Connect with us

कोरबा

कनकी रोड में पिस्टल एवं फरसा लहरा कर दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Published

on

आरोपियों में चार नाबालिग भी: कुल 6 आरोपी गिरफ्तार
फरसा एवं नकली पिस्टल जब्त

कोरबा। सार्वजनिक स्थान नहर रोड कनबेरी में पिस्टल तथा फरसा नुमा धारदार हथियार लहराकर आमजनता एवं श्रद्धालुओं में दहशत फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ उरगा पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्यवाही की गई।
थाना उरगा पुलिस द्वारा उपद्रवियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। दहशत फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने अपराध क्रमांक: 309/2025 धारा – 292, 296, 3(5) बीएनएस 4, 25 (1ख) (ख), 6, 25(1) (ख), 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है और तीन आरोपियों (1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 साल निवासी खपरा भट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)।
(2) विक्रम शर्मा पिता अप्पु शर्मा उम्र 19 साल निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)।
एवं 04 विधि से संघर्षरत् बालकों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मेघनाथ यादव पिता बोधन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम खैरभवना थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0 ने दूसरे सावन सोमवार 21.07.2025 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.07.2025 को रात्रि लगभग 02.30 बजे सावन सोमवार होने से अपने घर से कनकेश्वर धाम कनकी शिव मदिंर दर्शन करने के लिये जा रहा था और रास्ते में नहर रोड कनबेरी बाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम के गाना में डांस कर रहे थे, उसी समय विक्रम शर्मा नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डी.जे. के धुन मे डांस करते हुये विक्रम शर्मा अपने पास रखे पिस्टल तथा विधि से संघर्षरत् बालक अपने पास रखा हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार को अपने-अपने दाहिने हाथ में ऊपर आसमान की ओर उठाकर लोगों को दिखाकर लहराते हुये वहां पर सार्वजनिक जगह में अश्लील गाली गलौच करते हुये उपद्रव कर रहे थे, जिससे आस पास के तथा आने जाने वाले आम जनता श्रध्दालुओं में डर भय का वातावरण बन गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण राहुल यादव, विक्रम शर्मा तथा इनके साथ मिलकर अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से सघर्षरत् बालकों द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 नग मो.सा. के चैन स्पैकिट से बना हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार एवं एक लाईटर गन नकली पिस्टल को आरोपियों तथा विधि से संघर्षरत् बालकों के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपीगण (1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खपराभट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.), (2) विक्रम शर्मा पिता अप्पु शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक दण्डाधिकारी न्यायालय कोरबा, रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा इनके साथ अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से सघर्षरत् बालकों का निरूद्ध पंचनामा तैयार किया जाकर चारों विधि से संघर्षरत् बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, उनि अजय सोनवानी, प्रआर 387 रामू कुर्मी, प्रआर 407 बसंत कुमार भैना, आर. क्र. 103 अजय यादव, आर. क्र. 52 नितेश तिवारी, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र.41 सुशील यादव एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677