कोरबा
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में “सुहाना सफ़र – An Adventure into Awareness” प्रेरक उद्बोधन आयोजन संपन्न
“जागरूकता ही शक्ति है, जो विचारों को स्वच्छ और जीवन को सुहाना बनाती है”:- ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत ब्रहमाकुमारी कविता दीदी, मुंबई दवारा प्रस्तुत “सुहाना सफ़र – An Adventure into Awareness” विषय पर प्रेरक उद्बोधन सत्र का आयोजन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, विभीन्न विभागाध्यक्षों, अधकारियों-कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एसईसीएल मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में दिनांक 17.11.2025 को किया गया।
यह सत्र संगठन में नैतिक कार्य-संस्कृति, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और आंतरिक सतर्कता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई से पधारी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, राजयोग मेडिटेशन शिक्षिका एवं आध्यात्मिक संचालिका उपस्थित रहीं, जिन्होंने पीपीटी के माध्यम से जीवन प्रबंधन, आत्म-जागरूकता तथा मानसिक संतुलन से जुड़े महत्वपूर्ण सूत्रों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि सतर्कता सप्ताह केवल सप्ताह या पखवाड़े भर का आयोजन नहीं है वरन यह वर्ष भर प्रत्येक कर्मी को अपने कार्य-संस्कृति, अपने कार्य स्थल या हर-हमेशा अपने जीवन में अपनाए रखना चाहिए । उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने कार्य दौरान आत्म-जागरूक और संतुलित होकर कार्य करता है तब उसके निर्णय निष्पक्ष, सटीक और संगठन के लिए मूल्यवान होते हैं।
ब्रहमाकुमारी कविता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सतर्कता का सफ़र बाहरी नहीं; अंदर की जागृति से शुरू होता है। जब मन शांत होता है, तभी निर्णय पारदर्शी और सही दिशा में होते हैं। जवाबदेही कोई बोझ नहीं, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर है। राजयोग मन को स्वच्छ, विचारों को सजग और जीवन को सुहाना बनाता है। जागरूकता वह शक्ति है, जो हर स्थिति में हमें संतुलित बनाए रखती है।” उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति केवल नीतियों से नहीं, बल्कि वहाँ कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति की आंतरिक सत्यनिष्ठा और जागरूकता से निर्धारित होती है। राजयोग ध्यान के नियमित अभ्यास को उन्होंने मानसिक ऊर्जा, कार्य-निष्ठा और सकारात्मक व्यवहार का आधार बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा कोल इंडिया का कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन मनीष श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क/राजभाषा) ने प्रस्तुत किया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापित नागेश्वर राव, महाप्रबंधक (सतर्कता/ईएंड एम) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
कोरबा
ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
