Connect with us

कोरबा

निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक: पर्यवेक्षक होरा बोले- एकजुटता के साथ फिर से कांग्रेस का महापौर बनाना है

Published

on


कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा निगम के लिए नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा ने बताया कि आगामी नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में संबंध मे मेरे पर्यवेक्षक बनने के बाद ये पहली बैठक है। आज इस बैठक में कांग्रेस जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का सबूत है कि कोरबा निगम क्षेत्र के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर संवेदनशील एवं सक्रिय हैं। प्रक्रिया के तहत महापौर एवं पार्षदों के उम्मीदवार नियमानुसार तय किये जायेंगे। पार्टी के द्वारा योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जायेगा और हम सब एकजुट होकर प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। पर्यवेक्षक श्री होरा के पास बहुत से दावेदारों ने वन टू वन मुलाकात की एवं पार्षद टिकट के लिए आवेदन जमा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछली बार श्री होरा पंचायत चुनाव में पर्यवेक्षक बन कर आये थे और इनके मार्गदर्शन में जिला पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। श्री होरा कोरबा के लिए शुभ हंै और इस बार भी इनके मार्गदर्शन में और हम सभी कांग्रेसजनों की एकजुटता एवं सक्रियता के कारण कोरबा निगम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि 2014 के चुनाव में श्रीमती रेणु अग्रवाल ने निगम के चौथे कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रथम महापौर के रूप में कार्यभार संभाला था और उसके बाद विकास कार्यो की गंगा बहाते हुए पेयजल की समस्या से कोरबा निगम वासियों को निजात दिलाया। घर-घर पानी पहुंचाया एवं लगभग 50 हजार घरों में निशुल्क नल कनेक्शन लगवाया। निगम के पांचवे कार्यकाल में 2020 में दूसरी बार कांग्रेस के महापौर के रूप में राजकिशोर प्रसाद ने कार्यभार संभाला। दो साल के कोरोना वैश्विक संकट के बावजूद निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार सडक़, नाली, नाला, सामुदायिक भवन, सामुदायिक मंच, बिजली एवं अन्य विकास कार्य संपन्न हुए। इसी कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा देने का महान कार्य किया गया। भाजपा की सरकार ने कभी पट्टा देने का काम नहीं किया। ये सब उपलब्धियां कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता को बतायेंगे। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करते हुए निगम में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में केन्द्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्प लेकर कोरबा निगम में कांग्रेस का महापौर बनायेंगे एवं ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीता कर निगम में कांग्रेस की सत्ता का हैट्रिक बनायेंगे।
बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कोरबा शहर श्रीमती कुसुम द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पात्रे, मालती किन्नर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान द्वारा दिया गया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर द्वारा किया गया। बैठक का संचालन पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने किया।
उक्त बैठक में सुरेश सहगल, अर्चना उपाध्याय, धुरपाल सिंह कंवर, प्रदीप पुरायणे, अमन पटेल, गजानंद बरेठ, गिरधारी बरेठ, अमरू दास महंत, मो. शहिद, शांता मंडावे, मुकेश राठौर, संतोष लांझेकर, नारायण कुर्रे, रामगोपाल यादव, सीमा उपाध्याय, महेन्द्र चौहान, सीताराम चौहान, अविनाश बंजारे, गंगाराम भारद्वाज, देवी दयाल, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, रामायण दास महंत, राजेश यादव, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, एफ डी मानिकपुरी, वीरसाय, रोपा तिर्की, मनीराम साहू, बच्चूलाल मखवानी, पुष्पा पात्रे, बसंत चंद्रा, सुखसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, बंटी शर्मा, रामायण दास महंत, महेन्द्र निर्मलकर, गौरी चौहान, द्रोपदी तिवारी, मालती किन्नर, शशी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, माधुरी धु्रव, संगीता श्रीवास, आशिष गुप्ता, मनोहर लाल, राम नारायण, ओंकार, राकेश, सुनील त्रिपाठी, ओमप्रकाश, छबि बाल्मिकी, देव जायसवाल, रवि खुंटे, मदन सिंह, विजय आनंद, सुकृत दास महंत, रोशन कुमार, किरण, संजय दुबे, मो. कलीम, देवकी नंदन, एहसान, आशा जोशी, समसुद्दीन, विमल थवाईत, मुन्ना खान, कुंज बिहारी साहू, जगन्नाथ थवाईत, श्याम बाई, इंदिरा नवरंग, डोरी लाल, त्रिवेणी मिरी, प्रदीप सागर, शिवकुमार, अमीन भुट्टो, ओम प्रकाश महंत, बरनाबस लकड़ा, नरोत्तम दास महंत, केशव सराफ, लक्ष्मी प्रसाद, विनोद अग्रवाल, मो. रईस, निर्मल कुमार साहू, चालेश्वर सिंह, बिसाहू दास, प्रिती शर्मा, दिनेश शर्मा, उमेश नायक, तस्लीम खान, राजा क्षत्रिय, रामइकबाल सिंह, ओमप्रकाश प्रेमलाल वर्मा, शिवानी सिंह कंवर, ग्रेसमाग्रेट टोप्पो, विनीत एक्का, फोटू लाल, राजेश पटेल, सत्यप्रकाश, रमेश वर्मा, रथलाल चौहान, सुमेश भगत, ऐशवर्धन, संतोष ठाकुर, बजरंग अग्रवाल, पुरन चंद्रा, विनोद, अंजलिना केरकेट्टा, ज्योतिष कुमार, हिमांशु कुमार, लक्ष्मण लहरे, राजेश पटे, संजय दुबे, कलीम अंसानी, पवन चौहान, रमेश साहू, अमित सोनी, बनवीर सिंह, शशि शंकर साहू, सूर्यकंात महंत, प्रदीप यादव, सुरेश पात्रे, बलराम यादव, कन्हैया यादव, विपिन भगत, विकास सिंह, संजय यादव, विनोद सोनकर, कन्हैया श्रीवास, वर्धन भारिया, शिवदास, विनीत श्रीवास, किशन मिरी, संजय भगत, कंचन लाल राव, कौशल प्रसाद जगत, नाजीर खां, प्रदीप सागर, चेलवा बंजारे, आजाद बक्श, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री तथा स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “सरकार अपनी ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां ही बता दे।” उन्होंने कहा कि यदि विकास के दावे किए जा रहे हैं तो उन पर खुले मंच से सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के किसी भी मंत्री को कोरबा के विकास कार्यों पर चर्चा की चुनौती दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

कोरबा का दौरा करने की दी सलाह

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लंबे समय बाद कोरबा आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको का दौरा करें, ताकि जिले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

महापौर पर नरमी, सरकार पर सवाल

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत का कार्यकाल अभी केवल 16 महीने का है, इसलिए उनके कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी अधिकारियों की गड़बड़ी का खुले मंच से विरोध किया जाता था।

अरुण साव का पलटवार

जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले जयसिंह अग्रवाल अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करें। पांच साल कांग्रेस की सरकार रही, महापौर भी उनके घर से थी, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया।”

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Published

on

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि एवं समय की सूचना संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थय, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा/कटघोरा की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677