Connect with us

कोरबा

भक्तों की भाव के अनुसार ही परमात्मा साकार या निराकार

Published

on

कोरबा। शहर के ओपन थियेटर घंटाघर मैदान में मंगलवार को भगवान कृष्ण की जन्म कथा सुनाते हुए आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि भक्तों का भगवान की भक्ति में जैसा भाव रहेगा, परमात्मा की उसी तरह की अनुभूति होगी। परमात्मा भक्तों के भाव के अनुसार ही साकार व निराकार हैं। आचार्य गोस्वामी ने कहा कि भक्त प्रहलाद का भगवान की भक्ति में ऐसा भाव था कि वे हर जगह परमात्मा के दर्शन करते थे और उनके जीवन में जो कुछ घटित हुआ उसे प्रभु की इच्छा मानकर उन पर दृढ़ विश्वास रखते थे। यही कारण है कि भक्त प्रहलाद का कोई अहित नहीं कर पाया और बाद में परमात्मा का दर्शन भी पाया। मन में परमात्मा के लिए प्रेम का भाव जगाने भगवान की कथा सुनें। इससे विचारों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। संगीतमय भजन से भी कथास्थल में भक्तिमय माहौल बना रहा। कथावाचक गोस्वामी ने कहा कि जीवन जीने की सीख भगवान की कथा से ही मिलती है। भगवान का हमेशा ध्यान में रहे तो जीवन में कोई भी संकट आने पर दूर हो जाएगी। जब कभी भगवान की कथा सुनने का अवसर मिले, यह मौका नहीं गवाएं। मन में हमेशा भगवान के दर्शन की जिज्ञासा बनी रहनी चाहिए। इसके लिए मन को भीतर से बालपन जैसा ही रखें। कथा सुनने नवनिर्वाचित विधायक लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कृष्ण जन्म की झांकी का दर्शन लाभ लिया कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्म की झांकी का दर्शन लाभ लिया। कथास्थल में कृष्ण जन्म नंदोत्सव की धूम रही। जन्मोत्सव की खुशियां मनाने कथास्थल में आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे से ओपन थियेटर घंटाघर मैदान में कथा शुरू हुई। रात 9.30 बजे कथा विश्राम के बाद मुख्य यजमान राहुल वासन सपरिवार आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending