छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्री ऑफिसों में सर्वर डाउन:अप्वाइमेंट के बाद भी घंटों इंतजार कर रहे लोग, 4 दिन पहले की भी नहीं हो पा रही रजिस्ट्री
रायपुर,एजेंसी। राजधानी रायपुर के पंजीयन कार्यालय समेत प्रदेश बाकी जिलों के रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले कई दिनों से सर्वर डाउन की समस्या के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच रहे है लेकिन घंटों बीतने के बावजूद उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
लोगों ने बताया कि ये समस्या 10 जुलाई से हो रही है। पिछले 4 से 5 दिनो से रजिस्ट्री ऑफिस आने के बाद भी आज तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। पंजीयन आफिस के अधिकरियों का कहना है कि सर्वर डाउन के कारण ऐसी समस्या हो रही है।

रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर बैठे लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए।
लोगों ने कहा कार्यप्रणाली सही नहीं
रजिस्ट्री करवाने पहुंचे बसंत सेठिया ने बताया कि हमें सुबह 10 बजे बुलाया गया, हमारा नंबर 10.30 बजे का था लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। अधिकारी केवल यही कह रहे हैं कि सर्वर डाउन है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि असल समस्या क्या है और कब ठीक होगी
राजधानी का यह सबसे बड़ा कार्यालय है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोंग आते है पिछले कुछ दिनों से सभी परेशान हो रहे है।आज मॉडर्न तरीके से काम चल रहा है। ऐसे में इस तरह की कार्यप्रणाली सही नहीं है।

रोज ऑफिस छोड़कर नहीं आ सकते
अनिता पाल ने बताया कि अधिकारी कह रहे है 4-5 दिन पहले की रजिस्ट्री पेंड़िग है। वह होगी उसके बाद हमारी रजिस्ट्री होगी। पिछले आज सुबह 10.30 बजे का मेरा अप्वाइमेंट था लेकिन अधिकारी कह रहे है पहले पेड़िग वालों का काम होगा उसके बाद हमारी रजिस्ट्री की जाएगी।
ऐसी समस्या आ रही है तो अप्वाइमेंट ही नही देना था। रोज रोज हम अपना ऑफिस छोड़कर नहीं आ सकते । प्रशासन को यह समस्या जल्द ठीक करनी चाहिए।
4 दिन से रोज आ रहे लोग, अब तक नहीं हुई रजिस्ट्री
रायपुर के रहने वाले नीलमणि ने बताया कि मैं पिछले चार दिनों से लगातार रजिस्ट्री कार्यालय आ रहा हूं। मेरे दोस्त की रजिस्ट्री है और मैं उसमें गवाह हूं, लेकिन अभी तक नंबर तक नहीं आया है। हर दिन यही हाल है। अधिकारी कहते है सर्वर के कारण ऐसी प्राब्लम है। आज से समय में
लोगों का आरोप है कि पंजीयन कार्यालय में व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही, न ही यह बताया जा रहा कि रजिस्ट्री कब तक होगी।
सवाल यह भी उठ रहा है
IT इंफ्रास्ट्रक्चर में लाखों खर्च होने के बावजूद सिस्टम इतना लचर क्यों है?
अगर समस्या पहले से थी तो टोकन और अपॉइंटमेंट क्यों लिए गए?
जिनकी समय सीमा वाली दस्तावेज़ी प्रक्रिया है, वे अब क्या करें?
कोरबा
विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
बिलासपुर/कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्साह, उमंग एवं संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वसंत क्लब परिसर में श्रद्धा महिला मंडल की माननीय अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन द्वारा गत 4 जून को पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्षगण एवं अन्य सदस्याओं ने भी पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों एवं कर्मचारियों को फलदार पौधे तथा पर्यावरण अनुकूल जूट के थैले वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
अपने संबोधन में श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन ने सभी से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं।
उन्होंने श्रद्धा महिला मंडल की सभी क्षेत्रों में संचालित समितियों को आगामी मानसून सत्र के दौरान कम से कम 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य भी दिया तथा इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक रूप देने पर बल दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की पदाधिकारीगण, सदस्याएं एवं एसईसीएल के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
सक्ती में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत:ईंट से भरे ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, महिला गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती। सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना डभरा-खरसिया मुख्य सड़क मार्ग पर लक्ष्मणभांठा गांव के पास हुई, जहां बाइक और ईंट से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ईंट लोड ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

ईंट से भरे एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही चली गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर का असर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार संजू बरेठ और छोटेलाल बरेठ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई महिला
दुर्घटना में लीलावती बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल महिला को शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही को कारण माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद कोटमी गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छत्तीसगढ़
व्यापारी ने खुद छिपाए 3.15 लाख रुपए:अकलतरा पुलिस की जांच में खुलासा, उधारी छिपाने के लिए दर्ज कराई थी फर्जी चोरी की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने कथित चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता व्यापारी की बनाई पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि व्यापारी ने ही अपने 3 लाख 15 हजार 746 रुपए छिपाकर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर ली है और अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, तरौद निवासी होलसेल किराना व्यापारी चिराग अग्रवाल ने 4 जून को अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि धान बिक्री से प्राप्त 3,15,746 रुपए स्कूटी की डिक्की में रखकर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात चोर रकम लेकर फरार हो गए।

स्कूटी की डिक्की से रकम गायब होने का किया था दावा
चिराग अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि वह कमला नारायण राइस मिल से रुपए लेकर निकला था और रास्ते में मेडिकल स्टोर सहित कई स्थानों पर रुका था। घर पहुंचने के बाद जब उसने स्कूटी की डिक्की देखी तो उसमें रखी नकदी गायब थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संभावित चोरी की वारदात के हर पहलू की पड़ताल की।
सीसीटीवी जांच में नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस ने अरोरा मेडिकल, कन्हैया जनरल स्टोर और पूरे मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान कहीं भी चोरी की घटना या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
इसके अलावा पुलिस ने उस व्यक्ति से भी पूछताछ की, जिसे व्यापारी ने रास्ते में अपनी स्कूटी पर बैठाया था। उसके बयान और अन्य साक्ष्यों में भी चोरी की पुष्टि नहीं हुई।
पूछताछ में टूटी कहानी
लगातार जांच और विरोधाभासी तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस को शिकायतकर्ता की कहानी पर संदेह हुआ। इसके बाद मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर चिराग अग्रवाल ने सच्चाई स्वीकार कर ली।
उसने बताया कि उस पर निजी उधारी थी। परिवार को इसकी जानकारी होने और डांट-फटकार के डर से उसने रकम छिपा दी थी तथा चोरी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
पूरी रकम बरामद
आरोपी व्यापारी की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई पूरी रकम 3 लाख 15 हजार 746 रुपए बरामद कर ली है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और अनावश्यक जांच में संसाधन खर्च कराने के मामले में चिराग अग्रवाल के खिलाफ अलग से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने दी चेतावनी
अकलतरा पुलिस ने कहा है कि झूठी शिकायतें दर्ज कराना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पुलिस का समय और संसाधन अनावश्यक रूप से व्यर्थ न हों।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
