Connect with us

कोरबा

घुमंतू पशुओं से दुर्घटना रोकथाम एवं व्यवस्थापन की पहल

Published

on


डीएमएफ अंतर्गत स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ गौआश्रय हेतु राशि स्वीकृति
कोरबा ।
छ०ग० शासन एवं माननीय उच्च न्यायालय छ0ग0 बिलासपुर में लंबित प्रकरण जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों में घुमन्तु पशुओं से होने वाली दुर्घटना की रोकथाम एवं पशुओं के समुचित व्यवस्थापन हेतु प्रत्येक जिले को निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा पाली एवं पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 02 ग्रामों में गौआश्रय खोले जाने का निर्णय लिया गया है। जिस हेतु पशुधन विकास विभाग कोरबा द्वारा रुचि की अभिव्यक्ति का प्रकाशन कर स्थानीय स्वयं सेवी संगठनों से आवेदन प्राप्त किये गये। आवेदन उपरांत संगठनों को जिला प्रशासन लीज पर भूमि उपलब्ध करायेगी एवं पशुओं के रखरखाव व आहार की व्यवस्था हेतु छ०ग० राज्य गौ सेवा आयोग के नियमानुसार राशि का भुगतान डीएमएफ के माध्यम से किया जायेगा। इस दिशा में डीएमएफ से प्रस्ताव स्वीकृत कर राशि स्वीकृति की जा चुकी है एवं स्वयं सेवी संगठनों से आवेदन प्राप्त कर चयनित किया जा चुका है।
उपरोक्त हेतु संस्था रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटीज से पंजीकृत हो एवं न्यूनतम 5 वर्ष से गौसेवा से जुड़े हों। प्रथम चरण में पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा में 1-1 चिन्हांकित भूमि पर गौशाला / गौआश्रय स्थापना की जायेगी। जिस हेतु स्वंयसेवी संस्था को जिला प्रशासन द्वारा लीज पर भूमि उपलब्ध कराई जायेगी । पशुओं हेतु शेड निर्माण, चारा पानी आदि व्यवस्था स्वयंसेवी संस्था द्वारा की जायेगी। जिस हेतु छ०ग० राज्य गौसेवा आयोग के प्रावधानानुसार राशि जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा देय होगा । गौशाला/गौआश्रय में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार न्यूनतम 200 पशु जो कि सड़कों से विस्थापित किये जायेंगे, रखा जाना होगा साथ ही संस्था को अपने व्यय पर इतने ही पशु रखना होगा। गौशाला/गौआश्रय में पशुओं की संपूर्ण देखभाल एवं व्यवस्था संबंधित संस्था की होगी। जो कि पशु उपचार, टीकाकरण एवं संवर्धन हेतु विभाग से सतत संपर्क में रहकर कार्य करेगी। समीक्षा में कार्य संपादन में लापरवाही एवं पशुओं के नुकसान की स्थिति में यथोचित कार्यवाही एवं पंजीयन रद्द किया जायेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में युवक बाइक समेत खुले नाले में गिरा:दलदल में फंसा रहा, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला, निगम पर आक्रोश

Published

on

कोरबा। कोरबा में शुक्रवार रात डीएम रोड स्थित साईं पैलेस के पास एक खुले नाले में मुड़ापार निवासी बाइक सवार युवक ओम प्रकाश गिर गया। इस हादसे में युवक को चोटें आई हैं। घटना ने नगर पालिक निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश अपनी बाइक से डीएम रोड से गुजर रहे थे। साईं पैलेस के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से वे बाइक समेत खुले नाले में जा गिरे। नाला काफी गहरा और दलदल से भरा था, जिससे युवक बाइक सहित उसमें फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उनकी आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

नाला लंबे समय से खुला पड़ा

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है और इसकी नियमित सफाई भी नहीं हुई है। नाले की मौजूदा हालत देखकर यह स्पष्ट होता है कि सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है।

मोहल्ले वालों ने पहले रस्सी की सहायता से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाले की गहराई और कीचड़ के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद लोगों ने एक सीढ़ी मंगवाई।

भारी मात्रा में कचरा और गाद से भरा नाला

जब सीढ़ी को नाले में डाला गया, तो उसका आधा हिस्सा दलदल में धंस गया, जिससे नाले में जमा कचरे और गाद की मात्रा का अंदाजा लगाया जा सकता है। काफी मशक्कत के बाद, सीढ़ी के सहारे युवक ओम प्रकाश को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि शहर में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं और उनकी नियमित सफाई नहीं होती।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में 10 फीट का अजगर:टहलते हुए छात्राओं ने देखा, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के रामपुर स्थित गर्ल्स आईटीआई कॉलेज परिसर में बीती रात करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा गया। कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने अजगर देखते ही रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS (रेस्क्यू टीम) के सदस्य उमेश यादव और सौम्या पाण्डेय मौके पर पहुंचे। अजगर झाड़ियों के बीच छिपा हुआ था, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राएं कॉलेज परिसर में टहल रही थीं, तभी उनकी नजर अचानक इस विशालकाय अजगर पर पड़ी। इसके बाद कॉलेज स्टाफ और छात्राओं में सतर्कता बढ़ गई।

रेस्क्यू टीम ने बताया कि गर्मी के मौसम में सांप अक्सर पानी और ठंडी जगह की तलाश में आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने राहत महसूस की और टीम के प्रयासों की सराहना की।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के गेवरा में 15 दिन से नहीं मिला सिलेंडर:आर्थिक तंगी के कारण आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Published

on

कोरबा/गेवरा। कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित भारत गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर न मिलने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में नारेबाजी की और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से सिलेंडर बुक होने के बाद भी न तो होम डिलीवरी हो रही है और न ही एजेंसी से सिलेंडर मिल पा रहा है।

गैस एजेंसी के सामने लोगों की बेतहाशा भीड़ है लोग परेशां हो रहे हैं।

गैस एजेंसी के सामने लोगों की बेतहाशा भीड़ है लोग परेशां हो रहे हैं।

स्टॉक या वितरण संबंधी कोई जानकारी नहीं

एजेंसी के सूचना पटल पर स्टॉक या वितरण संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को अपना काम छोड़कर प्रतिदिन एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप और सूचना पटल पर प्रतिदिन सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण की जानकारी स्पष्ट की जाए।

हंगामे के दौरान एजेंसी कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के कारण मुख्य डिपो में अग्रिम राशि जमा नहीं हो पा रही है। इस वजह से डिपो से पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर लोड नहीं हो पा रहे हैं, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर आ गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677