कोरबा
एसईसीएल में हर्षोल्लास के साथ मना 75वां गणतंत्र दिवस समारोह

बिलासपुर। एसईसीएल के वसंत विहार ग्राउंड में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर व्ही. दक्षिणामूर्ति एवं उप परेड कमांडर डी.पी दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया, परेड निरीक्षण के समय मुख्य अतिथि के साथ अशोक कुमार सुरक्षा प्रमुख उपस्थित रहे। परेड में एसईसीएल सुरक्षा विभाग के दो प्लाटून का नेतृत्व विजय कुमार गुप्ता एवम चमरु चौहान ने किया, एनसीसी जूनियर विंग ब्वायज एवम गर्ल नेतृत्व क्रमश: हर्षदीप लूथरा कक्षा 10वीं एवं कुमारी वैष्णवी तिवारी कक्षा 11वीं, डीएवी स्कूल गल्र्स एवं ब्वायस प्लाटून नेतृत्व कुमारी ओशिन मेश्राम कक्षा 12वीं एवं भारत शंकर आचार्य कक्षा 12वीं ने किया। परेड में बैंड प्लाटून का नेतृत्व सूबेदार मेजर बेनी प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने अपने संदेश में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी भारतवासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ-साथ सबसे बड़े गणतंत्र का भी हिस्सा हैं। इस वित्तीय वर्ष के 9 महीनों में एसईसीएल ने कोयला उत्पादन, डिस्पैच व ओबीआर में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया है। अप्रैल से दिसम्बर 2023 तक, कंपनी ने कोयला उत्पादन में गत वर्ष की तुलना में 16.51 मिलियन टन एवं डिस्पैच में 17.05 मिलियन टन की वृद्धि दर्ज की है, वहीं ओबीआर में गत वर्ष की तुलना में रिकार्ड 59.43 मिलियन क्यूबिक-मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष कम्पनी ने सबसे तेज गति से 100 मिलियन टन प्रोडक्शन, ऑफटेक तथा 200 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर का भी कीर्तिमान बनाया है परन्तु हमारे सामने, इस वित्तीय वर्ष 2023- 24 के वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति की कड़ी चुनौती है। कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के वार्षिक लक्ष्य 197 मिलियन टन की प्राप्ति हेतु हमें उत्पादन एवं प्रेषण रेट को इस वित्तीय वर्ष के बचे दिनों में तेजी से बढ़ाने कि आवश्यकता है संवेदनशीलता एवं संवादशीलता हमारे कार्यसंचालन और कार्य व्यवहार का आधारभूत सिद्धांत है और हमारा हमेशा यही प्रयास होता है कि हम अपने सभी हितधारकों के साथ संवेदनशील एवं संवादशील बने रहें। मुझे हर्ष है कि भारत सरकार के सीपीग्राम पोर्टल पर एसईसीएल से जुड़े शिकायतों के निपटारे में तेजी आई है तथा पिछले लगभग 4 वर्ष की अवधि में औसत निपटारे का समय 8 दिन दर्ज किया गया है, जो कि अत्यंत सराहनीय है। भूस्वामियों को उनका हक तेजी से मिले,समय पर मिले, इस हेतु कम्पनी निरंतर प्रयासरत है। आप अवगत होंगे कि मेगा प्रोजेक्ट्स में भूस्वामियों के लिए कोल इण्डिया में पहली बार एसईसीएल ने आकर्षक और बेहतर पैकेज की घोषणा की है तथा मुझे खुशी है कि हमें भूस्वामियों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। हम राष्ट्र निर्माण में, राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में, उनके योगदान को नमन करते हैं। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना परियोजना) Ÿएसएन कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, एसईसीएल संचालन समिति से नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), एके पांडे (सीएमओएआई) कंपनी सुरक्षा समिति से संजय सिंह (बीएमएस), श्रद्धा महिला मण्डल से श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा, उपाध्यक्षा श्रीमती राजी श्रीनिवासन, श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती सुजाता खमारी, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। समारोह में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने अपने निदेशक मण्डल व श्रद्धा महिला मण्डल की पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से कबूतर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति का संदेश दिया। इसके पूर्व एसईसीएल प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल निदेशक मण्डल, एसईसीएल संचालन समिति से नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस),हरिद्वार सिंह (एटक), विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित शहीद स्मारक व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किए उपरांत ध्वजारोहण किए एवं सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ी द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली। वसंत विहार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों द्वारा महिला सशक्तीकरण, डिजिटल माइनिंग, पर्यावरण-हितैषी खनन, नया भारत की थीम पर आकर्षक चालित झांकियों को प्रस्तुत किया गया। समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल, ड्रीमलैंड, केपीएस एवं होली नर्सरी स्कूल के बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा संकल्प विकसित भारत का अभियान अंतर्गत क्विज़ का उदघाटन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा एवं निदेशकगणों द्वारा एसईसीएल द्वारा माइ एफ़एम से साथ मिलकर बिलासपुर शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में किए जा रहे संकल्प विकलित विकसित भारत का क्विज़ का उदघाटन किया गया। इसके साथ ही सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के करकमलों से उत्तम पोशाक, श्रेष्ठ कवायद दल, ड्यूटी के दौरान वीरता-शौर्य प्रदर्शन, श्रेष्ठ मातृत्व, इनोवेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया गया। झांकियों में जमुना कोतमा क्षेत्र – प्रथम पुरस्कार, हसदेव क्षेत्र – द्वितीय पुरस्कार, भटगांव क्षेत्र – तृतीय पुरस्कार, बैकुंठपुर क्षेत्र – सांत्वना पुरस्कार, कोरबा क्षेत्र – सांत्वना पुरस्कार से नवाज़े गए। समारोह में उद्घोषणा का दायित्व शेख जाकिर हुसैन मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) एवं सुरक्षा निरीक्षक एम.पी. जांगड़े द्वारा निभाया गया।

कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।
कोरबा
क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा
कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।
कोरबा
लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
