कोरबा
डीएमएफ तथा सीएसआर से होगा मड़वारानी धार्मिक स्थल का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
Published
6 months agoon
By
Divya Akashकलेक्टर ने किया मड़वारानी मंदिर परिसर का दौरा, समिति की मांग पर पेयजल, शेड निर्माण, हॉल और रेलिंग की दी सहमति
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा चाम्पा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मड़वारानी मंदिर स्थल का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर से संबंधित समिति के सदस्यों से चर्चा की। समिति की सदस्यों और अन्य ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराते हुए विभिन्न मांग रखी गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के समय यहाँ हजारों श्रद्धालुओं का आना होता है। इसके साथ ही अन्य दिनों में भी आसपास सहित दूरदराज के श्रद्धालु देवी के दर्शन सहित अपनी मनोकामना और आस्था के मद्देनजर आते हैं। यहाँ उन्हें विश्राम और लंबी कतार होने पर गर्मी के दिनों में धूप में तथा बारिश के दिनों में बारिश में खड़ा होना पड़ता है। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या भी उतपन्न होती है।

कलेक्टर वसंत ने स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों से आई मांग को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर को संवारने सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक मांगो पर सहमति दी। कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद और सीएसआर से श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तीन शेड निर्माण, एक हॉल, दर्शनार्थियों के कतारबद्ध होने के लिए स्टील की रेलिंग और छायादार शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर द्वारा श्रद्धालुओं के हित में अनेक निर्माण कार्यों की सहमति मिलने पर सभी ने आभार जताया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को मड़वारानी मंदिर परिसर में पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पेयजलापूर्ति के लिए भी पहल करने की बात कही है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, एसडीएम सरोज महिलांगे और जनपद सीईओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


You may like
कोरबा
खरीफ 2026-27 के लिए अग्रिम खाद उठाव की प्रक्रिया प्रारंभ – किसानों के लिए बड़ी राहत
Published
9 seconds agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। जिले में किसानों को आगामी खरीफ 2026-27 सीजन में समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा इस वर्ष अग्रिम खाद उठाव की प्रक्रिया पूर्व वर्ष की तुलना में काफी पहले प्रारंभ कर दी गई है। जहां पूर्व में खाद का भंडारण मार्च माह से प्रारंभ होता था, वहीं इस वर्ष 1 फरवरी 2026 से ही उर्वरकों का उठाव शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया 31 मई 2026 तक जारी रहेगी, जिससे खरीफ सीजन में उर्वरक की कमी न हो और कृषकों को समय पर खाद उपलब्ध कराया जा सके।
जिले को इस वर्ष अग्रिम उठाव के लिए कुल 7400 मैट्रिक टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान तक सहकारी समितियों एवं डबल लॉक गोदामों में यूरिया 806 मैट्रिक टन, डीएपी 664 मैट्रिक टन, एमओपी 200 मैट्रिक टन, एसएसपी 132 मैट्रिक टन, कुल मिलाकर 1802 मैट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। साथ ही, 1 फरवरी 2026 से किसानों द्वारा समितियों के माध्यम से अग्रिम उठाव भी प्रारंभ कर दिया गया है।
अक्सर खरीफ सीजन की व्यस्तता के कारण किसान समय पर खाद नहीं उठा पाते हैं, जिससे उर्वरक की कमी की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इस समस्या के समाधान हेतु उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कंवर ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति से अधिक से अधिक अग्रिम उठाव करें। अग्रिम उठाव से न केवल संभावित खाद संकट से बचा जा सकेगा, बल्कि वितरण में अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था भी नहीं होगी।
कोरबा
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Published
2 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashगुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस जारी करने और सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए ईंटों की जोड़ाई, आंतरिक निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य में त्रुटियाँ पाए जाने पर उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियर एवं संबंधित ठेकेदार पर नाराज़गी व्यक्त की तथा कार्यों को सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा दीवारों में पाई गई त्रुटियों को तत्काल सुधारते हुए आवश्यक ग्राउटिंग कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अन्य कमियों का पुनः परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण सुधार करने के निर्देश भी प्रदान किए।
निर्माण कार्य में पाई गई गुणवत्ता संबंधी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार राहुल शर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कटघोरा स्थित शासकीय पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा इसे गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय-सीमा में पूर्ण करें कॉलेज का निर्माण

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्राम उतरदा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित किए जा रहे ग्राम्य भारती हरदीबाजार कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कॉलेज भवन हेतु बाउंड्रीवाल और छात्रावास की मांग रखे जाने पर उन्होंने संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे 8 किमी लंबी उत्तरदा-रेकी सड़क का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नेशनल हाइवे छुरी-कटघोरा मार्ग का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश


कलेक्टर श्री दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग छुरी-कटघोरा मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए इसे शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कोरबा
ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
Published
6 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने अपील की
किसानों और महिलाओं से किया संवाद
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज विकासखंड पाली के ग्राम मुरली में आयोजित कृषि चौपाल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एफपीओ के अंतर्गत नए किसानों को जोड़ने, ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों को प्रोत्साहित करने, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) के विस्तार, किसान समृद्धि योजना अंतर्गत नलकूप स्थापना, शाकम्भरी योजना के तहत पंप वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, आगामी खरीफ मौसम हेतु दलहन, तिलहन एवं लघुधान्य फसलों के लिए क्लस्टर ग्राम चयन तथा अग्रिम खाद उठाव सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की।

चौपाल के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा कलेक्टर श्री दुदावत का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित किसानों एवं महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा फसल उत्पादन, सिंचाई, समर्थन मूल्य, ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों पर सुझाव आमंत्रित किए। प्राप्त सुझावों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

महिलाओं से विशेष चर्चा करते हुए कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


खरीफ 2026-27 के लिए अग्रिम खाद उठाव की प्रक्रिया प्रारंभ – किसानों के लिए बड़ी राहत
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई