कोरबा
सरस्वती शिशु मंदिर सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार की पाठशाला भी है-लखन
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च.मा.वि. दर्री में पूर्व छात्र परिषद् द्वारा मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च.मा.वि. दर्री परिसर में लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, छ.ग.शासन) के मुख्य आतिथ्य एवं पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी) व हितानंद अग्रवाल (नेता प्रतिपक्ष- नगर पालिक निगम कोरबा) के विशिष्ट आतिथ्य में विज्ञान प्रदर्शनी, आनंद मेला एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर शुक्ला द्वारा किया गया। सर्वप्रथम पूर्व शिक्षकों एवं पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा विधिवत् विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न वर्किंग मॉडल बनाये गये, जिसमें चंद्रयान की सराहना सभी लोगों ने की। सायं काल में अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात् परंपरानुसार अतिथियों को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत कर सम्मान किया गया। दीप प्रज्जवलन पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर शुक्ला द्वारा स्वागत उद्बोधन कर विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर ऐसा स्कूल है, जहॉ बच्चों को भारतीय संस्कार की शिक्षा दी जाती है। वैदिक गणित, सदाचार की बातें गुरूजनों द्वारा छात्रों को दी जाती है। वहीं विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवालने अपने उद्बोधन में बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ देते हुये कहा कि आज बच्चों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक शिक्षा का ज्ञान देना भी आवश्यक है। बच्चों में समाज के उत्थान एवं पीडि़त मानवता की सेवा हेतु जागरूकता जरूरी है, इसके लिए शिक्षक इस विषय को भी पाठ्यक्रम में शामिल कर इसका ज्ञान बच्चों को दें। आज के ये बच्चे कल हमारे समाज, देश के कर्णधार बनेंगे। शिक्षा से ही राष्ट्र विकास संभव है। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व छात्र परिषद् सदस्यों द्वारा आज के इस वार्षिकोत्सव समारोह के भव्य आयोजन की जितनी सराहना करें, कम है। आज सभी छात्रों को अपने विद्यालय के प्रति इस प्रकार की भावना और लगाव होनी चाहिए, जो कि आज इन पूर्व छात्रों के द्वारा उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। ये सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के संस्कार का प्रभाव है जो आज हम सभी को देखने को मिल रहा है। उद्बोधन पश्चात् सभी अतिथियों का फूल माला, शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान पश्चात् विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, नाटक, गीत एवं पूर्व शिक्षक दुष्यंत सोनी द्वारा श्रीराम भक्तिगीत की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों एवं समस्त नागरिकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। अंत में पूर्व छात्र परिषद् के अध्यक्ष भीष्म देव सिंह एवं सचिव आशीष अग्रवाल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व गुरूजन दुर्गाप्रसाद देवांगन, संतोष तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, बोधन यादव, श्रीमती अनिता पटेल, नरेश जायसवाल, अर्जुन सिंह पटेल, शिवचरण साहू,जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रफूल्ल तिवारी,नगर निगम कोरबा के पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित अन्य पूर्व छात्र सहित काफी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।
कोरबा
क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा
कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।
कोरबा
लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
