Connect with us

कोरबा

एसईसीएल में कोल इंडिया कर्मियों की कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम निधि के लिए बनाई गई समिति की बैठक सम्पन्न

Published

on

कोल इंडिया एवं एसईसीएल सहित अन्य अनुषंगी कंपनियों के अधिकारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बैठक में रहे उपस्थित
कोरबा/बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय में दिनांक 03/02/2024 को एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में कोल इंडिया कर्मियों की कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम निधि के लिए बनाई गई कोल इंडिया स्तर की समिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कोल इंडिया से सेवानिवृत हो चुके श्रमिकों के चिकित्सा लाभ की योजना कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम (सीपीआरएमएस-एनई) की कोर्पस (निधि) के बेहतर प्रबंधन एवं उपयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कोल इंडिया के गैर-अधिकारी वर्ग के कर्मियों की वेतन वृद्धि के लागू हुए राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता (एनसीडबल्यूए-11) के क्रियान्वयन प्रावधानों में श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएमपीआरएसएम-एनई में जमा निधि के बेहतर आर्थिक प्रबंधन के लिए श्रमसंघ प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कोल इंडिया स्तर पर एक द्विपक्षीय समिति बनाने पर सहमति बनी थी। इसी के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ते हुए बनाई गई समिति की पहली बैठक एसईसीएल मुख्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में एसईसीएल निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन, सुनील कुमार मेहता, कार्यकारी निदेशक (वित्त) कोल इंडिया, गौतम बैनर्जी, महाप्रबंधक (श्र.श. एवं औ.सं.), (कोल इंडिया), डॉ रत्नेश जैन, सीएमएस, सीसीएल (वीसी के माध्यम से), कुन्दन सिंह, वरीय प्रबन्धक, कोल इंडिया, रोहित पांडे, उप-प्रबन्धक, कोल इंडिया, श्रमसंघ प्रतिनिधिगण – राजकुमार सिंह (बीएमएस), रमेश सिंह (एचएमएस), सतीश कुमार केशरी (एटक), डीडी रामानंदन (सीटू) उपस्थित रहे। बैठक में एसईसीएल से संजय श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (वित्त)/विभागाध्यक्ष(सी&बी), डॉ प्रतिभा पाठक, सीएमएस, एवं श्रीमती सुजाता रानी विभागाध्यक्ष (ईई/पीएफ़/पेंशन) भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending