Connect with us

कोरबा

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी भाषा-संस्कृति को अंतरर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने वाले छत्तीसगढ़ के गौरव, सुप्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य समिति द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. दुबे के तैल्यचित्र पर उपस्थित साहित्यकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके साथ बिताए अविस्मरणीय पलों को स्मरण करते हुए उन्हें आत्मीय भाव से याद किया।
समिति के संरक्षक युनूस दानियालपुरी, कमलेश कुमार यादव, मुकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ. के. के. चंद्रा, उपाध्यक्ष बलराम राठौर, अंजना सिंह ठाकुर व स्मिता देशपांडे ने डॉ. दुबे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
यूनुस दानियालपुरी ने कहा कि कोरबा में साहित्य भवन के निर्माण और साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने में डॉ. दुबे की भूमिका उल्लेखनीय रही है।
दिलीप अग्रवाल ने राजभाषा आयोग के प्रांतीय सम्मेलन की स्मृतियों को साझा करते हुए भावुक होकर डॉ. दुबे को याद किया।
कमलेश यादव ने उनकी सरलता, सहजता और प्रभावशाली वाणी की सराहना की।
डॉ. के. के. चंद्रा ने बताया कि डॉ. दुबे को उनका वनवासी गीत अत्यंत प्रिय था और वे प्रत्येक भेंट में उनसे यह गीत अवश्य गवाते थे। इस अवसर पर उन्होंने उसी गीत की भावनात्मक प्रस्तुति दी।
मुकेश चतुर्वेदी ने कहा कि जब भी डॉ. दुबे कोरबा आते थे, वे उनसे मिलते और साहित्य व समाज के विविध पहलुओं पर संवाद करते थे। कोरबा और साहित्य भवन से उनका गहरा जुड़ाव था, जिसकी पूर्ति संभव नहीं।
प्रथम सत्र का संचालन कर रहे जीतेंद्र कुमार वर्मा खैरझिटिया ने भगवान से विनती करते हुए कहा कि डॉ. दुबे को छत्तीसगढ़ की माटी में पुन: जन्म दें। राजभाषा आयोग के सचिव के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के उत्थान हेतु जो कार्य किए हैं, उसकी सबने विशेष सराहना की।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत एक काव्यगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित कवियों ने गीतों और कविताओं के माध्यम से डॉ. दुबे को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विशेष रूप से हास्य-व्यंग्य विधा में रचनाएँ पढ़कर उन्हें याद किया गया।
हास्य रचनाएँ प्रस्तुत करने वाले कवियों में बलराम राठौर, संतोष चौहान, जगदीश श्रीवास, उदय प्रधान, रामकृष्ण साहू, मनीष कुमार मुसाफिर, दीपक सिंह ठाकुर आदि शामिल रहे। गोष्ठी के दौरान पावस ऋतु विषय पर भी कवियों ने सरस रचनाओं की प्रस्तुति दी। सहभागी कवि-कवयित्रियों में रसीद बानो, वीणा मिस्त्री, शनि प्रधान, सरस्वती श्रीवास, रश्मि श्रीवास, राधेश्याम कुमार, नवल कुमार जोशी, कविता जैन, यामिनी मनहर, अनुसुइया श्रीवास, प्रतिभा सहारे, अंजना सिंह ठाकुर, जीतेंद्र वर्मा खैरझिटिया, हीरामणि वैष्णव, डिकेश्वर साहू, आलोक शर्मा, स्मिता देशपांडे, अर्चना साहू, प्रेमलता राठौर आदि प्रमुख रहे।
कविगोष्ठी का संचालन कविता जैन और जगदीश श्रीवास ने संयुक्त रूप से किया। अंत में, समिति के उपाध्यक्ष बलराम राठौर ने सभी आमंत्रित अतिथियों, साहित्यकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677