Connect with us

कोरबा

39 पीएचसी को पछाड़ लेमरू हेल्थ सेंटर अव्वल

Published

on

कोरबा । अस्पतालों के बेहतर परफार्मेंस व स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत इस बार पीएचसी लेवल में जिले के लेमरू हेल्थ सेंटर ने 39 सेंटर को पीछे करके प्रथम स्थान हासिल किया है। 6 वर्ष पहले वर्ष 2017-18 में भी हेल्थ सेंटर को योजना के तहत पुरस्कार मिला था।

योजना में जिले के सभी हेल्थ सेंटर का टीम ने निरीक्षण किया था। जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर लेमरू हेल्थ सेंटर को चुना गया। पीएचसी को यह उपलब्धि केवल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण नहीं मिली है, बल्कि यह पीएचसी में ओपीडी, आईपीडी व संस्थागत प्रसव कराने में भी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए है। वर्ष 2024-25 के लिए पीएचसी का कुल ओपीडी 13267, आईपीडी 597और संस्थागत प्रसव 212 रहा है। ये आंकड़े जिले में संचालित किसी भी पीएचसी से कहीं ज्यादा हैं। जिला स्तर पर लेमरू पीएचसी के अव्वल स्थान में आने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने पुरस्कृत किया।

उपलब्धि में इन कर्मियों का रही अहम भूमिका वनांचल में स्थित होने के बाद भी लेमरू पीएचसी के कायाकल्प योजना में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर आने के पीछे वहां पदस्थ डॉक्टर व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। जिसमें सेंटर प्रभारी डॉ. बीडी नायक के नेतृत्व में डॉ. विवेक कुमार पटेल, एलआर गौतम, मनीष कर्ष आरबी गौतम, मंजू पैकरा, रूपा पटेल, चंचला स्टॉफ नर्स, केजी गोस्वामी, किशोर कैवर्त, भूषण कंवर समेत अन्य स्टाफ शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री तथा स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “सरकार अपनी ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां ही बता दे।” उन्होंने कहा कि यदि विकास के दावे किए जा रहे हैं तो उन पर खुले मंच से सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के किसी भी मंत्री को कोरबा के विकास कार्यों पर चर्चा की चुनौती दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

कोरबा का दौरा करने की दी सलाह

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लंबे समय बाद कोरबा आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको का दौरा करें, ताकि जिले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

महापौर पर नरमी, सरकार पर सवाल

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत का कार्यकाल अभी केवल 16 महीने का है, इसलिए उनके कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी अधिकारियों की गड़बड़ी का खुले मंच से विरोध किया जाता था।

अरुण साव का पलटवार

जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले जयसिंह अग्रवाल अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करें। पांच साल कांग्रेस की सरकार रही, महापौर भी उनके घर से थी, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया।”

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Published

on

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि एवं समय की सूचना संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थय, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा/कटघोरा की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677