Connect with us

कोरबा

डीएमएफ द्वारा अधीक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा । जिला खनिज न्यास निधि मद कोरबा द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 60 सीटर वृद्धाश्रम संचालन करने हेतु प्रबंधक/अधीक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता/काउंसलर के 01-01 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं एम. ए. समाज शास्त्र या एम.एस.डब्ल्यू की शैक्षणिक योग्यता वांछनीय है। साथ ही आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है तथा आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। पदों का विवरण शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
इच्छुक आवेदक साधारण/रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में 08 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सड़क पर दुकान सजाने वालों को प्रशासन ने हटवाया

Published

on

कोरबा/छुरीकला। नगर पंचायत छुरी बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर दुकान लगाकर सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपांकर यादव, पुलिस प्रशासन और पंचायत टीम ने सड़क को कब्जामुक्त कराया।

नगर की मुख्य सड़क पर ठेला-गुमटी लगाने व सड़क तक सामान फैलाने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। मुख्य सड़क होने से बड़े वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क पर दुकान लगाने से यातायात बाधित होता है। दुकान के सामान फैलाने से पैदल चलने व छोटे वाहन चालकों को वाहन खड़े करने में असुविधा होती है। सीएमओ यादव हिदायत दी है कि आगे ऐसा करने पर उनका सामान जब्त कर कार्यवाही की जाएगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने दुकानदारों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यथित बनाने में प्रशासन की मदद करने कहा।

Continue Reading

कोरबा

लिटियाखार में चलाया गांव चलो-बस्ती चलो अभियान

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत दीपका मंडल के ग्राम पंचायत लिटियाखार के बिरसा मुंडा शक्ति केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर आमजन से संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका सम्मान भी किया। राजपूत ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों के लिए ऊर्जा का स्रोत है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। अभियान के तहत योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

प्रगति नगर दीक्षा महिला समिति ने शुरू की प्याऊ सेवा

Published

on

कोरबा/गेवरा/दीपका। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार निभाते हुए दीक्षा महिला समिति दीपका इकाई ने प्रगतिनगर में दो प्याऊ जल सेवा केंद्र की शुरुआत की है। भारतीय स्टेट बैंक परिसर व व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स परिसर में आम लोगों एवं राहगीरों के लिए इस सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी में राहत मिलेगी।

समिति की यह पहल एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल के सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर की गई है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग एवं अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की है।

वहीं पशुओं के लिए भी एक स्थान पर जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को गुड़-चना, फल, जलजीरा, आम पना, गुलाब शरबत, लस्सी और नींबू पानी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और समिति के इस प्रयास की सराहना की। समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से स्वच्छ, ठंडा और निर्मल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677