Connect with us

कोरबा

दुर्घटना के बाद हिंसक प्रदर्शन के लिए पूर्व आयुक्त दोषी-महापौर

Published

on

महापौर ने कलेक्टर, एस.पी को लिखा पत्र : पूर्व आयुक्त ममगाई ने सड़क निर्माण की जरूरत नहीं बताई, और निर्माण न होने से हो रही रोज दुर्घटनाएं

0 पार्षद रवि चंदेल की याचिका दायर के बाद पूर्व आयुक्त ने कोर्ट को भी किया गुमराह

कोरबा। कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कोरबा में आए दिन हो रही सडक दुर्घटना को लेकर कलेक्टर एवं एसपी को पत्र लिखा है। महापौर श्री प्रसाद ने लिखे पत्र में बताया कि जाज राताखार मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित व्यक्तियों ने ट्रक पर आग लगा दी। कोरबा में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में निर्दोष लोगों की जान जा रही है। श्री प्रसाद ने बताया उक्त राताखार चौक से नहर पूल तक सी.सी. रोड निर्माण / चौडीकरण कार्य हेतु 2.00 करोड़ की राशि मेयर इन कांसिल से पारित कर 15वें वित्त आयोग मद से कार्य कराये जाने हेतु भेजा गया था, जिसे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 23.02.2024 को स्वीकृत कर आयुक्त को प्रेषित कर दिया था। परन्तु आज पर्यन्त तक उक्त सडक निर्माण हेतु तत्कालीन आयुका ने जानबूझकर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ायी। श्री प्रसाद ने बताया की तत्कालीन आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा अमगाई द्वारा उक्त कार्य को अनावश्यक एवं अनुपयोगी बताकर एम आई सी के निर्णय की अवहेलना करते हुए कार्य को निरस्त करने की अनुशंसा कर दिया गया था जो की अवैधानिक है. तत्कालीन आयुक्त के इस फरमान से क्षुब्ध होकर वार्ड पार्षद रवि चंदेल ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सड़क निर्माण व चौडीकरण कराने के लिए किया था। उच्च न्यायालय को जवाब प्रस्तुत करते हुए तत्कालीन आयुक्त ने भ्रमित जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सड़क निर्माण कराये जाने से अनेकों झुग्गी झोपडी को विस्थापित कर उचित मुआवजा देना पड़ेगा, जबकि उक्त स्थल पर ना तो झुग्गी झोपड़ी की विस्थावित करना पड रहा और ना ही किसी प्रकार के मुआवजा का प्रकरण बन रहा था। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि उक्त स्थल पर उस समय तत्कालीन आयुक्त द्वारा कोरबा वासियों क हित का ध्यान रखा होता तो आज जो घटना घटी है वह नहीं घटती। श्री प्रसाद ने ऐसे अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी अपना गुडवील बनाने तथा प्रमोशन के कारण जनहितक जनमानस की भावनाओं के साथ खेलवाड़ करने से बाज नहीं आते। श्री प्रसाद ने आगे कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श किए बगैर अपनी मनमानी कर देते हैं, क्योंकि उन्हें यहां से प्रमोशन लेकर अन्यत्र चले जाना है, जबकि जनप्रतिनिधियों को अपने ही क्षेत्र में ही रहकर जनता को जमान देना होता है।

महापौर श्री प्रसाद ने उक्त स्थल पर सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के लिए उन्होंने मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन सचिव एवं गत 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्राचार कर सड़क निर्माण के लिए भी कर चुके हैं।

श्री प्रसाद को पूर्व आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने जानकारी देते हुए बताया था कि उका सडक निर्माण के लिए मैं कलेक्टर कोरबा के संज्ञान में लायी थी, लेकिन उन्होंने उक्त सड़क की जरूरत नहीं समझी और मुझे उक्त सड़क बनाने के लिए मना किया। इस तरह पूर्व आयुक्त ने पल्ला कलेक्टर पर झाड़ दिया और मुझे भी गुमराह किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677