धर्म
LIC का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 32% बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए
नई दिल्ली,एजेंसी। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,621 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बृहस्पतिवार को शेयर को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका कुल आय बढ़कर 2,39,614 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान में 2,29,620 करोड़ रुपए थी।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,26,479 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,19,901 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल व्यय बढ़कर 2,30,160 करोड़ रुपए हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,22,366 करोड़ रुपए था।
कोरबा
गेवराबस्ती चौक हनुमान मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव, पूर्वमंत्री अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने किया भोग-प्रसाद ग्रहण
कोरबा/कुसमुण्डा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमंत कृपा से गेवरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं रीना जायसवाल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया, जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं एवं नगर पालिका निगम कोरबा के पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, हनुमान भक्त एवं आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ, तत्पश्चात महाआरती की गई एवं विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में हनुमान भक्त पहुंच कर भोग प्रसाद ग्रहण किया। पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हनुमान की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। अजय जायसवाल ने हनुमान जन्मोत्सव में पधारे समस्तजनों का अभिवादन किया और कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया।

कोरबा
कुंआभट्ठा राजवाड़े भवन के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

कोरबा। कुंआभट्ठा स्थित राजवाड़े कुर्मी के सामाजिक भवन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में समाज के प्रबुद्धजनों ने हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया और सुंदरकांड का पाठ किया।

राजवाड़े कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में भंडारे का भी आयोजन किया गया और सभी सदस्यों ने हनुमान पूजन के बाद भोग-भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए।






कोरबा
मातनहेलिया परिवार ने बताती बगीचा में मनाया हनुमान जन्मोत्सव, विशाल भंडारे में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में किया भोग-प्रसाद ग्रहण

कोरबा । कोरबा-कोरकोमा-करतला मार्ग पर स्थित ग्राम बताती में स्वर्गीय छोटेलाल समृति बगीचा है। इस सुरम्य बगीचा में रामभक्त हनुमान के दिव्य मंदिर में मातनहेलिया परिवार द्वारा हनुमान जयंती मनाई गई और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी भक्तों ने किया। क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक सुआ एवं अन्य आदिवासी नृत्य कर आध्यात्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और हनुमान जन्मोत्सव में उपस्थित भक्तों का सात्विक मनोरंजन भी किया।

सभी धार्मिक अनुष्ठान और मातनहेलिया परिवार द्वारा हनुमान पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आमजनों ने भंडारे में भोग-प्रसाद ग्रहण किया। मातनहेलिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा नेता राजबीर प्रसाद अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल एवं परिवार ने यहां उपस्थित समस्त जनों का अभिनंदन किया और हनुमान जन्मोत्सव को दिव्य उत्सव बनाने के लिए आभार जताया।

-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
