Connect with us

कोरबा

ग्राम पंचायत रजगामार की सरपंच को किया गया पद से पृथक

Published

on


वित्तीय अनियमितता उजागर होने पर की गई कार्यवाही
पंचायती राज अधिनियम अंतर्गत निर्वाचन के लिये छह वर्ष के लिये किया गया निरर्हित

कोरबा ।15 वें वित्त की राशि एवं मूलभूत की राशि में वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोरबा द्वारा 09 जनवरी 2025 को आदेश पारित कर ग्राम पंचायत रजगामार, जनपद पंचायत कोरबा के सरपंच श्रीमती रमूला राठिया पति सुखराम राठिया को सरपंच पद से पृथक करने के साथ पंचायती राज अधिनियम अंतर्गत निर्वाचन के लिये छह वर्ष के लिए निरर्हित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रजगामार, जनपद पंचायत कोरबा के सरंपच श्रीमती रमूला राठिया पति सुखराम राठिया एवं सचिव ईश्वर धिरहे के संबंध में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत कार्यालय जिला पंचायत कोरबा छ०ग० के पत्र कमांक/2817/पंचा० / सचिव स्था0 / 2024 कोरबा, दिनांक 13/03/2024 के द्वारा एसडीएम कार्यालय को प्राप्त हुआ था। प्राप्त शिकायत की जाँच उपरांत ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मूला राठिया एवं सचिव ईश्वर धिरहे के विरुद्ध कुल 1,56,00,079/- रूपये शब्दों में एक करोड़, छप्पन लाख, उन्यासी रूपये वसूली योग्य राशि निर्धारित की गई। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं कदाचार की श्रेणी, जन कल्याणकारी कार्यों में बाधा तथा शासन की छबि धूमिल होना मानते हुए सरपंच के विरूद्ध छ0ग0पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत पद से पृथक करने हेतु पत्र प्राप्त होने के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनावेदिका श्रीमती रमूला राठिया सरपंच ग्राम पंचायत रजगामार को धारा 40 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उनके द्वारा उक्त कारण बताओ नोटिस के जवाब पर अनावेदिका द्वारा जाँच पर संदेह व्यक्त किया गया ।
   इस संबंध में जिला पंचायत के विस्तृत जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें कुल 9 सदस्यीय जनपद स्तरीय दल बनाकर जॉच कराया गया। जॉच दल में उप अभियंता, करारोपण अधिकारी एवं तकनीकी सहायक का दल बनाया गया था। गठित दल द्वारा सरपंच, उप सरपंच, सचिव, पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मौका जॉच कर निरीक्षण किया गया। जॉच प्रतिवेदन अनुसार कुल 83,94, 940 /- रूपये का कार्य होना पाया गया, अपितु इस कार्य हेतु किसी प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति नहीं लिया गया एवं कैशबुक व बिल व्हाउचर का संधारण नहीं किया गया। इन 83,94,940/- रूपये के कार्य को छोड़कर शेष 72,05,139 /- रूपये की वसूली हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उनके द्वारा नोटिस का संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कार्य होने संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। अनावेदिका सरपंच को जवाब एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने समुचित अवसर प्रदान किया गया, परन्तु अनावेदिका साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रही। 15 वें वित्त की राशि एवं मूलभूत की राशि ग्राम पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं आवश्यक विकास कार्य कर ग्रामीणों के उत्थान हेतु आबंटित की जाती है। उक्त राशि का सही उपयोग न कर वित्तीय अनियमितता करना ग्राम पंचायत के विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करना दर्शाता है।
उपरोक्त सभी तथ्यों के परिशीलन से यह सिद्ध होता है कि सरपंच श्रीमती रमूला राठिया ग्राम पंचायत – रजगामार के द्वारा वित्तीय अनियमितता की गई है, जो कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 (1) (क) के तहत अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी रही है। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोरबा द्वारा ग्राम पंचायत रजगामार के सरपंच श्रीमती रमूला राठिया को पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40(1) के तहत पद से पृथक किया गया है। तथा अनावेदक श्रीमती रमूला राठिया सरपंच को अधिनियम के अधीन निर्वाचन के लिए भी छह वर्ष की कालावधि के लिए निरर्हित किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677