छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगी सरकार
Published
1 year agoon
By
Divya Akash
एक नवंबर से ही आदेश लागू, जो किसान बेच चुके, उनको भी मिलेगा फायदा
रायपुर (एजेंसी)। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी करेगी। धान खरीदी का आदेश 1 नवंबर 2023 से ही मान्य हो गया है। जो किसान पुराने नियम के हिसाब से धान बेच चुके हैं, वे भी अब निर्धारित पात्रता में बेच सकेंगे। इसे लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बुधवार रात आदेश जारी किया था। दरअसल, भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए में खरीदी का वादा किया था। सरकार गठन के करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद घोषणा नहीं होने से कांग्रेस लगातार निशाना साध रही थी। वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में एक एकड़ में 20 क्विंटल धान की खरीदी की बात कही थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर 2023 से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। इसके लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।
भाजपा ने घोषणापत्र के 3 वादे पूरे किए
भाजपा ने धान खरीदी करने के साथ ही अपने चुनावी घोषणापत्र के तीन वादे पूरे कर दिए हैं। 6 दिन पहले हुई कैबिनेट की पहली बैठक में ही सीएम विष्णुदेव साय ने 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को आवास देने और 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का फैसला कर दिया था।
मोदी की गारंटी लागू करने की कही थी बात
सीएम साय ने पहले ही कहा था कि, छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हमारी सरकार जन हितकारी और ऐतिहासिक निर्णय लेगी। एक दिन पहले भी सीएम ने कहा था कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। अब इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे किस तरह से लागू करेंगे, उस पर बात होगी।
You may like
छत्तीसगढ़
243 किलो गांजा तस्करी केस में एक और एक्शन
Published
16 minutes agoon
June 9, 2025By
Divya Akash
राजनांदगांव पुलिस ने सागर से मुख्य-खरीददार को किया गिरफ्तार, ओडिशा से सागर तक फैला है जाल
राजनांदगांव,एजेंसी। राजनांदगांव में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में साइबर सेल और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। 243.54 किलोग्राम गांजा खरीदने वाले मुख्य आरोपी काले बहादुर सोनी को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बोरतलाव थाना क्षेत्र में एक बोलेरो से 243.54 किलो गांजा जब्त किया गया था। जिसके बाद पुलिस मुख्य खरीदार की लगातार तलाश रही थी। इस बीच मध्य प्रदेश के सागर जिले से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 20(बी)(ii) और 29 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 30 मार्च को बोरतलाव थाना क्षेत्र के बिरे पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप (CG-10-BQ-0634) को रोका गया। तलाशी में सब्जी के खाली कैरेट के नीचे छिपाकर रखे गए 243.54 किलो गांजा, 4 फोन और वाहन जब्त किया गया। जिसकी कुल कीमत 41.64 लाख रुपए आंकी गई। इस मामले में दो आरोपियों, दिलावर अली और संतोष पाल, को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ओडिशा से सागर तक तस्करी का जाल
जांच में पता चला कि, गांजा ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ के तस्करों के जरिए मध्यप्रदेश के सागर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद से मुख्य खरीदार शिवाजी वार्ड सागर निवासी काले बहादुर सोनी (34) को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई जारी रहेगी- एसपी
इस मामले को लेकर एसपी मोहित गर्ग का कहना है कि, नशे के खिलाफ और राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों तक जाकर कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़
भिलाई IIT ने जर्मनी की यूनिवर्सिटी से किया MOU
Published
19 minutes agoon
June 9, 2025By
Divya Akash
सेंसर टेक्नोलॉजी की होगी पढ़ाई, इससे पहले फ्रांस से हुआ था करार
भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT भिलाई ने फ्रांस के बाद अब जर्मनी की यूनिवर्सिटी से एमओयू किया है। इससे दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के क्षेत्र में तेजी आएगी।
IIT भिलाई के मुताबिक, उन्होंने जर्मनी की प्रतिष्ठित सिएगेन यूनिवर्सिटी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) किया है। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक अनुसंधान और सहयोग को बढ़ाना देना है। इसके साथ ही इससे दोनों संस्थानों के छात्रों और शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर पर अवसर मिलेंगे।
सेंटर आईआईटी भिलाई के अंदर ही होगा स्थापित
इस एमओयू के तहत एक विशेष पहल के रूप में सेंसर टेक्नोलॉजी पर एक संयुक्त केंद्र का निर्माण होगा। यह सेंटर आईआईटी भिलाई के अंदर ही स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र दोनों संस्थानों के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जाएगा।
इस सेंटर में आधुनिक सेंसर टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करने के साथ ही नए नए इनोवेशन भी किए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय दूतावास जर्मनी से डॉ. बनर्जी भी मौजूद रहे। उन्होंने दो संस्थानों के बीच हुए इस तरह के शैक्षणिक सहयोग की सराहना की। समझौते पर दोनों संस्थानों के प्रमुखों ने सिएगेन विश्वविद्यालय में जाकर हस्ताक्षर किए।
भारत और जर्मनी के बीच मजबूत होंगे शैक्षणिक रिश्ते
आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉ. प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने इसे भारत और जर्मनी जैसे दो देशों के बीच अकादमिक रिश्तों को और मजबूत करने की ओर बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि, इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच नवाचार और रिसर्च के क्षेत्र में नए रास्ते खुलेंगे।
इससे स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट बुनियादी ढांचा और पर्यावरण निगरानी जैसे क्षेत्रों में वैश्विक ज्ञान, परिस्थिति तंत्र और औद्योगिक अनुप्रयोगों में योगदान मिलेगा।

छत्तीसगढ़
धमतरी में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक
Published
23 minutes agoon
June 9, 2025By
Divya Akash
7 नदियों के जल, दूध-दही और पंचामृत से कराया स्नान, हिंदू साम्राज्य दिवस पर विशेष कार्यक्रम
धमतरी,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हिंदू साम्राज्य दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज का विशेष राज्याभिषेक किया गया। दिन की शुरुआत मां तुलजा भवानी मंदिर में अभिषेक से हुई। इसके बाद शिवाजी महाराज चौक में मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक संपन्न हुआ।
अभिषेक में सात नदियों का जल, दूध, दही और पंचामृत का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम में महाआरती की गई और युवाओं ने आतिशबाजी की। वातावरण जय भवानी-जय शिवाजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

संपूर्ण हिंदू समाज का उत्सव
कार्यक्रम में शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना और हिंदू समाज के एकजुट होने के इतिहास पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि 500 सालों के बाद शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक से हिंदू समाज में नई चेतना का संचार हुआ था। यह दिवस केवल मराठा समाज का नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज का उत्सव है।

समाज को एकजुट करना मुख्य उद्देश्य
समिति के सदस्यों ने वर्तमान समय में बंगाल, कश्मीर और बांग्लादेश की घटनाओं का जिक्र करते हुए हिंदू समाज के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस राज्याभिषेक का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है।
कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक महोत्सव समिति ने आयोजित किया था।




तेल की कीमतों में तेजी बरकरार, चीन-अमेरिका की बातचीत से बाजार को राहत की उम्मीद

हरे निशान पर शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 256 अंक बढ़त के साथ 82,445 पर, निफ्टी 25100 के पार

SBI ने सरकार को दिया 8,076.84 करोड़ रुपए का डिविडेंड, रिकॉर्ड मुनाफे का नतीजा

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा10 months ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- कोरबा1 year ago
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
- छत्तीसगढ़1 year ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट