Uncategorized
अच्छी खबर – बाँकी मोगरा के विकास के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने 2 करोड़ 89 लाख 17 हजार की राशि स्वीकृति की…. देखे कहां के लिए कितनी राशि दी गई…..।
संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा के प्रस्ताव व पालिका परिषद की मुख्य अधिकारी सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए 2 करोड़ 89 लाख 17 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के द्वारा जुलाई माह में एक दिवसीय प्रवास के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विकास व नगरवासियों के सर्व सुविधा युक्त शहर बनाने अनुसार अतिरिक्त राशि स्वीकृति कराने की घोषणा भी की गई थी, जिसके अनुरूप बाँकी मोगरा क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी राशि स्वीकृति कर प्रदान कराई गई।
इन वार्डो के विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की गई राशि 👇👇
•हनुमान चौक बाकी से घुड़देवा बाजार तक विद्युत पोल विस्तार कार्य एवं लाईट स्थापना कार्य के लिए 49 लाख 07 हजार की राशि स्वीकृति प्रदान की गई।
•वार्ड क्रमांक 11 में स्थित गजरा ग्राउंड रावण मैदान का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य के लिए 65 लाख 64 हजार की राशि प्रदान की गई।
•वार्ड क्रमांक 11के गजरा ग्राउंड के पास मंगल भवन निर्माण के लिए 96 लाख 79 हजार की राशि स्वीकृति दी गई।
•वार्ड क्रमांक 11 के मंगल भवन के सामने सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 35 लाख 70 हजार रुपए की राशि स्वीकृति की गई।
•वार्ड क्रमांक 10 के डेली सब्जी मार्केट के निर्माण कार्य के लिए 29 लाख 5 हजार प्रदान की गई।वार्ड क्रमांक 20 में स्थित मुक्तिधाम के बाउंड्रीवाल तथा आरसीसी शवदाह हेतु स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए भी राशि स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बलगी सब स्टेशन में लुटपाट और मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस के हिरासत में,,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– थाना बाकी मोगरा में आज दिनांक 25/05/26 को शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 23/05/26 लगभग दोपहर 01.30 बजे कुछ चोर आए और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए 100 मीटर लाइटिंग केबल को अपने बाइक में लोड कर भाग गए।
शिकायत के बाद मामला को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर बाकी पुलिस द्वारा लुट पाट एवं मारपीट करने वाले आरोपियों की खोजबीन में जुट गए और साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस कुछ चोरों को अपने कब्जे में लिया जिनसे पूछताछ करने पर दो आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।
• एक आरोपी नाबालिक
• दो आरोपी अब भी फरार जिसकी तलाश जारी
• घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटर सायकल जप्त
आरोपी 01 आदतन बदमाश का पुत्र अर्जुन सिंह पिता स्वर्गीय बनवारी लाल 20 वर्ष शांति नगर बलगी
अपराध क्रमांक 14/26, धारा 331(3) 296, 351(3), 305, 309(6), 3(5) एमएम बी एन एस पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटे में आरोपियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर अपनी सक्रियता का फिर से दिखाई है फिलहाल दो आरोपी अब भी फरार है जो जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगी।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव,,,,,कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू,,,सोमवार को…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव सोमवार को शाम 05:00 बजे पहुंचेंगे सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान बांकी मोगरा चौक पर।
• कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू।
• कार्यकर्ताओं और आम जनों से करेंगे भेंट मुलाकात।
सोमवार शाम 05:00 बजे।
Uncategorized
टेंडर विवाद में उलझे दो भाजपा नेता, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई अपराध, अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में टेंडर को लेकर विवाद सामने आया है, जहां दो ठेकेदार आपस में ही उलझ गए।
• दोनों ठेकदार भाजपा के जनप्रतिनिधि
• एक पक्ष द्वारा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष को तत्काल मीटिंग बुलाने की निवेदन भी की गई थी जिसके बाद बैठक में किसी तरह का समाधान नहीं हो पाया और बात एफ आई आर तक पहुंच गई।
• मीटिंग के निवेदन साथ यह भी कहा गया कि मीटिंग न बुलाई गई तो पालिका का घेराव और चक्का जाम की बात भी कही जाने की खबर निकल कर सामने आई है।
मामला इस प्रकार है कि कल दिनांक 19/05/26 को प्रार्थी भाजपा नेता एवं ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 18 मई को रात लगभग 08 बजे भाजपा नेता एवं ठेकेदार सतीश झा ने मुझे फोन काल किया और कहा गया कि वो टेंडर मै लिया हूं उसमें हाथ मत डालो और टेंडर वापस लेने को दबाव बनाया जाने लगा, मैने टेंडर वापस लेने को मना किया तब सतीश झा द्वारा मेरे को गंदी गंदी गाली गलौज और अपमान जनक अभद्र भाषा का उपयोग किया जाने लगा साथ ही धमकी देने लगा कि देखता हूं कि तुम पालिका में कैसे घुसते हो, तुम्हारा बिल कैसे बनता है, पूरे जिले में तुम कैसे काम करोगे इतना ही नहीं उसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायत पर थाना बाकी मोगरा में भाजपा जनप्रतिनिधि सतीश झा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/26 धारा 296, 351 (3) बी एन एस दर्ज कर विवेचना में ले ली है।
“दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध बांकी थाने में अपराध दर्ज कराई”
वही दूसरे पक्ष के प्रार्थी भाजपा नेता एवं ठेकेदार सतीश झा ने भी बांकी थाने में पहुंच ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 18 मई को रात लगभग 08 बजे ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल को कॉल कर नगर पालिका के टेंडर संबंधित बाते कर रहा था जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि 2 प्रतिशत कमिशन पर ही टेंडर वापस ले लूंगा, जिसे मेरे द्वारा मना कर दिया गया इतने में उसने अश्लील गाली गलौज करने लगा, तेरे जैसे नेताओं को मै अपने जेब में रखता हूं, तेरा राजनीति खत्म करने में समय नहीं लगेगा, सारे बात चित की काल रिकॉर्डिंग कर लिया हूं कह ब्लैकमेल करने लगा और झूठे केस में शिकायत दर्ज कराकर फसाने की धमकी देने लगा। साथ ही ठेकेदार पर यह आरोप भी लगाया है कि राशन दुकान से अपने ग्राहकों को बिना किसी लीगल दस्तावेज के ब्याज में पैसे दिए जाते है जिनके पासबुक और एटीएम कार्ड भी जमा करवा लिया जाता है।
इनके भी शिकायत पर थाना बाकी मोगरा में ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल के विरुद्ध धारा 296, 351 (3) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
दोनों पक्ष भाजपा के जनप्रतिनिधि है जो आपस में ही उलझ गए और एक दूसरे के विरुद्ध अपराध तक दर्ज करवा दिया बस इतना ही नहीं दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा कर एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे, भाजपा के संगठन का अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ रहा है जिसे पार्टी की एकता में अंदर ही अंदर कमजोर होने की संकेत के नजरिए से देखा जा सकता है, पार्टी के ओर से इस विवाद पर अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है, फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
