Connect with us

धर्म

LIC का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 32% बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,621 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बृहस्पतिवार को शेयर को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका कुल आय बढ़कर 2,39,614 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान में 2,29,620 करोड़ रुपए थी।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,26,479 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,19,901 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल व्यय बढ़कर 2,30,160 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,22,366 करोड़ रुपए था। 
 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राजकुमार अग्रवाल ने दी रथयात्रा पर शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्र्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।

Continue Reading

कोरबा

गेवराबस्ती चौक हनुमान मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव, पूर्वमंत्री अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने किया भोग-प्रसाद ग्रहण

Published

on


कोरबा/कुसमुण्डा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमंत कृपा से गेवरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं रीना जायसवाल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया, जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं एवं नगर पालिका निगम कोरबा के पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, हनुमान भक्त एवं आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ, तत्पश्चात महाआरती की गई एवं विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में हनुमान भक्त पहुंच कर भोग प्रसाद ग्रहण किया। पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हनुमान की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। अजय जायसवाल ने हनुमान जन्मोत्सव में पधारे समस्तजनों का अभिवादन किया और कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया।

Continue Reading

कोरबा

कुंआभट्ठा राजवाड़े भवन के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Published

on

कोरबा। कुंआभट्ठा स्थित राजवाड़े कुर्मी के सामाजिक भवन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में समाज के प्रबुद्धजनों ने हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया और सुंदरकांड का पाठ किया।

राजवाड़े कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में भंडारे का भी आयोजन किया गया और सभी सदस्यों ने हनुमान पूजन के बाद भोग-भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677