कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 82 वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर टी. पी. नगर कोरबा में स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी की आत्मीय सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करे। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो। उन्होंने कहा था- राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी विचारधारा ही हमारे महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। उन्होंने भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी का अभूतपूर्व योगदान महिला वर्ग को सत्ता में अधिकाधिक भागीदार बनाने के लिए रहा उन्होंने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33 प्रतिशत की भागीदारी हेतु रूपरेखा पहले से ही बना दी थी, जिसका वर्तमान में सुपरिणाम देखने को मिल रहा है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के कारण ही पंचायती राज कायम हुआ है। पूरे देश में उनके द्वारा भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार विमर्श कर देश की प्रगति के लिए विकास योजना को नया आयाम दिया गया। कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में उनका आगमन हुआ था। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के अंदर उत्कृष्टता का जुनून था। हर क्षेत्र में चाहे छात्र जीवन हो या पायलट या राजनीति सभी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की। स्व. राजीव गांधी जी की सोच एवं प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षीतिज में भारत को एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केन्द्रित रहा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चैहान, नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चैहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बृजभूषण प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, टीकाराम मनहर, प्रदीप अग्रवाल, बसंत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष पालूराम साहू, रोपा तिर्की, अश्वनी पटेल, मनीष शर्मा, बुद्धेश्वर चैहान, सुरती कुलदीप, अध्यक्ष आई टी सेल अमित सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, सुरेश सहगल, सुनील जैन, पार्षद मधुसुदन दास, बद्रीकिरण, अविनाश बंजारे, पूर्व पार्षद गंगाराम भाराद्वाज, पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान, डॉ. रामगोपाल यादव, एफ डी मानिकपुरी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, श्रीकांत मांझी, महेन्द्र थवाईत, चंद्रकुमार निर्णेजक, दर्शन मानिकपुरी, विमल थवाईत, प्रशांत सिंह, बबुल टेंट, मनहरण राठौर, बी. लकरा, लक्ष्मी मरकाम रमेश वर्मा आदि ने स्व. राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला, उन्हें याद किया, प्रतिमा पुष्प अर्पित कर नमन् किया। इस अवसर पर संजू पैकरा, लक्ष्मी मरकार, भरत साहू, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, चंद्र कुमार पाण्डेय, गणेश दास महंत, अक्षय यादव, अवधेश लाठिया, सीमा कुर्रे, अनवर रजा, कुलदीप चंद्रा, गोपाल यादव, दीपक टंडन, उमा बिंद, राजेश यादव, विवेक श्रीवास, संगीता श्रीवास, द्रोपदी तिवारी, शांता मंडावे, माधुरी ध्रुव, डॉ. डी आर नेताम, मो. एहसान अंसारी, आकाश प्रजापति, मिनकेतन गबेल, रूपेश साहू, सूजीत बर्मन, रितिक वानाजैद, सुनिल निर्मलकर, शशि अग्रवाल, राजू यादव, तप्पू कैवर्त, चंदु पटेल, सुशील नेताम, मो. यासीम, धनंजय चंद्रा, विजय आदिले, सुनील निर्मलकर, अमित चैहान, नसीफा हुसैन, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, अजीज मो. वासीन, ज्योति दिवान, विश्वनाथ घोष, श्याम बाई खुंटे, पंचराम निराला, रवि टोप्पो, विजय आनंद, बली चैहान, अमित निराला, पिंकी सिंह, सलोनी, सायदा खान, दावेन बेक, समसुद्दीन, विजय ओग्रे, सहजाद अहमद खान, नागेश लहरे, प्रधान जी, राजेश सोनी, कमलेश कुमार, रमेश कुमार, सामुएल मसीह, शशि राज, जूनैद मेमन, मो. शाहिल, जी खान, बबलू कुमार, दीपक वर्मा, बजरंग, कमल किशोर, रवि टोप्पो, कुसुम भगत, सुनीता निर्मलकर, अनिता राय, वसीर खान, संगीता यादव, सोहित यादव, मेवा लाल यादव, त्रिवेणी मोदी, विनोद कुमार, राजीव यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
कोरबा/बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका के नव नियुक्त चारों एल्डरमैनों की पहल से बांकी मोंगरा में भाजपा एल्डरमैन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन बिलासपुर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
दरअसल, कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने बांकी मोंगरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नव नियुक्त एल्डरमैनों जितेंद्र सिंह, राखी रविंद्र अग्रवाल, निराकार नाहक एवं देव प्रसाद यादव की पहल से शुरू किए गए इस कार्यालय का उद्देश्य क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान चारों एल्डरमैनों की आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करने की बात भी सामने आई।
उद्घाटन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह, गोपाल मोदी, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला महामंत्री अजय पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भागवत विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, लखन राठौर, संतोष राठौर, मुकुल कर्ष, मनोज कुंडु, रामेश्वर सोनी, अनीता राजपूत, हेमा शर्मा, बुधवारा देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शशि साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, पार्षदगण राकेश पटेल, श्रवण यादव एवं अश्वनी मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भाजपा एल्डरमैन कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई मजबूती देने वाली पहल बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय के माध्यम से भाजपा संगठन व पालिका की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित करने के साथ-साथ आम जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में लक्ष्मी देवांगन, मंगलू जनार्दन, चेतन कश्यप, लकेश्वर खुटे, रामदयाल साहू, रवि सोनी, बहरता कश्यप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
चारों नव नियुक्त एल्डरमैनों की संयुक्त पहल से शुरू हुए इस भाजपा एल्डरमैन कार्यालय को बांकी मोंगरा में संगठनात्मक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली एल्डरमैनों की बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।
बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर व्ही. दक्षिणामूर्ति एवम वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक डी.पी दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संदेश में कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति के साथ ऊर्जा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल के वैश्विक एवं भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने एक बार फिर ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया है। संकट की परिस्थितियों में घरेलू कोयला देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए एक भरोसेमंद स्रोत साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल के खनिक श्रमवीरों का परिश्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र की विकास यात्रा से सीधे जुड़ा है तथा कंपनी गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प में अपना योगदान दे रही है।
उन्होंने एसईसीएल परिवार के सभी कर्मचारियों, श्रमिकों, परिवारों एवं हितधारकों के सामूहिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इसी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ एसईसीएल राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निरंतर मजबूत करता रहेगा।
वसंत विहार खेल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण – श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
इससे पूर्व मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने ध्वज फहराया एवं सुरक्षा टुकड़ी की सलामी ली।
मुख्य समारोह में अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से कबूतर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति का संदेश दिया। समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, होली नर्सरी स्कूल, ड्रीमलैंड एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से उत्कृष्ठ कवायद दल, सर्वोत्कृष्ठ कवायद दल एवं उत्तम पोशाक के लिए परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों व् उनके बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य कार्यक्रम के पश्चात सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशकगण, सीवीओ, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षगण की उपस्थिति में वसंत विहार कॉलोनी में नवनिर्मित ‘सृजन’ (जी+4) सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण किया।
समारोह में उद्घोषणा का दायित्व पाणी पंकज पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) एवं सुरक्षा निरीक्षक एम.पी. जांगड़े ने निभाया।
तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
कोरबा। देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, कुल सिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, राकेश नागरमल अग्रवाल, अजय चन्द्रा एवं प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और देशसेवा के संकल्प का प्रेरणादायी अवसर बना।