Connect with us

कोरबा

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत संरक्षित खेती शेडनेट हाऊस हेतु आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा ।राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत संरक्षित खेती शेडनेट हाऊस हेतु उद्यान विभाग द्वारा कृषकों की पात्रता हेतु आवश्यक योग्यता निर्धारित की गई है। सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक हितग्राही के स्वामित्व की भूमि होनी चाहिए। भूमि में कम से कम 0.400 हेक्टेयर अथवा उससे अधिक उद्यानिकी फसल यथा फल, सब्जी, मसाला, पुष्प का रकबा राजस्व अभिलेख में इंद्राज होना चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर केंद्र तथा राज्य पोषित योजना अंतर्गत फल, सब्जी, मसाला, पुष्प क्षेत्र विस्तार सफलतापूर्वक किया हो। शेडनेट हाऊस निर्माण में प्रतिवर्ग मीटर कुल लागत 710 रूपए में 355 रूपए (50 प्रतिशत) अनुदान देय होगा, शेष 355 रूपए (50 प्रतिशत) कृषक अंश की राशि स्वयं वहन् करना पड़ेगा। हितग्राही प्रक्षेत्र (जहां शेडनेट लगाना है) में बिजली, पाली एवं फैसिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार:भर्ती में सेटिंग का दिया झांसा, दो लोगों से 1.25 लाख ठगे, बालको-पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

कोरबा। कोरबा में पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बालको थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी राजनांदगांव में पदस्थ था और खुद को प्रभावशाली बताकर लोगों से पैसे वसूलता था।

यह मामला बालको थाना क्षेत्र का है। आरोपी आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर कोरकोमा का रहने वाला है। उसने गणेशी राठिया और उमाशंकर नामक दो व्यक्तियों से पुलिस भर्ती के नाम पर 1,25,000 रुपए की ठगी की। आरोपी ने यह रकम अपने भाई के बैंक खाते में जमा करवाई थी।

जब पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली और उनके पैसे भी वापस नहीं हुए, तो उन्होंने बालको थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों से ठगी की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से एटीएम, पासबुक और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि वह खुद को विभाग में अच्छी पहुंच वाला बताता था।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। राजनांदगांव पुलिस को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, जहां आरोपी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई होने की बात सामने आई है।

पुलिस को आशंका है कि इस घटना के बाद कोरबा और राजनांदगांव में ठगी के अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल की गहन जांच कर रही है, ताकि अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

Published

on

कोरबा। न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से शुरू किया गया है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। जिसमें सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जा रहा है इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है।

इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों/अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुलह-बैठकों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में गठित न्यायाधीशों की कमेटी (प्रशिक्षित मध्यस्थ) द्वारा पक्षकारों  को सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल कर आपसी सुलह/वार्ता से प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा प्रकरणों में आज प्री-सिटिंग हेतु भौतिक रूप से उपस्थित एवं विडियों कॉन्फ्रेसिंग से उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता व राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण किये जाने के संबंध में सहमति दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेष परीक्षा कल

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड/बी.एस.सी. नर्सिंग (बीईडी-बीएससीएन) प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जिले के 17 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 5055 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत् सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीओं के लिए निर्देश जारी किया गया है।
जारी  निर्देश   के अनुसार परीक्षा 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व 09.30 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में पहुंचेगें। ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फिस्किंग जांच किया जा सकें। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेगें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपरकण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊज, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी । धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थिओं को अतिरिक्त सुरक्षा जाच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिडेट द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।
प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677