Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ में होली के दिन बदला नमाज का समय:दोपहर 2-3 बजे के बीच अदा की जाएगी नमाज, वक्फ-बोर्ड ने सभी जिलों में भेजा सर्कुलर

Published

on

रायपुर ।यूपी के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने दैनिक भास्कर से बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द के मद्देनजर इस निर्णय को लिया जा रहा है। देर शाम तक आदेश जारी हो जाएगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के निर्णय का बीजेपी ने स्वागत किया है।

छत्तीसगढ़ में भी जुमे की नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इस दिन पुलिस भी गश्त पर रहेगी।

छत्तीसगढ़ में भी जुमे की नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इस दिन पुलिस भी गश्त पर रहेगी।

जोहर की नमाज घर में पढ़ें- छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड

डॉ. सलीम राज ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा करते हैं। दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है। नमाजी नमाज अदा करने के लिए मस्जिद की ओर निकलेंगे। इस दौरान होली भी खेली जाएगी। ऐसे में किसी से विवाद की स्थिति न बने, इसलिए नमाज की टाइमिंग बदली गई है।

कांग्रेस नेता बोले- विवाद ना करें

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सलीम रिजवी ने हिंदू और मुस्लिम समुदाय से होली के दिन विवाद ना करने की अपील की है। दैनिक भास्कर से उन्होंने बताया कि बहुत से मस्जिद के मुतवल्लियों और कमेटियों ने दोपहर 2 बजे के बाद नमाज का वक्त रखा है। यही अच्छी बात है।

बीजेपी बोली- बोर्ड के फैसले का हम स्वागत करते हैं

बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि बोर्ड के फैसले का हम स्वागत करते हैं। अगर सुबह होली खेली जाएगी और दोपहर में नमाज पढ़ी जाएगी तो ये बोर्ड का अच्छा निर्णय है। कांग्रेस को ये फैसला गलत लग सकता है, क्योंकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास चाहती है।

रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर

रायपुर एसएसपी लाल उमेंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया, कि होली के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। त्योहार शांति पूर्वक रहे, इसलिए रायपुर में 80 नाके लगाकर जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सड़कों पर लगातार 48 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। सेंसिटिव इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करेगी। विवाद करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। राजपत्रित अधिकारियों की टीम मॉनिटरिंग करेगी।

रायपुर समेत प्रदेशभर में होली के दिन सड़क पर तैनात रहेगी पुलिस।

रायपुर समेत प्रदेशभर में होली के दिन सड़क पर तैनात रहेगी पुलिस।

जुम्मे की नमाज के चलते देशभर में विवाद

देशभर में होली और जुम्मे की नमाज को लेकर विवाद चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 2 बजे के बाद नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं बिहार में नमाज के मद्देनजर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रंग खेलने में ब्रेक लगा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जुमे की नमाज की टाइमिंग को एक घंटे बढ़ाते हुए 2.30 बजे कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जुमे की नमाज की टाइमिंग को एक घंटे बढ़ाते हुए 2.30 बजे कर दिया गया है।

यूपी के कई शहरों में बदला जुमे की नमाज का टाइम

लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या और सहारनपुर, उन्नाव समेत संवेदनशील जिलों में पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक कर नमाज के समय को एक घंटे के लिए बढ़ा दिया है। यानी की 2 बजे अजान होगी और 2.30 बजे तक नमाज अदा की जाएगी।

लखनऊ में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज को ढाई बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा- हिंदू भाई-बहन होली आराम से मना सकें इसलिए ऐसा किया गया है।

मुरादाबाद के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आज़ाद ने वीडियो जारी कर कहा है कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ दोपहर एक बजे पढ़ी जाती थी। लेकिन इस बार होली जुलूस के कारण दोपहर 2.30 बजे पढ़ी जाएगी।

रामपुर शहर काज़ी सैय्यद खुशनुद मियां ने भी कहा कि 14 मार्च होली के दिन जुमे की नमाज जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी। उन्होंने जिले और शहर की मस्जिदों में भी नमाज़ का समय बदलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज़ अदा करें, क्योंकि 2 बजे तक रंग खेला जाएगा।

उन्नाव में होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज के समय में बदलाव किया है। जुमे की नमाज का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

Published

on

प्रदेश कार्यालय की सौगात दे कर अखबार वितरकों को दिया आपने नया हौसला-रामरक्षा सिंह

कोरबा। 29 मार्च को अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश कार्यालय वार्ड क्र. 15, न्यु पानी टंकी टी पी नगर कोरबा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बाहर प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल कोरबा के विकास को नया आयाम दिया और इसका कोई विकल्प नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पार्षद सुखसागर निमर्लकर, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, अखबार वितरक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल मंचस्थ थे और सभी ने अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। समापन समारोह के बाद उपस्थित संघ के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला इकाई एवं राष्ट्रीय स्तर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने उनके निवास स्थान पहुंचे और कार्यालय की सौगात देने पर श्री अग्रवाल का आभार जताया। रामरक्षा सिंह ने कहा -छोटी इकाई को बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हो, ऐसी आपकी सोच अद्भूत है। हम आपके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने कहा कि आप भी प्रदेश में अखबार कल्याण मंडल का गठन करने का प्रयास अपने स्तर पर करेंगे, क्योंकि सत्ता पक्ष अपना काम करता है, जो नहीं होता, उसके लिए विपक्ष दबाव बनाता है और समन्वित प्रयास से कार्य सफल होता है। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

Continue Reading

कोरबा

चलो बचपन की ओर: 12 अप्रैल को महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम- बचपन की टिकिट

Published

on

जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए फूर्सत के पल नहीं, इसलिए महिलाओं के लिए खुशी के चार-पांच घंटे खास कार्यक्रम-सरोज पाण्डेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी-सहेली महिला समूह द्वारा 12 अप्रैल को अशोक वाटिका के सुरम्य वादियों में महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम होने जा रहा है। अपराह्न 4.00 बजे से अशोक वाटिका में जिले की महिलाओं के लिए बचपन की टिकिट-एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक और पूर्णत: सामाजिक कार्यक्रम है और मुख्य रूप से बचपन में खेले जाने वाले खेल होगा और 18 से 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिलाओं के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जो हम बचपन में खेलते थे।

प्रेस से खास संवाद कार्यक्रम में सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए समय नहीं बचता और इस कार्यक्रम के जरिए हम महिलाओं को बचपन की यादों में ले जाने के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, ताकि मोबाईल से दूर कुछ घंटे सामूहिक रूप से महिलाएं अपने लिए जी सकें। यह विशुद्ध रूप से रचनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम है और सभी महिलाएं इसमें सादर आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसे हम बचपन में खेलते थे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं या टीम को सरप्राईज गिफ्ट दिया जाएगा और हमें आशा है कि यह महिलाओं को पसंद भी आएगा। 5 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गए हैं। महिलाओं का पंजीयन कल से प्रारंभ हो जाएगा।

शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से एक अनोखे कार्यक्रम “बचपन की टिकट” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका – सरोज पांडेय

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में खुद को और अपने बचपन की खुशियों को कहीं पीछे छोड़ चुकी हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और अधिकांश समय मोबाइल व जिम्मेदारियों में व्यतीत हो जाता है। ऐसे में “बचपन का टिकट” एक ऐसा मंच बनेगा, जहां महिलाएं अपने बचपन के खेल, मस्ती और यादों को फिर से जी सकेंगी।

यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मंच केवल पुरस्कार वितरण के लिए रहेगा और सभी खेलों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ पांच प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बताया गया कि इस तरह का आयोजन इससे पहले दुर्ग में किया जा चुका है, जहां करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा की महिलाओं को भी इस अनोखे अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना रहा। “बचपन का टिकट” — सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने का अवसर हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677