छत्तीसगढ़
जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को मिला सम्मान
निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार व वित्त विभाग की टीम ने एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन से भेंट कर सौंपा पुरस्कार
बिलासपुर। जीएसटी विभाग जबलपुर द्वारा जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को उत्कृष्ट करदाता के रूप में सम्मानित किया है। हाल ही में 8वें जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान, एसईसीएल द्वारा समयबद्ध कर भुगतान, पारदर्शी कर प्रणाली के अनुपालन एवं राजस्व संवर्धन में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।
एसईसीएल ने वर्ष 2024–25 में कर रिटर्न समय पर दाखिल करने, कर देयताओं का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने एवं सभी विधिक एवं नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सरकारी राजस्व को मजबूत आधार प्रदान किया।
निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार की अगुआई में वित्त विभाग की टीम द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2025 को एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन से शिष्टाचार भेंट कर एसईसीएल वित्त वर्ष 2024–25 में जीएसटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिले अवार्ड को सौंपा।

दुहन ने वित्त विभाग की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके परिश्रम, दक्षता तथा टीम भावना की सराहना की।
इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन सह यो/परि) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, सीडीएन सिंह, महाप्रबंधक (वित्त), आनंद बक्शी, उप-महाप्रबंधक (आईए) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
प्रधान पाठक के घर से 1.17 लाख के जेवर पार:रायगढ़ से सक्ती घूमने गया था परिवार, अलमारी से सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर
रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक के घर से 1.17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार सक्ती जिले में रिश्तेदारी में घूमने गया हुआ था। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से गहने गायब थे। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धीरहे (41) पुसल्दा शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हैं। शनिवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ सक्ती जिले के टेमर स्थित साढ़ू के घर घूमने गए थे। सोमवार को वापस लौटने पर उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा।

सूने घर का ताला तोड़ कर की गई चोरी।
अलमारी से ले गए 1.17 लाख के जेवर
घर के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर सोने का हार, कान की बाली, लॉकेट समेत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास पता लगाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर बाबूलाल धीरहे ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है।
छत्तीसगढ़
शराब के नशे में पड़ोसी के घर लगाई आग:अकलतरा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अंधियारीपाठ गांव में शराब के नशे में पड़ोसी के घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आगजनी में घर में रखा करीब 5 हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अंधियारीपाठ निवासी रूपेश कुमार सारथी ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात करीब 11:45 बजे वह अपने भतीजे ईशान के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर की छत पर आग लग गई। बाहर निकलने पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाली अनिता यादव के हाथ में जलती लकड़ी देखी। उन्हें देखते ही वह अपने घर चली गई।

पानी डालकर बुझाई आग
रूपेश और उनके भतीजे ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखी कुर्सी, कपड़े, तिरपाल और लकड़ी सहित करीब 5 हजार रुपए का सामान जल गया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला अनिता यादव (47) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने आग लगाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अंगीठी भी जब्त की गई।
जेल भेजी गई आरोपी
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(जी) के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़
नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार:अकलतरा पुलिस ने 500 के चार जाली नोट बरामद किए, सभी का सीरियल नंबर था एक जैसा
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के अकलतरा पुलिस ने देशी शराब दुकान में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान से सूचना मिली कि एक युवक नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

शराब दुकान में नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार
तलाशी में मिले चार नकली नोट
पूछताछ में आरोपी की पहचान सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे (30) निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।
बैंक जांच में खुली पोल
पुलिस ने बरामद नोटों की जांच स्टेट बैंक, अकलतरा में कराई, जहां चारों नोट नकली पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि सभी नोटों का सीरियल नंबर एक ही था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नकली नोट रायपुर से लाया था और उन्हें शराब दुकान में चलाने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी भेजा गया जेल
अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 180 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
