Connect with us

कोरबा

बिना साइलेंसर बाईक से ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग करने वालो पर बाकी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही…देखे वीडियो….

Published

on

निकाली गई थी तिरंगा रैली पर कुछ बदमाश बाइकर्स के बदमाशी के वजह से तिरंगा बाईक रैली का रंग बदल कर कुछ अलग ही कारनामा करते हुए हुड़दंग रैली बना डाला, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

बाँकी मोगरा :– 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस को पूरा भारत देश समेत जिला कोरबा के बाकी मोगरा क्षेत्र के नागरिक भी ध्वजारोहण कर अपने अपने अंदाज में कही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात रैली तो कही मंच सजाकर आजादी का जश्न मना रहे थे।

ठीक दोपहर 02 बजे युवाओ द्वारा तिरंगा रैली के रूप में सैकड़ों मोटर सायकल बाइक लेकर मुख्य चौक पहुंचते है, पर पूरा मंजर उस वक्त बदल जाता है जब सभी बाइक सवार मुख्य चौक में एक जगह रुक कर हॉर्न बजाने लगते है, जिससे इतनी तेज ध्वनि निकलती है कि मौजूद नागरिक अपने हाथ से कान बंद करने को मजबूर हो जाते है और गुस्से से अपनी नाराजगी जाहिर करने लगते है,,।

उन्हीं के बीच कुछ बिना साइलेंसर वाले बाइक और कुछ नए मॉडल के साइलेंसर वाले बाइकर्स थे जिन्होंने तो हद ही पार करदी, अपने बाइक के साइलेंसर से बम जैसा आवाज निकाल कर पूरे माहौल को गर्म बना दिया।

इनके ऐसे कृत्य से उस भीड़ को रैली कहना अपमान होगा उनके बीच कुछ अपवाद द्वारा किए गए इस रवैया के वजह से वह रैली पूरी तरह एक बदमाशों की टोली जैसी तफ़्दील होने लगी और पुलिस के आने के बाद रैली बंद करा दी गई।

पूरे क्षेत्र से बाकी मोगरा थाना में फोन के माध्यम से शिकायत करते हुए कार्यवाही की बात कही गई

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व आला अधिकारियों द्वारा पहले से ही निर्देश जारी कर रखे थे कि ध्वनि प्रदूषण करने वाले और यातायात को बाधित करने वाले वाहनो पे कार्यवाही की जानी है, इसी निर्देश पर और नगरवासियों के शिकायत पर बाँकी मोगरा थानाप्रभारी चमन लाल सिन्हा अपने पुलिस बल के साथ मुख्य चौक पहुंचे और रैली में हुड़दंग मचा रहे मोटर सायकलो को दौड़ा दौड़ा कर पकड़ना शुरू किया, पुलिस की उपस्थिति देख रैली में शामिल कुछ युवक वाहन समेत भाग निकले और लगभग 9 वाहन को पकड़ थाना ले जाया गया और सभी पर धारा 130 (3) 177 मोटर विकल एक्ट के तहत चालान काटी।

पकड़े गए वाहन में एक सफेद कलर के बुलेट क्रमांक सीजी 12 ए एस 1867 जिसमें प्रेशर हॉर्न लगा था वह वाहन पे मानिकपुर चौकी में पहले से अपराध पंजीबद्ध था, उस वाहन को थाना मानिकपुर को सौंप दिया गया जहां से उसपर कार्यवाही की जाएगी।

कल के ध्वनि प्रदूषण का वीडियो का एक झलक 👇👇

इसके अलावा 1 R15 वाहन, 1प्लेटिना, 2 स्पलेंडर, 1 एवेंजर पर 130 (3) 177 मोटर विकल एक्ट के तहत चालान काटा गया, और एक स्पलेंडर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएस 1668 का साइलेंसर निकाल कर पूरे क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण करते हुए दौड़ाई जा रही थी, इस वाहन मालिक पर कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कि जाने की जानकारी दी गई।

बाकी मोगरा के लोग ऐसे मोटर वाहनो से पहले से परेशान रहे है, आए दिन इनकी शिकायतें होती रही है, जो रात होते ही मुख्य चौक से लेकर गली मोहल्लों में बेखौफ दौड़ते है, और सुने रात में शोरगुल कर गायब हो जाते है। जो पुलिस के गिरफ्त से अब तक दूर है।

फिलहाल बाकी मोगरा पुलिस के इस कार्यवाही से नगरवासी के चेहरों में खुशी की लहर देखी गई, और बाइकर्स गिरोह में डर का माहौल है। समय समय पर इस तरह की कार्यवाही होती रही तो इस क्षेत्र में ऐसे सक्रिय बाइकर्स गिरोह पर लगाम कस कर राहत मिल सकती है।

संवाददाता साबीर अंसारी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677