को मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित बालको फॉरेस्ट वॉकवे का उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा मनीषा कुमार तथा बालको के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कंपनी एवं व्यावसायिक साझेदारों के कर्मचारी उपस्थित थे।

लगभग 785 मीटर लंबे इस फॉरेस्ट वॉकवे को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है कि लोग हर कदम पर प्रकृति की विविधता का अनुभव कर सकें। वॉकवे के दोनों ओर विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए हैं, जो न केवल हरियाली बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को शुद्ध और शांत बनाते हैं। इन पेड़ों की छाया और प्राकृतिक सुंदरता वॉकवे को एक सुकून भरा अनुभव प्रदान करती है। फॉरेस्ट वॉकवे केवल एक पथ नहीं, बल्कि एक सोच है, एक ऐसा प्रयास जो टाउनशिप निवासियों को प्रकृति के करीब लाने, फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
बालको टाउनशिप में लगातार हो रहे सुधार और सौंदर्यीकरण प्रयासों के तहत यह फॉरेस्ट वॉकवे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह टाउनशिप के सकारात्मक परिवर्तन की कहानी को आगे बढ़ाती है और समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम है।
कंपनी के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको फॉरेस्ट वॉकवे केवल एक इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि कंपनी की सोच और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम मानते हैं कि प्रकृति के साथ बिताया हर पल हमारे जीवन को बेहतर बनाता है, चाहे वह स्वास्थ्य हो, मानसिक शांति हो या पर्यावरण के प्रति जागरूकता। यह वॉकवे टाउनशिप में एक संतुलित, स्वस्थ और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर उन कर्मठ कर्मचारियों और बिज़नेस पार्टनर्स के योगदान को भी सराहा गया, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह वॉकवे संभव हो सका। बालको प्रबंधन ने भविष्य में भी टाउनशिप में ऐसे और विकास कार्यों एवं सुधारों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे स्थानीय नागरिकों लिए एक स्वस्थ, सुंदर और समृद्ध वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में हनुमान जयंती कार्यक्रम में हादसा:काली मां बनकर करतब दिखा रही महिला आग की चपेट में आई, बचाने आए दो साथी भी झुलसे

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई। महिला को बचाने आए दो साथी भी आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में महिला समेत तीनों झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना रजगामार चौकी इलाके के मेन क्लब एरिया में हुई।

शोभायात्रा में महिला काली मां बनी करतब दिखा रही थी, अचानक आग की चपेट में आ गई।

शोभायात्रा में महिला काली मां बनी करतब दिखा रही थी, अचानक आग की चपेट में आ गई।

महिला को बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी आगे आए, वे भी आग की चपेट में आ गए।

महिला को बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी आगे आए, वे भी आग की चपेट में आ गए।

इस हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

इस हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

दरअसल, हनुमान सेवा समिति की ओर से गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा था। दिन में भंडारे और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी, बस्ती और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

वहीं, शाम को समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस शोभायात्रा में दुर्ग से आए कलाकार करतब दिखा रहे थे। लगभग छह से सात कलाकार विभिन्न देवी-देवताओं जैसे शंकर जी, हनुमान जी, दुर्गा माता और काली माता का रूप धारण कर प्रदर्शन कर रहे थे।

हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान सेवा समिति की ओर से निकाली जा रही थी शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान सेवा समिति की ओर से निकाली जा रही थी शोभायात्रा

शोभायात्रा में कलाकार मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

शोभायात्रा में कलाकार मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

करतब के दौरान कलाकार मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान काली मां बनी एक महिला अचानक आग की चपेट में आ गई। आग लगते ही वह खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी आगे आए, वे भी आग की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Continue Reading

कोरबा

नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद

Published

on

शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद

कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677