विदेश
अमेरिका-ईरान डील खतरे में: लेबनान पर इजरायली हमलों से भड़का तेहरान, होर्मुज फिर कर दिया बंद
तेहरान, एजेंसी। ईरान ने शनिवार को घोषणा की कि वह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद कर रहा है। ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य मुख्यालय खातम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने कहा कि यह फैसला दक्षिणी लेबनान में जारी इजरायली हमलों और अमेरिका-ईरान समझौते के कथित उल्लंघन के जवाब में लिया गया है। ईरानी सैन्य कमान के बयान के अनुसार “होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद किया जाता है। यह दुश्मन द्वारा किए गए वादाखिलाफी के जवाब में पहला कदम है। यदि आक्रामकता जारी रहती है तो आगे और कदम उठाए जाएंगे।”

ईरान का आरोप है कि हालिया अमेरिका-ईरान समझौते में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई रोकने की बात थी, लेकिन दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले जारी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, युद्धविराम की घोषणा के बावजूद दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कई लोगों की मौत हुई है। इजरायल का कहना है कि उसने हिज्बुल्लाह की गतिविधियों के जवाब में कार्रवाई की, जबकि दूसरी ओर लेबनान और ईरान इसे युद्धविराम का उल्लंघन बता रहे हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाला बड़ा हिस्सा तेल और गैस इसी रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है। इसलिए इसके बंद होने की खबर से वैश्विक ऊर्जा बाजार, समुद्री व्यापार और तेल कीमतों पर असर पड़ सकता है। कुछ दिन पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच एक प्रारंभिक समझौता हुआ था, जिसके तहत युद्धविराम और होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई थी। लेकिन लेबनान में नए संघर्ष ने उस समझौते के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देश
ब्रिटेन में बर्नहैम का नया PM बनना भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराना दोस्त बदल सकता दोनों देशों के बीच समीकरण
लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम सोमवार को औपचारिक रूप से देश के नए प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक और शैक्षणिक संबंध पहले की तरह मजबूत बने रहेंगे, बल्कि इनमें और तेजी आने की संभावना है। 56 वर्षीय एंडी बर्नहैम शुक्रवार को लेबर पार्टी के निर्विरोध नेता चुने गए। वह प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर का स्थान लेंगे। हालांकि बर्नहैम ने घरेलू नीतियों में कई बदलावों के संकेत दिए हैं, लेकिन भारत के साथ सहयोग को लेकर उनकी नीति में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।
मैनचेस्टर में भारत की महावाणिज्यदूत विशाखा यदुवंशी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में ग्रेटर मैनचेस्टर प्रशासन और एंडी बर्नहैम के साथ भारत का सहयोग बेहद सकारात्मक रहा है। उन्होंने भारत और उत्तरी इंग्लैंड के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यदुवंशी ने बताया कि मार्च 2025 में मैनचेस्टर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की स्थापना दोनों देशों के रिश्तों में एक ऐतिहासिक कदम थी। बर्नहैम ने 2019 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2025 में तत्कालीन भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी से मुलाकात की और मार्च 2026 में इंडिया-नॉर्थ इंग्लैंड ऑपर्च्युनिटी समिट में भी हिस्सा लिया।
एंडी बर्नहैम पहले भी कह चुके हैं कि भारत ग्रेटर मैनचेस्टर की अंतरराष्ट्रीय रणनीति का प्रमुख साझेदार है। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, विश्वविद्यालयों के सहयोग और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ‘लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि बर्नहैम दीर्घकालिक साझेदारी में विश्वास रखते हैं। उनके कार्यकाल में भारत-मैनचेस्टर सीधी उड़ान, व्यापारिक सहयोग और विश्वविद्यालयों के बीच संबंधों को लगातार बढ़ावा मिला।विशेषज्ञों का कहना है कि एंडी बर्नहैम विकेंद्रीकरण (Decentralisation) के समर्थक हैं। भारत भी संघीय व्यवस्था वाला देश है, इसलिए संभावना है कि वह केवल केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि विभिन्न भारतीय राज्यों के साथ भी आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देंगे।
लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के वरिष्ठ फेलो राहुल रॉय चौधरी का कहना है कि पिछले एक दशक में भारत-ब्रिटेन संबंध सबसे मजबूत दौर में हैं। हाल ही में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की यात्राओं और इस सप्ताह लागू हुए सीईटीए (Comprehensive Economic and Trade Agreement) से व्यापार और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विदेश
नेपाल में फिर कांपी धरती, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके
काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के लुंबिनी प्रांत के पूर्वी रुकुम (East Rukum) जिले में रविवार शाम 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके आसपास के कई जिलों में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (National Earthquake Monitoring and Research Center – NEMRC) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे आया। इसका केंद्र पूर्वी रुकुम जिले के कोल क्षेत्र में था, जो राजधानी काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
भूकंप के झटके केवल पूर्वी रुकुम तक सीमित नहीं रहे। रोल्पा, बागलुंग और म्याग्दी जिलों के लोगों ने भी कंपन महसूस होने की जानकारी दी। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। एनईएमआरसी के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी लोक विजय अधिकारी ने बताया कि अब तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नेपाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र (Seismic Zone IV और V) में शामिल है। इसी वजह से यहां हर वर्ष छोटे-बड़े कई भूकंप दर्ज किए जाते हैं। वर्ष 2015 में आए विनाशकारी 7.8 तीव्रता के भूकंप में करीब 9,000 लोगों की मौत हुई थी और लाखों लोग प्रभावित हुए थे। इसके बाद से नेपाल में भूकंप निगरानी और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
विदेश
अब अदन की खाड़ी में खतरा बढ़ाः समुद्री डाकुओं ने हाईजैक किया जहाज, तेल सप्लाई पर मंडराया नया संकट
सना, एजेंसी। यमन के तट के निकट एक तंजानिया के ध्वज वाले तेल टैंकर के संदिग्ध सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहरण किए जाने की खबर सामने आई है। सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद टैंकर को सोमालिया के अर्ध-स्वायत्त पंटलैंड क्षेत्र के बारी (Bari) तट के पास ले जाया गया है। इस घटना ने एक बार फिर अदन की खाड़ी और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, सामान्य श्रेणी का तेल टैंकर ‘एमटी असाना (MT Asana)’ शुक्रवार को यमन के मुकल्ला (Mukalla) बंदरगाह से रवाना हुआ था। यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद ही संदिग्ध सोमाली समुद्री डाकुओं ने जहाज पर कब्जा कर लिया। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, अपहरण के बाद टैंकर को सोमालिया के पंटलैंड प्रांत के कालूला (Caluula) तट के समीप समुद्र में ले जाकर रोक दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग सात हथियारबंद सोमाली समुद्री डाकुओं ने इस अपहरण को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टैंकर पर चालक दल के कितने सदस्य मौजूद थे और घटना के दौरान कोई घायल हुआ या नहीं।
चालक दल की राष्ट्रीयता और जहाज में मौजूद तेल की मात्रा के बारे में भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब तक सोमालिया, तंजानिया या संबंधित समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस घटना पर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, जहाज के मालिक और प्रबंधन कंपनी ने भी घटना पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में लाल सागर, अदन की खाड़ी और सोमालिया के तटीय क्षेत्रों में समुद्री सुरक्षा चुनौतियां बढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय नौसेना की गश्त के बावजूद समुद्री डाकुओं की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
