Connect with us

कोरबा

एसईसीएल एक बार फिर होगी देश की नंबर 1 कोयला कंपनी : हरीश दुहन

Published

on

एसईसीएल मे 41 वाँ स्थापना दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में 25.11.2025 को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, स्वतंत्र निदेशक श्याम अग्रवाल, स्वतंत्र निदेशक गजानंद देवराव असोले, निदेशक (तकनीकी–संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक व्हीके सहगल, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एमके थापर, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एमपी दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एके सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ओमप्रकाश, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बीआर रेड्डी, पूर्व निदेशक तकनीकी (संचालन) एलके श्रीवास्तव, पूर्व निदेशक तकनीकी (संचालन) पीके रायचौधरी, पूर्व निदेशक तकनीकी (संचालन) आरपी ठाकुर, पूर्व निदेशक तकनीकी (संचालन) मनोज प्रसाद, पूर्व निदेशक (वित्त) एके कोमावार, पूर्व निदेशक (वित्त) श्याम मुरारी चौधरी, पूर्व निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन, पूर्व निदेशक (कार्मिक) केके श्रीवास्तव, पूर्व निदेशक (कार्मिक) राधेश्याम सिंह, पूर्व निदेशक (कार्मिक) अनिल कुमार सिंह, एसईसीएल संचालन समिति के सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी) वीएम मनोहर (सीटू), एके पाण्डेय (सीएमओएआई), एसईसीएल कल्याण बोर्ड के महेंद्र पाल सिंह (बीएमएस), राजेश शर्मा (एटक), अमृत लाल विश्वकर्मा (सीटू), पी. चन्द्रकांत (सीएमओएआई) एसईसीएल सुरक्षा समिति के संजय सिंह (बीएमएस), बी धर्माराव (एटक), इंद्रदेव चौहान (सीटू), जीएस प्रसाद (सीएमओएआई), सिस्टा-कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के आरपी खांडे महासचिव सिस्टा, आर सिदार अध्यक्ष सिस्टा, ओपी नवरंग अध्यक्ष कौंसिल, ए विश्वास महासचिव कौंसिल, अनिरूद्ध कुमार चंद्रा अध्यक्ष ओबीसी कोल इम्प्लाईज एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकारी-कर्मचारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्षों व स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में एसईसीएल का 41 वां स्थापना दिवस सोल्लास मनाया गया।
मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित औडीटोरिअम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपने संबोधन में कंपनी के मुखिया सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि “1985 में स्थापना के बाद से एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत आधार रहा है और आगे भी यह भूमिका और सशक्त होगी। एसईसीएल की विरासत रिकॉर्ड-ब्रेकिंग उपलब्धियों से भरी है और हमारा लक्ष्य है कि एसईसीएल को एक बार फिर देश की नंबर 1 कोयला कंपनी बनाया जाए। मैं विश्वास के साथ कहता हूँ कि एसईसीएल टीम हर चुनौती को पार करने में सक्षम है। हमारे लिए सुरक्षित खनन, सतत विकास और कोयलांचल परिवार का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसईसीएल न केवल ऊर्जा उत्पादन का केंद्र है, बल्कि हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक अग्रणी संस्था है ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं समस्त मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों, एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण समिति, सुरक्षा समिति, सिस्टा, कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल व पुष्पहार से आत्मीय सम्मान किया गया।
इसके पूर्व एसईसीएल मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने निदेशक मण्डल, विभिन्न विभागाध्यक्षो, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वज फहराया एवं शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किए।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, एसईसीएल संचालन समिति सदस्यों के करकमलों से विभीन्न केटेगरी में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये।
स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक (वित्त) सीडीएन सिंह ने दिया। इस अवसर पर एसईसीएल पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया एवम एसईसीएल के नये वेबसाइट का अनावरण मुख्य अतिथि के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम में सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व वरूण शर्मा प्रबंधक (मानव संसाधन/औसं) एवं सी अनुराधा उप प्रबंधक (ई/एम) ने निभाया। अंत में उपस्थितो को धन्यवाद ज्ञापित वरीय प्रबंधक (राजभाषा) दिलीप सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्टगान गाया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677