Connect with us

छत्तीसगढ़

मासूम को जिंदा जलाने वाले को होगी फांसी:बच्चे की मां से करता था एकतरफा प्यार, सबक सिखाने मासूम को रायपुर से किया था किडनैप

Published

on

रायपुर , एजेंसी। रायपुर जिले में 4 साल के बच्चे को जिंदा जलाने वाले को फांसी की सजा दी गई है। उरला इलाके में अप्रैल 2022 की सुबह मासूम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। दोषी पंचराम को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

केस में पहले ही यह खुलासा हुआ था कि, वारदात को अंजाम देने वाला पंचराम बच्चे की मां से प्यार करता था। मां को हासिल करना चाहता था। इसी मकसद से बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए उसने 4 साल के हर्ष को किडनैप किया। घर से दूर ले गया और जिंदा जलाकर भाग गया।

आरोपी पंचराम ने 4 साल के मासूम हर्ष को 2 साल पहले जिंदा जला दिया था।

आरोपी पंचराम ने 4 साल के मासूम हर्ष को 2 साल पहले जिंदा जला दिया था।

यह है पूरा मामला

उरला इलाके से 5 अप्रैल 2022 की सुबह हर्ष नाम के 4 साल के बच्चे का किडनैप हुआ था। पड़ोस में रहने वाले पंचराम ने उसे किडनैप किया था। बच्चे के पिता जयेंद्र, उरला इलाके में पूर्व पार्षद अशोक बघेल के मकान में किराए से रहते हैं।

वहीं आरोपी पंचराम भी वहीं किराएदार था। वो अपनी मां के साथ यहां अकेला रहता था। कुछ साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग गई थी। पंचराम, जयेंद्र के बच्चों के साथ घुला मिला था। मासूम हर्ष को अक्सर अपनी बाइक पर घुमाया करता था। इसी भरोसे की वजह से जब हर्ष को पंचराम लेकर गया तो किसी ने रोका नहीं।

बेमेतरा के श्मशान में जिंदा जलाया

देर शाम तक बच्चा और पंचराम नहीं लौटा तो मामला थाने पहुंचा। हर्ष को ढूंढने के दौरान, पुलिस को उसकी जली हुई लाश मिली है। उसे पंचराम ने बेमेतरा ले जाकर श्मशान में जिंदा जला दिया था। हर्ष को ले जाने के बाद पंचराम ने अपनी मां को किसी दूसरे फोन नंबर से फोन किया था।

जब उस नंबर पर बात की गई तो पता चला कि भिलाई में पंचराम ने अपनी बाइक 15 हजार में एक शख्स को बेच दी है। वह नंबर उसी ऑटो डीलर का था। इस बात की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी और फिर पुलिस ने पंचराम को नाकपुर से पकड़ लिया।

वारदात के दौरान मासूम के माता-पिता की तस्वीर, मां ने पंचराम से किसी संबंध की बात पर इनकार किया था।

वारदात के दौरान मासूम के माता-पिता की तस्वीर, मां ने पंचराम से किसी संबंध की बात पर इनकार किया था।

पूछताछ में खोला राज

पुलिस ने पंचराम को पकड़ा तो बच्चे की हत्या और उसकी मां से प्यार की बातें सामने आईं। पता चला कि, दोषी पंचराम बच्चे की मां से एक तरफा प्यार करता था। हर्ष की मां उससे बातचीत भी नहीं करती थी। बच्चे की मां को सबक सिखाने के लिए उसने बच्चे को मार दिया।

46 साल बाद किसी को फांसी की सजा

कोर्ट की ओर से वारदात के ढाई साल के अंदर फांसी की सजा का फैसला सुनाया गया है। वहीं रायपुर में 46 साल बाद किसी दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। पहली बार 25 अक्टूबर 1978 को रायपुर सेंट्रल जेल में बैजू नामक कैदी को फांसी दी गई थी। बैजू पर आरोप था, कि उसने 2 हजार रुपए के लिए चार लोगों को मार डाला।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पीपल के पेड़ के नीचे लगी CM साय की चौपाल, अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Published

on

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक औचक निरीक्षण पर सक्ती पहुंचे।

सक्ती/ पाली । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक औचक निरीक्षण पर सक्ती पहुंचे। उनके हेलीकाप्टर की पहली लैंडिंग सक्ती जिले के बंदौरा गांव मे हुई है। CM को देखकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने करीगांव  में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

करिगांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की, हल्दी चावल का तिलक लगाकर और कमल का फूल देकर स्वागत किया। यहां पर सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना है। ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीएम के साथ मौके पर आला- अधिकारी मौजूद है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री पाली के मदनपुर पहुंचे और आम लोगो की फरियाद सुनेंगे। सीएम साय अधिकारियो की जांजगीर चापा में विभागीय बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के आने की जानकारी लगते ही प्रशासन की टीम मदनपुर पहुंची और बाकि अधिकारी जांजगीर रवाना हो गई। 

PunjabKesari

करिगाँव में सीएम साय ने नया पंचायत भवन बनाने की घोषणा की। करिगांव में सप्ताह में एक दिन पटवारी कार्यालय लगेगा। गांव में स्थित देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। गांव में अवैध भूमि कब्जे शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बस, कंडक्टर की मौत:12 यात्री घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

Published

on

बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा कंपनी की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों का धमतरी में इलाज चल रहा है।

घटना रात 3 से 4 बजे के बीच की है। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूट गए और यात्री इधर-उधर गिरने लगे। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल और क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को रेफर किया जा सकता है।

हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के अनुसार, प्रथम दृष्टया चालक को हल्की नींद आने से यह हादसा हुआ। स्थानीय थाने को सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के डेंजर जोन में हुआ है।

सुबह 3-4 बजे बस खड़े ट्रक से टकराई गई।

सुबह 3-4 बजे बस खड़े ट्रक से टकराई गई।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बृजमोहन बोले- सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट में हार्ट-सर्जरी बंद…मरीज परेशान:सांसद का CM को पत्र, लिखा- मरीजों को सिर्फ तारीख मिल रही, निजी अस्पताल लूट रहे

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर से भाजपा के सीनियर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखा है। सांसद अग्रवाल ने रायपुर में सरकारी कार्डियक इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी नहीं होने पर चिंता जताई है। सांसद ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है।

चिट्‌ठी में सांसद ने लिखा है कि, यह दुख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी है। जिस कारण प्रदेश की गरीब जनता इलाज से वंचित हैं। निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है।

सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि, गरीब मरीजों को सिर्फ 'तारीख पर तारीख' मिल रही है।

सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि, गरीब मरीजों को सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है।

अफसरों ने ध्यान नहीं दिया- बृजमोहन

बृजमोहन ने अपने पत्र में लिखा है कि, कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को मजबूर हैं।

सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर बिना देरी किए फैसला लिया जाए। ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टीट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

इससे पहले भी कई मुद्दों पर बृजमोहन लिख चुके हैं पत्र

22 फरवरी को धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ-हत्या रोकने के लिए राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा था। उन्होंने दोनों पर कड़े कानून के प्रावधान लागू करने की मांग की।

धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है। गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं, जो सनातन मूल्यों के लिए एक गंभीर चुनौती हैं।

धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है। गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं, जो सनातन मूल्यों के लिए एक गंभीर चुनौती हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending