Connect with us

कोरबा

28 जनवरी से 4 फरवरी तक बाल व्यास पंडित सुयश दुबे अपनी सुमधुर वाणी से सुनाएंगे भगवत कथा

Published

on

एमपी नगर के दशहरा मैदान में श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान सप्ताह, सामुहिक विवाह एवं उपनयन (जनेऊ) संस्कार का कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे के गुरुदेव 108 गोमती गिरी जी के 12वें बैकुंठ उत्सव के पावन उपलक्ष्य पर सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में परम कृपालु श्री कृष्ण जी की कृपामयी आशीर्वाद से संगीतमय श्रीमद भगवत कथा ज्ञान सप्ताह,सामुहिक विवाह एवं उपनयन (जनेऊ) संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक रविवार 28 जनवरी 2024 रविवार से रविवार 4 फरवरी 2024 रविवार तक एम.पी.नगर दशहरा मैदान मे आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के संबंध में रविवार को कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिसमें सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस आज रविवार 28 जनवरी को मध्यान्ह 2 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे के सुपुत्र बाल व्यास पंडित सुयश दुबे अपनी सुमधुर वाणी से सात दिन क्रमश: शुक कपिल चरित्र, वामन प्रहलाद चरित्र, राम कृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला, रुक्मणी विवाह एवं सुदामा चरित्र का रसपान कराकर श्रीमद भागवत कथा के माध्यम से जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बतायेंगे। दिनाँक 4 फरवरी 2024 रविवार को सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को गीता, हवन, सहस्त्र धारा एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जायेगा। प्रेस वार्ता के माध्यम से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं एमपी नगर महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती निशा पांडेय ने अंचलवासियों से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे व बाल व्यास पंडित सुयश दुबे के साथ सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष विमल जोशी, वरिष्ठ सदस्य नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक कैलाश शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा, सदस्य अरविंद शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, प्रांजल पांडे, श्रीमती निशा पांडे, श्रीमती बसंती वस्त्रकार एवं एमपी नगर महिला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

31 जनवरी को होगा उपनयन संस्कार एवं सामूहिक विवाह समारोह

सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के जिला कोरबा शाखा प्रभारी नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के दौरान ही दिनाँक 31 जनवरी बुधवार को शुभ मुहूर्त में बटुकों का उपनयन (जनेऊ) संस्कार एवं सामुहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति की ओर से निशुल्क कराया जायेगा। जिसमें मुख्य आचार्य के रूप मे सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे स्वयं उपस्थित होकर पूरे कार्यक्रम को पूर्ण वैदिक विधि से सम्पन्न कराएंगे।

नि:शुल्क व्यवस्था, अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

उपनयन संस्कार के विषय में बताते हुये सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे ने कहा कि उपनयन संस्कार कराने वाले बटुकों को भिक्षा की सामाग्री, टोकरी, बरूवा रिसाने व शिक्षा प्राप्त करने जाने हेतु नवीन वस्त्र एवं एक जोड़ा खड़ाऊ उन्हें लानी होगी बाकी सारी व्यवस्था समिति द्वारा की जायेगी। वैसे ही सामुहिक विवाह हेतु वर वधु दोनों के परिवार की सहमति पत्र तथा दोनों परिवार की ओर से पांच पांच संबंधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, बाकी सारी व्यवस्थायें समिति की ओर से निशुल्क की जायेगी। दोनों कार्यक्रम में भागीदारी के लिये पंजीयन अनिवार्य है। जिस हेतु जिला कार्यालय, प्रदेश कार्यालय, कथा स्थल एवं मोबाइल नंबर 9826111738 एवं 9826366222 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677