Connect with us

कोरबा

आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा । अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना कन्या जिला दुर्ग में संचालित है। जिसमें विज्ञान (गणित एवं जीव विज्ञान संकाय) तथा वाणिज्य विषय में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को स्नातक, स्नाकोत्तर एवं बी.एड. तक निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। योजना का यह उद्देश्य है कि अनुसूचित क्षेत्रों में उल्लेखित विषयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए योजना विभाग द्वारा संचालित की गई है।
कोरबा जिला अंतर्गत इस योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक छात्राएँ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा जिला-कोरबा में आवेदन एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वृद्ध हितग्राही हीरालाल व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण से लाभान्वित

Published

on

कोरबा। स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित प्राशांति वृद्धाश्रम कोरबा के निवासी वृद्धजन हीरालाल चौहान को व्हील चेयर  उपलब्ध नहीं कराए जाने संबंधी समाचार के सम्बंध में समाज कल्याण विभाग कोरबा द्वारा तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की गई है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया है कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर द्वारा हितग्राही का चिन्हांकन एवं प्रमाणीकरण उपरांत हीरालाल चौहान को दिनांक 19 दिसंबर 2025 को शौच सुविधा युक्त कुर्सी एवं मोड़कर रखी जाने वाली मानक व्हील चेयर उपलब्ध करा दी गई थी। साथ ही वृद्धाश्रम के अन्य वृद्धजनों को भी लगभग 10 व्हील चेयर प्रदान की गई हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है । समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के हित में शासन की योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सहायक उपकरण सतत रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश अब 28 मई को

Published

on

राज्य शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश 28 मई (गुरुवार) को रहेंगे सभी संस्थान बंद

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी अधिसूचना के तहत ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को घोषित किया गया था। राज्य शासन ने उक्त आदेश में संशोधन करते हुए बकरीद का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026, गुरुवार को घोषित किया है।
’इन संस्थानों पर लागू होगा आदेश’
        नए संशोधित आदेश के तहत 28 मई 2026 (गुरुवार) को प्रदेश के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित सभी संस्थान पूर्णतः बंद रहेंगे। समस्त शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थान, सभी बैंक तथा वित्तीय संस्थान, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाले संस्थानपूर्णतः बंद रहेंगे। पूर्व निर्धारित तिथि 27 मई 2026 (बुधवार) को अब सामान्य कार्य दिवस रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

छिंदपुर शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

Published

on

सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद का सशक्त माध्यम -विधायक पटेल

राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति, जॉब कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन हुए लाभान्वित

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत छिंदपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। शिविर में छिंदपुर, कटसीरा, केसला, रलिया, नवापारा, बेलटिकरी, अखरापाली, मौहाडीह, गंगदेई एवं मुढाली सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं।

मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शिविर में शामिल हुए। विधायक श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुन रहा है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि हर जरूरतमंद नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि सुशासन तिहार केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। 11 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा 5 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए गए। 4 दिव्यांगजनों को सहायक छड़ी वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवापारा, गंगदेई एवं मौहाडीह ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग द्वारा एक किसान को विद्युत पंप इसके साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 497 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 112 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई गोविंद सिंह कंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ममता दामोदर राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677