छत्तीसगढ़
बैज बोले-छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बना रही सरकार:न्याय-यात्रा का समापन, पायलट ने कहा-कर देंगे नींद हराम; बघेल बोले-पुलिस कस्टडी में मार दिया
रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के समापन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। सब दिल्ली के इशारे से होता है। हमारी गांधी वाली सोच को साय सरकार कमजोर ना समझे। वहीं दीपक बैज ने कहा कि 9 महीने में ये सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही है।
पायलट ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुनेगी तो कांग्रेस एक और संग्राम छेड़ेगी। हम सरकार की नींद हराम कर देंगे। वहीं मंच से पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि कवर्धा में युवक को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार डाला। अब तक FIR दर्ज नहीं हुई।स्कूल में बच्चियां, कॉलेज में छात्रा और बस स्टैंड में बहनें सुरक्षित नहीं हैं। भिलाई में गोलियां चल रही हैं। चाकूबाजी हो रही है। उसके बाद रायपुर में कोई ऐसा दिन नहीं जहां, चोरी, डकैती, और मर्डर न हो।
पायलट बोले- लाठी खाने की नौबत आई तो एक साथ खाएंगे
पायलट ने कहा कि कांग्रेस में कोई नेता बड़ा छोटा नहीं। कोई पद-पोस्ट की बात नहीं है। सभी कार्यकर्ता समान हैं। अगर लाठी खाने की नौबत आई तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ लाठी खाएंगे।
यात्रा को सफल बनाने पर जताया आभार
पायलट ने कहा कि दीपक बैज की यात्रा से पूरी पार्टी में एक नई ऊर्जा आई है। कांग्रेसियों ने अपना योगदान दिया है। यात्रा को सफल बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पायलट ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत से हमें शक्तियां मिलती हैं।
9 महीने में ही विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया- बघेल
बघेल ने कहा कि इन्होंने स्लोगन दिया विष्णु का सुशासन। 9 महीने में ही विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया। बघेल ने कहा कि कोई गांव कोई इलाका नहीं बचा जहां अपराध न हुए हों। बिलासपुर में एक नहीं तीन-तीन मर्डर होने के बाद अपराधी पकड़े जाते हैं। महिलाओं से बलात्कार हो रहा है। FIR नहीं हो रही है। BJP के व्यापारी लूटे जा रहे हैं।
प्रदेश में हत्या, बलात्कार और लूट मची
कवर्धा हत्याकांड पर भूपेश बघेल ने कहा कि साहू समाज के युवक को पुलिस कस्टडी में मारा गया। कोई जाति कोई वर्ग नहीं बचा जो विष्णु की सरकार में ठगा, छला महसूस नहीं कर रहा है। प्रदेश में हत्या, बलात्कार और लूट मची हुई है।

कोई जाति कोई वर्ग नहीं बचा जो विष्णु की सरकार में ठगा, छला महसूस नहीं कर रहा है।
बैज बोले-छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही सरकार
दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद है कि छत्तीसगढ़ की हक की लड़ाई लड़े। सरकारी की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए। बैज ने कहा कि 9 महीने की सरकार ने जलने पर मजबूर कर दिया। ये सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही है। शाम 6 बजे के बाद हमारी माताएं बहनें घर से नहीं निकल सकतीं। दहशत में हैं।
निर्दोष आदिवासियों को मारा गया
बैज ने कहा कि निर्दोष आदिवासियों को मारा गया। फर्जी एनकाउंटर हुआ। साथ ही बैज ने सीएम साय को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि एक मंच पर बैठेंगे। सीएम और गृहमंत्री साथ आंकड़े लेकर आएं। वह जगह भी तय करें, डेट भी तय करें। वह अपनी 9 महीने और 15 साल का आंकड़ा लेकर बैठे। हम भूपेश सरकार का आंकड़ा लेकर बैठेंगे।

दीपक बैज ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर में निर्दोष आदिवासियों को मारा गया।
125 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रायपुर पहुंचे बैज
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज गिरौदपुरी से 125 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रायपुर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे,शिवकुमार डहरिया, मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी मंच पर मौजूद हैं।
कोरबा
महापौर संजू देवी के नेतृत्व में बदल रहा कोरबा:पीएम आवास और बिजली के कामों के साथ बुनियादी सुविधाओं पर फोकस तेज
कोरबा। किसी भी शहर की पहचान केवल उसके ढांचों से नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता, सुविधाओं और सुव्यवस्थित जीवनशैली से बनती है। कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने इसी सोच को आधार बनाकर शहर को नई दिशा देने का काम किया है।
उन्होंने यह साबित किया है कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सतत विकास की मजबूत नींव है। प्रशासनिक दृढ़ता, जनसहभागिता और निरंतर प्रयासों के जरिए कोरबा को बदलाव की राह पर आगे बढ़ाया।

उनके नेतृत्व में शहर में न केवल स्वच्छता को प्राथमिकता मिली, बल्कि सड़क, पानी, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी व्यवस्थित रूप से मजबूत किया गया। अब पीएम आवास और बिजली से जुड़े कार्यों की शुरुआत के साथ शहर के विकास को और गति मिलने जा रही है। उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है—विकास तभी सार्थक है जब वह आम नागरिक के जीवन में सीधे सुधार लाए।
संजू देवी सिंह राजपूत का यह प्रयास दर्शाता है कि मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट विज़न के साथ कोई भी शहर नई ऊंचाइयों को छू सकता है, और कोरबा इसी बदलाव की मिसाल बनता जा रहा है।
छत्तीसगढ़
घट स्थापना और ज्योत कलश के साथ 9 दिनों तक आराधना
देवरी-चांपा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत और ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जा रही है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाले इस पर्व के दौरान श्रद्धालु भक्तगण मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर माता की आराधना कर रहे हैं।

ग्राम देवरी के प्रमुख देवी मंदिरों मां चंडी दाई मंदिर, भगवती दाई मंदिर, नौ दुर्गा मंदिर, ठाकुर देव और बजरंग बली मंदिर में घट स्थापना कर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा की जा रही है। वहीं नगर पंचायत सारागांव के माता चौरा, गायत्री मंदिर, मुरकट्टी दाई, शनि देव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शीतला माता, मनका दाई और ठाकुर देव मंदिर में भी भक्तजनों ने ज्योत कलश स्थापित कर देवी की आराधना की जा रही है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी की झालरें और फूलों की आकर्षक सजावट शामिल है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान कर रहे हैं। कई स्थानों पर भागवत महापुराण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह है। नवरात्रि पर्व की विशेष पूजा ग्राम अमरूवा, सोनियापाठ, कुम्हारीखुर्द, कुम्हारीकला, कड़ारी, हनुमंता, लछनपुर, बाघौदा, पचोरी और चोरिया सहित अन्य गांवों के देवी मंदिरों में भी विधिवत पूजा चल रही है।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली:भाई की दुकान में तोड़फोड़ से भड़का, युवकों के गाली-गलौज करने पर हुआ था विवाद
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आर्मी से रिटायर्ड जवान ने युवक को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास विकास नगर में किराना दुकान चलाता है। सोमवार सुबह शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप अपने साथियों के साथ किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे।
हिमांशु ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान शैलेंद्र और पंकज ने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप (25) पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी गुलशन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया।

पुलिस ने दोनों भाई को हिरासत में लिया है।

गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है

गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड हैं।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप के बीच सुबह करीब 10 बजे किराना दुकान के सामने हुए पहले के एक्सीडेंट को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे को गाली देने लगे। इस दौरान दुकान संचालक हिमांशु श्रीवाल ने विरोध करते हुए उन्हें मना किया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गुलशन श्रीवास के समझाइश के बाद शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप वहां से निकल गए। बाद में दोनों अपने दोस्तों के साथ हिमांशु की दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे, तभी गुलशन ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
पिस्टल से निकली गोली पंकज कश्यप के पैर में लग गई, जिसके बाद बाकी युवक मौके से भाग निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे प्राथमिक इलाज देकर बिलासपुर रेफर कर दिया है।

रियाटर्ड आर्मी जवान का भाई हिमांशु श्रीवास किराना दुकान चलाता है।
मुख्य आरोपी और भाई हिरासत में
फिलहाल घायल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।
पुलिस बोली- युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की
एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों के बीच एक्सीडेंट को लेकर आपस में गाली-गलौज करते हुए झगड़ कर रहे थे। इस दौरान दुकान संचालक ने उन्हें मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान आर्मी से रिटायर्ड जवान नें फायरिंग कर दी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
