Connect with us

कोरबा

जाते जाते भी मनमानी कर गए चीफ इंजीनियर सोमेवार

Published

on

कनिष्ठ अधिकारियों को बना दिया एसई और एसडीओ , सिंचाई विभाग में बवाल, बड़े आंदोलन की तैयारी
बिलासपुर। बिलासपुर सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता अजय सोमेवार विभाग से सेवानिवृत्त होते-होते भी मनमानी कर गए और अपने चहेते कनिष्ठ अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी के पद पर बिठा दिया और वे सेवानिवृत्त हो गए। सोमेवार के इस आदेश के बाद विभाग में खलबली मची हुई है और वरिष्ठ अधिकारियों ने शासन से मांग की है कि सोमेवार की मनमानी से कनिष्ठ अधिकारियों को दिए गए पद से हटाया जाए और सीनियर अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी बनाया जाए। गत 31 जनवरी को हसदेव बरॉज- हसदेव कछार जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अजय सोमेवार जाते जाते भी मनमानी कर गए। विभाग के सीनियर इंजीनियर मुंह ताकते रह गए और जूनियर इंजिनियरों को अधीक्षण अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी का प्रभार दे दिया। अब विभाग में सिर फुटौवल की नौबत आ गई है। सोमेवार के इस आदेश के बाद वरिष्ठ अधिकारियों में जहां नाराजगी है, वहीं विभाग में खलबली मची हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सोमेवार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन जाते-जाते वे अपनी मनमानी कर गए और वरिष्ठ अधिकारियों की उपेक्षा कर अपने चहेतों-कनिष्ठ अधिकारियों को अधीक्षण अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी बना गए। नाराज वरिष्ठ अधिकारियों में से एक अधिकारी ने बताया कि जो कनिष्ठ अधिकारी एसई और एसडीओ बनाए गए हैं, विभाग ने उनसे भी काबिल अधिकारी खाली बैठे हैं और उन्हें उपेक्षित कर कनिष्ठों को उपकृत किया गया है, जो न्याय संगत नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमेवार की इस मनमानी की शिकायत शासन स्तर पर की जा रही है और हमारी मांग पूरी न होने पर आंदोलन भी किया जा सकता है।
सिंचाई विभाग के हसदेव कछार डिविजन के चीफ इंजीनियर अजय सोमवार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। विभाग में हमेशा मनमानी करने वाले सोमवार जाते जाते भी मनमानी कर गए। सोमेवार ने वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार कर दो कनिष्ठ अधिकारी को एसई और एसडीओ के पद पर पदस्थ कर चले गए। ऐसा करते हुए उसने छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश की भी परवाह नही की। अब सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच सिर फुटौवल की नौबत आ गई है। क्योंकि इस आदेश से सीनियर अधिकारियों को जूनियर के अंदर रहकर काम करना होगा और उनके आदेश निर्देश का पालन करना होगा। यही नहीं, समय समय पर सीनियर अधिकारियों को वो फटकार भी सुननी पड़ेगी और शायद सीनियर अधिकारी यह सहन नहीं कर पाएंगे। इन्हीं सब बातों को लेकर डिप्लोमा अभियंता संघ में भारी आक्रोश है और आदेश दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है।
दरअसल जल संसाधन विभाग अंतर्गत हसदेव कछार परियोजना के मुख्य अभियंता ए के सोमावार 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए लेकिन प्रभार सौंपने के पहले उन्होंने दो आदेश निकाले एक आदेश में कोटा में पदस्थ कार्यपालन अभियंता आई ए सिद्दीकी को अधीक्षण अभियंता (एसई) जल संसाधन मंडल बिलासपुर का कार्यभार ग्रहण करने का आदेश था तो दूसरा सहायक अभियंता प्रवीण साहू को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) उप संभाग बिलासपुर में पदभार ग्रहण करने का आदेश था। इस आदेश से विभाग में बवाल मच गया है, क्योंकि ये दोनों आदेश सोमेवार ने सेवानिवृति के दिन ही जारी किए हंै। मुख्य अभियंता के द्वारा जारी इन दोनों आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है। संघ ने आला अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 4 अगस्त 2011 और 14 जुलाई 2014 को जारी आदेश में कहा गया है, कि विभागो में रिक्त पदों का चालू प्रभार संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों को बिना किसी युक्तियुक्त प्रशासकीय कारण से बाईपास करते हुए कनिष्ठ अधिकारियों को न सौंपा जाए, लेकिन हसदेव कछार जल संसाधन बिलासपुर के मुख्य अभियंता अजय सोमेवार ने सार्वजनिक अवकाश के दिन प्रवीण साहू सहायक अभियंता को अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग बिलासपुर में पदस्थ करने का आदेश जारी किया, जबकि प्रवीण साहू 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में है और उनकी सेवा को सिर्फ 2 वर्ष ही पूर्ण हुआ है। बिना परिवीक्षा अवधि पूरा किए वित्तीय अधिकार नहीं नहीं देने का नियम है। इसलिए प्रवीण साहू अनुविभागीय अधिकारी पद के पात्र नहीं है। इसी तरह आई ए सिद्दीकी कार्यपालन अभियंता कोटा को अधीक्षण अभियंता जल संसाधन मंडल बिलासपुर का कार्यभार ग्रहण करने का आदेश है। जबकि मंडल कार्यालय में सिद्दीकी से वरिष्ठ कार्यपालन अभियंता सी एल धाकड़ और आर के बंजारे कार्यरत हैं। इसी प्रकार मंडल के अधीनस्थ एस के सराफ कार्यपालन अभियंता खारंग डिविजन और एस एल द्विवेदी कार्यपालन अभियंता कोरबा भी उनसे वरिष्ठ हैं। डिप्लोमा अभियंता संघ ने दोनों आदेश का विरोध करते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की है, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन: मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन ने कहा-हर वर्ग के लिए काम कर रही भाजपा सरकार, बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए 10 लाख की घोषणा

Published

on

महापौर संजूदेवी ने कहा-हर संभव करेंगे मदद

कोरबा। 29 मार्च को संध्या 5.00 बजे अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में कोरबा विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में जिले भर से सदस्य एवं ब्लाक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित देश के कई राज्यों से पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। महासम्मेलन अभूतपूर्व ढंग से सफल रहा।

महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है और देश के साथ राज्य भी आगे बढ़ रहा है। अखबार वितरक कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इस वर्ग के उत्थान के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। अखबार वितरक संघ का प्रदेश कार्यालय, वार्ड क्रमांक 15, न्यू पानी टंकी, टी पी नगर कोरबा के विकास के लिए मैं और महापौर मिलकर काम करेंगे। उन्होंने तत्काल प्रदेश कार्यालय में बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की और कहा कि इसे यथाशीघ्र प्रारंभ भी कर दिया जाएगा। आगे और भी अन्य काम के लिए मैं या महापौर राशि स्वीकृत करेंगे। अखबार वितरक संघ की ओर से प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने केबिनेट मंत्री से मांग की और सरल, सहज मंत्री ने यह सौगात दे दी। संघ ने अपनी अन्य मांगों को लेकर केबिनेट मंत्री एवं महापौर को मांगपत्र सौंपा।

महापौर ने कहा कि केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कार्यकाल 2 वर्ष हो रहा है और मेरा कार्यकाल अभी एक वर्ष पूर्ण हुआ है और इस अल्प कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में 800 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। अखबार वितरक संघ को आगे बढ़ाने हम हर संभव मदद करेंगे।

छत्तीसगढ़ में भी हो अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन- सुनील पाटनकर

सम्मेलन में महाराष्ट्र अखबार राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संघटना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर एवं उनकी टीम भी उपस्थित हुए और कहा कि हमारे प्रयासों से महाराष्ट्र सरकार ने अखबार वितरकों के कल्याण के लिए अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन किया है और यहां के अखबार वितरकों के लिए भी अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन करने की मांग केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की और कहा कि आपके माध्यम से हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं और आप भी इसके लिए प्रयास करें।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह ने भी सम्बोधित किया और अखबार वितरकों की आर्थिक पहलुओं सहित चुनौतियों के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल ने भी सम्बोधित किया और कहा कि अखबार वितरक भले ही नीचे तबके के हो सकते हैं, लेकिन भीख नहीं मांगेंगे, हमें अपना अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अखबार वितरकों को भी पर्याप्त रूप से मिले।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने यहां कैम्प लगाया और छूटे हुए सदस्यों का श्रम हितग्राही कार्ड बनाए। कोरबा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया और यहां उपस्थित लोगों का परीक्षण भी किया और आवश्यक टीप्स दिए और दवाई का वितरण किया।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफूल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, ईश्वर पटेल, कोरबा भाजपा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित बाहर से आए अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल मंचस्थ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दूसरे प्रदेश से आए पदाधिकारी पंकज भ_, राकेश सैनी, रामश्रेष्ठ पासवान, भोला अवस्थी, भागवत नारायण चौरसिया, दिनेश उईके, विनोद पन्नासे सहित टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति से सम्मेलन की गरीमा बढ़ी।

अखबार वितरक रामा को मिली नई सायकिल, खिला चेहरा

विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में पधारे राष्ट्रीय वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह एवं उनकी टीम ने एक सायकिल प्रदत्त की और ऐसे अखबार वितरक को देने का एलान किया, जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो। सौभाग्य से यह सायकिल रामा (रामायण सिंह) को मिली और अतिथियों के हाथों यह सायकिल रामा को दी गई। सायकिल पा कर रामा का चेहरा खिल उठा और आभार व्यक्त किया। यहां उपस्थित अखबार वितरकों का भी सम्मान कर हौसला बढ़ाया गया।

सम्मेलन में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भगत ने किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक रेशम साहू, रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश भारती, जिला सचिव जयकुमार नेताम, मीडिया प्रभारी रामा, रायसिंह, अनिल गिरी, शंकर दीवान, संतराम पटेल, तुमान इकाई अध्यक्ष फैज मोहम्मद, पाली इकाई अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष बबलू यादव (कन्हैया), बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष दीवाकर नाहक, जमनीपाली इकाई अध्यक्ष दीपक साहू, रविन्दर, राकेश साहू, विजय दास, दीलबाग, जीवन लाल चौहान, दिलीप यादव, राज, कृष्ण निर्मलकर, हर्ष नेताम, बजरंग यादव, निखील देवांगन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। संघ के सीए प्रमेश चंदेल एवं योगेश वैश्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

संस्कारम् टीम ने की सहभागिता

अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में संस्कारम् टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल ने संस्कारम् टीम के सेवा, समर्पण एवं संस्कार शिक्षा का संक्षिप्त परिचय दिया और कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। संस्कारम् टीम को भी नगर निगम से स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा महापौर ने की। इस अवसर पर संरक्षक चित्रलेखा चंदेल, सचिव नेहा अग्रवाल, उपसचिव दीपिका पुजारी, प्रियंका जायसवाल, रेणुका लदेर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, दिनेश राज, सत्यनारायण पाल, लक्ष्मीकांत जोशी, हरीश तिवारी, रंजन प्रसाद, सुधीर राजपूत, युधिष्ठिर राजवाड़े, भुवनेश्वर महतो, देवराज राठौर, कुश शर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे, जिन्हें मंच से सम्मानित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित

Published

on

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने किया अभिनंद

माखन लाल पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दी गई आत्मीय विदाई

कोरबा। आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में माखन लाल पाण्डेय, संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें संयुक्त संचालक अभियोजन माखन लाल पाण्डेय, उप संचालक श्रीमती कंचन पाटिल एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने श्री पाण्डेय के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अनुकरणीय सेवा सफरः-
माखन लाल पाण्डेय का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है

अपनी सेवाकाल फरवरी 1995 जिला रायपुर से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर चांपा में सेवा देते हुए फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के पद पर पदस्थ होकर न्याय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर विवेचना और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा में अपना अमूल्य मार्गदर्शन दिया, तथा उनके द्वारा हमेशा प्रभावी कार्य सदैव संपादित किया गया।

इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने कहा कि, एक सफल अभियोजन अधिकारी न केवल कानून का ज्ञाता होता है, बल्कि वह पीड़ित को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। पाण्डेय जी ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुये सदा अभियोजन और पुलिस विभाग के लिये अपना विशेष योगदान दिया है। उनके आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाए देते आईजीपी श्री गर्ग ने आशा व्यक्त की, कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी श्री पाण्डेय अपने विशाल अनुभव और कानूनी ज्ञान के आधार पर पुलिस विभाग को आवश्यकतानुसार सहायता, मार्गदर्शन ,परामर्श और प्रशिक्षण देते रहेंगे।

श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी श्री गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए,अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा किए,और जिला अभियोजन अधिकारी से संयुक्त संचालक तकनीक सफर के दौरान पुलिस और न्यायालय के साथ अपने अनुभव साझा किए।इन भावुक पलों के श्री पाण्डेय ने,पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर, सेवानिवृत्ति के बाद भी , हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया।

 इस विदाई समारोह में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के साथ उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरीक्षक धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह,संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन संजय रावत मुख्य लिपिक ने किया।
Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में टोल प्लाजा रेट में ₹5 की बढ़ोतरी:एनुअल पास पर ₹75 ज्यादा लगेंगे, 1 अप्रैल से लागू होगी NHAI की नई दरें

Published

on

बिलासपुर/कोरबा,एजेंसी। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने छत्तीसगढ़ से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है। इसमें बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

अब 1 अप्रैल से हर टोल प्लाजा से गुजरने पर 5 रुपए एक्स्ट्रा टैक्स देना होगा। इसी तरह एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। राहत की बात है कि, स्थानीय पासधारकों को पुराने दर पर ही सफर करने की छूट है।

NHAI ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी हैं। बिलासपुर जिले के 4 प्रमुख टोल प्लाजा भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा से रोजाना गुजरने वाले करीब एक लाख से ज्यादा वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर और पड़ोसी जिलों के बीच आने-जाने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

5 से 20 रुपए टैक्स की बढ़ोतरी

​NHAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में 5 से 10% शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए तक की है।

रिंग रोड पर प्राइवेट के अलावा हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां केवल भारी कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल रेटों में 5 से लेकर 20 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है।

सालाना पास के लिए 3075 रुपए देने होंगे

NHAI ने कार के लिए बनाए जाने वाले सालाना पास की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी भी 1 अप्रैल से लागू होगी। अभी सालाना पास 3 हजार रुपए में बनता है, जिसमें 200 टोल बूथ क्रॉस करने की लिमिट होती है। 1 अप्रैल से बनने वाले सालाना पास के लिए अब 3075 रुपए देने पड़ेंगे।

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

कैसे तय होता है टोल रेट

टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल के आधार पर भी तय होती हैं। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी ज्यादा लगता है।

सालाना रिवीजन के तहत बढ़ी कीमतें

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा और बदलाव का प्रावधान रखा गया था। यह बढ़ोतरी उसी सालाना रिवीजन प्रक्रिया का हिस्सा है। देश भर में हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए जो फॉर्मूला तय है, उसी के आधार पर इस बार 2.5% की वृद्धि की गई है।

फास्टैग से ही होगा अनिवार्य भुगतान

प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग एक्टिव नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लाजा पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एनएचएआइ ने स्पष्ट किया है कि सड़क रखरखाव के खर्च को देखते हुए यह वार्षिक वृद्धि की गई है।

NHAI के मैनेजर बोले- मुख्यालय के निर्देश पर बढ़ोतरी

NHAI के मैनेजर राजेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि, मुख्यालय के निर्देशानुसार एक अप्रैल से नई दरें प्रभावी होंगी। वार्षिक पास अब 3,075 रुपए में बनेगा। स्थानीय लोगों के लिए 20 किमी वाली छूट योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर हर टोल में 5 रुपए की वृद्धि की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677