Connect with us

कोरबा

नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जयसिंह ने कहा- हर वादे निभाएंगे

Published

on


कोरबा/चिरमिरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें कांग्रेस ने शहरी जनता से कई बड़े वादे किये हैं। महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक फोकस किया गया हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्कूली और कॉलेज छात्राओं को फ्री सेनेटरी पेड देने का वादा किया है ,जबकि शहर को सुधारने, स्कूल कालेजों में बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ कई वादे किये हैं।
चिरमिरी में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि निगम क्षेत्र में तालाबों को संरक्षण व सौंदर्यीकरण, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम महिला प्रसाधन की व्यवस्था, सर्वसुविधायुक्त ऑटो रिक्शा। ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजलि योजना की राशि पाँच हजार देने का वादा किया है। निगम क्षेत्र अंतर्गत आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे कार्यक्रमों में पानी टैंकर एवं सामुदायिक भवन नि:शुल्क देने का वादा किया है।
वृद्धजनों, दिव्यांग एवं निराश्रितों को पेंशन सुविधा, सभी वार्डों में सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्र, सब्जी बाजार बनाने का वादा किया है। पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्टरूम बनाने का भी वादा किया है।
इसी प्रकार 34 सुविधाओं के लिए कांग्रेस ने वादा करते हुए घोषणा पत्र जारी किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनय जायसवाल भी उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हम हर वादे पूरे करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस का घोषणा पत्र देखें

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री तथा स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “सरकार अपनी ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां ही बता दे।” उन्होंने कहा कि यदि विकास के दावे किए जा रहे हैं तो उन पर खुले मंच से सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के किसी भी मंत्री को कोरबा के विकास कार्यों पर चर्चा की चुनौती दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

कोरबा का दौरा करने की दी सलाह

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लंबे समय बाद कोरबा आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको का दौरा करें, ताकि जिले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

महापौर पर नरमी, सरकार पर सवाल

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत का कार्यकाल अभी केवल 16 महीने का है, इसलिए उनके कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी अधिकारियों की गड़बड़ी का खुले मंच से विरोध किया जाता था।

अरुण साव का पलटवार

जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले जयसिंह अग्रवाल अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करें। पांच साल कांग्रेस की सरकार रही, महापौर भी उनके घर से थी, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया।”

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Published

on

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि एवं समय की सूचना संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थय, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा/कटघोरा की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677