देश
क्या राहुल आरोपी नंबर एक सिद्दरमैया के साथ हैं : भाजपा ने पूछा
नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत कई आपराधिक आरोपों पर एक मामला दर्ज होने से कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है। उसने कहा कि प्राथमिकी अदालत के एक आदेश के बाद दर्ज की गयी और केंद्रीय एजेंसियों की इसमें कोई भूमिका नहीं है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से कहा कि यह विरला मामला है जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के किसी मामले में आरोपी बनाया गया है और इसने कांग्रेस के ‘‘भ्रष्ट चेहरे” को बेनकाब कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सिद्दरमैया मामले में आरोपी नंबर एक हैं और उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वह भ्रष्टाचार में आरोपी मुख्यमंत्री के साथ हैं। कर्नाटक लोकायुक्त ने अदालत के आदेश के बाद मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन मामले में सिद्दरमैया तथा अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बुधवार को लोकायुक्त पुलिस को मामले में सिद्दरमैया के खिलाफ जांच का आदेश दिया, जिससे उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
कांग्रेस नेतृत्व भाजपा पर राजनीतिक कारणों से मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का आरोप लगा रहा है, वहीं त्रिवेदी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की इस प्राथमिकी में कोई भूमिका नही है। भाजपा नेता ने दावा किया कि यह मामला सिद्दरमैया के अपने कर्मों का नतीजा है क्योंकि उन्होंने तथा उनके परिवार ने गैरकानूनी रूप से संपत्ति हड़पने के लिए सरकारी शक्तियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी के नेता सत्ता का इस्तेमाल खुद को और अपने रिश्तेदारों को अमीर बनाने के लिए करेंगे।
त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता जहां हजारों करोड़ रुपये अपनी जेब में डालते हैं, वहीं लोगों को कुछ हजार रुपये का ‘लॉलीपॉप’ देते हैं। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म के मामले को लेकर अपराधियों से ‘‘गठजोड़” को लेकर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने तृणमूल पर निशाना साधते हुए मामले में पुलिस की जांच में कलकत्ता उच्च न्यायालय की आलोचनात्मक टिप्पणी का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दिखाता है कि राज्य महिलाओं के लिए कितना खतरनाक बन गया है और सरकारी अधिकारियों तथा अपराधियों के बीच एक जघन्य गठजोड़ दिखायी देता है।
राहुल गांधी के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में गरीबों के लिए कोई जगह न होने के आरोप पर एक सवाल पर त्रिवेदी ने कांग्रेस पर बार-बार मंदिर का अनादर करने का आरोप लगाया और कहा कि इसके निर्माण में शामिल श्रमिकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित किया और उन पर पुष्प वर्षा की थी। उन्होंने मंदिर के उद्घाटन समारोह के संदर्भ में राहुल द्वारा ‘‘नाच गाना” जैसे वाक्यांश के उपयोग पर आपत्ति जतायी।
त्रिवेदी ने कहा कि गांधी परिवार की तीन पीढ़ियां अफगानिस्तान में मुगल शासक बाबर को श्रद्धांजलि देने उनकी कब्र पर गयी थ और उन्होंने दावा किया कि मंदिर पर गांधी का रुख उनकी वास्तविक प्रकृति और हिंदू धर्म के प्रति अवमानना को दर्शाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कश्मीर में घटनाक्रम को लेकर भारत पर निशाना साधते हुए संयुक्त राष्ट्र में की गयी टिप्पणियों के संदर्भ में त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस भी यही भाषा बोलती रही है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2016 में पाकिस्तान में आतंकवादियों पर निशाना साधते हुए की गयी सर्जिकल स्ट्राइक की गयी थी। उन्होंने कहा कि तब से कांग्रेस और पाकिस्तान एक-दूसरे के विचारों का समर्थन करते रहे हैं।
देश
Citroen Cars Discount : कार खरीदने का शानदार मौका! Citroen ने इन गाड़ियों पर किया डिस्काउंट का ऐलान
मुंबई, एजेंसी। Citroen ने अपने ग्राहकों के लिए चुनिंगा गाड़ियों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये डिस्काउंट मॉडल के आधार पर दिए जाएंगे और ग्राहक इसका फायदा 30 जून तक उठा सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इन डिस्काउंट के बारे में-

Citroen Basalt
Basalt कूप-SUV पर इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 82hp, 115Nm वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन या 110hp, 190Nm वाला 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। NA इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ, टर्बो-पेट्रोल इंजन 205Nm का ज़्यादा टॉर्क देता है। मार्केट में इसकी कीमत 8.55 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये की के बीच है।

Citroen Aircross
Citroen Aircross पर कंपनी इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अपने सेगमेंट में यह एकमात्र 7 सीटर एसयूवी है। इसकी कीमत 8.89 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये तक जाती है।
Citroen C3
Citroen C3 की खरीदी करने पर आप 1.1 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच की है।
देश
Tata के iPhone प्लांट पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप, बंद हो सकती है फैक्ट्री
मुंबई, एजेंसी। भारत में iPhone निर्माण से जुड़े एक प्रमुख संयंत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट पर आसपास की कृषि भूमि और भूजल को प्रदूषित करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर फैक्ट्री बंद करने तक की चेतावनी दी है।
यह प्लांट Apple के iPhone के लिए बैक पैनल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करता है। पिछले कई महीनों से प्लांट के आसपास के किसानों ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट जल के कारण उनकी खेती और जल स्रोत को प्रभावित कर रहा है। किसानों की शिकायत के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच शुरू की और अब मामला गंभीर रूप ले चुका है।

जांच के दौरान बोर्ड ने नोटिस में कहा कि फैक्ट्री परिसर के एक तालाब से निकला पानी आसपास के कृषि क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भूजल प्रदूषण की आशंका पैदा हुई। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में जारी निर्देशों के बावजूद कंपनी ने जरूरी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए। इसी वजह से मई में जारी नोटिस में पूछा गया कि आखिर क्यों न यूनिट की बिजली आपूर्ति काट दी जाए और संचालन बंद कर दिया जाए। यह चेतावनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।
टाटा ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशाला द्वारा कराई गई जांच में संयंत्र को सभी पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को अपना जवाब सौंप चुकी है।
पर्यावरण और उद्योग के बीच संतुलन की चुनौती
विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। एक तरफ भारत वैश्विक कंपनियों के लिए उत्पादन केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय समुदायों और किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
देश
स्मार्टफोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबाव
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों का असर अब बिक्री पर साफ दिखाई देने लगा है। रिटेलरों का कहना है कि मई में मोबाइल की बिक्री में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। अभी कुल बिक्री में से 60 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन का है, जबकि 40 प्रतिशत बिक्री ऑफलाइन के जरिए होती है। कुल मिलाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री में भारी गिरावट आएगी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार मई में शिपमेंट में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून में भी इसी तरह की कमजोरी बने रहने की संभावना जताई गई है। साल 2026 की पहली तिमाही में मोबाइल शिपमेंट में गिरावट 3 प्रतिशत रही थी लेकिन दूसरी तिमाही में यह गिरावट 15 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और मई के बीच स्मार्टफोन की औसत कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी पिछले साल हुई कीमतों में वृद्धि के अलावा है। रिटेलरों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद से कुछ मामलों में कुल असर 40-45 प्रतिशत तक रहा है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
