Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा का महाभियान:एक दिन में 10 लाख सदस्य, सीएम बोले-भाजपा यानी विकास की गारंटी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मोर बूथ मोर अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेशभर के सभी 25 हजार से ज्यादा बूथों में भाजपा के नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। भाजपा ने दावा किया है कि इस अभियान की तहत एक ही दिन में भाजपा ने दस लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद अपने गृहग्राम बगिया के बूथ में पहुंचकर सौ सदस्य बनाए।

सीएम साय ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा मतलब विकास की गारंटी है इसलिए लोग खुद से भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने हम सबको एकात्म मानववाद और अंत्योदय का चिंतन दिया। सीएम ने हर बूथ में जाकर 100 सदस्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी के निर्देश पर सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने वे अपने गांव आए हैं। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक सबको 100 सदस्य बनाना है। साय ने भाजपा सदस्यता अभियान को प्रदेश में मिले अभूतपूर्व समर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन का विश्वास है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर विधानसभा के ग्राम आसना तामाकोनी पारा सौ नए सदस्य बनाए। ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर तक भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा, उसके बाद 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक कार्यक्रम रखकर भी भाजपा के सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा का यह सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।

51 साल बाद फिर ग्रहण की भाजपा की सदस्यता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के गृहग्राम खोला में 74 वर्षीय देवीराम विश्वकर्मा कारीगर को 51 साल बाद पुनः भाजपा का सदस्य बनाया। मालूम हो कि सन 1973 में बजाज ने उन्हें जनसंघ का सदस्य बनाया था। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 23 वर्ष थी। तब सदस्य बनने के लिए एक रुपया शुल्क देना होता था। देवीराम विश्वकर्मा तब से अब तक जनसंघ और भाजपा का काम कर रहे हैं।

भाजपा संगवारी चैनल पर दिन भर चला अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा संगवारी यूट्यूब चैनल में हर दिन दीनदयाल अभियान के तहत उनके जीवन व विचारों पर केंद्रित वीडियो के जरिये उनका संस्मरण किया गया।भाजपा संगवारी में पुरखा के सुरता के नाम पर भाजपा के वरिष्ठ कर्मयोगी ऐसे अपने कार्यकर्ता व पदाधिकारी के जीवन पर वीडियो सीरीज व नियमित सूचनाएं प्रसारित कर रही है। जिसे काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

महासदस्यता अभियान के तहत राजधानी रायपुर के बूथ नंबर 18 में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व सांसद सुनील सोनी, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, डॉक्टर एनडी गजवानी, बॉबी खनूजा, तोषण साहू,खिलेश्वरी यादव,सुनीता तिवारी,मानसी साहू आदि उपस्थिति थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending