कोरबा
बापू ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि मनायी गयी
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76वीं पुण्यतिथि को मौन दिवस के रूप में मनाया गया। गांधी चौक कोरबा में सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय रघुपति राघव राजाराम भजन कीर्तन का गायन किया गया।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं अध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से तथा सत्य-अहिंसा के सिद्धांत पर भारत को आजाद कराया। उन्होंने विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि गांधी जी ने किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों के प्रति हो रहे अत्याचार व भेदभाव के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए लोगों को एकजुट किया।
सभापति श्याम सुंदर सोनी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया। गांधी जी ने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोषाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर बनाते थे।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी ने ग्रामीण क्षेत्र में रहकर ग्रामीणों में विश्वास पैदा करते हुए उन्होने अपना कार्य गांवों की सफाई करने से आरंभ किया और स्कूल, अस्पताल, धर्मशाला बनाए गये। इसके अलावा सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने के लिये ग्रामीण नेतृत्व को प्रेरित किया।
कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रेम, भाईचारा तथा सत्याग्रह जैसी विरासत हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से मिली है जिसकी राह पर आगे बढक़र हम भारत को जोड़ रहे हैं। हाथ से हाथ जोडक़र भारत में एकता और भाईचारा को विस्तार दे रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. शाहिद, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्डरमेन रामगोपाल यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी गिरधारी बरेठ, हाजी इकबाल दयाला, गायत्री नायक, जीवन चौहान, रथराम चौहान, राजेश यादव, बरनाबस लकड़ा, नेस्तोर कुल्लू, अथनास टोप्पो, बालमुकूंद बरेठ, इतवारी दास सहित जिला कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस, सेवादल, एन.एस.यु.आई., युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।
कोरबा
क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा
कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।
कोरबा
लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
