कोरबा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
कोरबा में 12 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी, कांग्रेसियों में उत्साह

कोरबा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की महत्वपूर्ण ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा-न्याय का हक मिलने तक’ जनवरी महीने में मणिपुर से आरंभ हुई थी। यह यात्रा असम, पश्चिम बंगाल और उडि़सा होते हुए 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंची। अगले चरण में 12 फरवरी को कोरबा स्थित सीतामणी से यह यात्रा आरंभ होगी। इस सिलसिले में कोरबा में यात्रा संबंधी विभिन्न तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज कोरबा पहुंचे। इस अवसर पर दीपक बैज ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर उनमें उत्साह का संचार किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि जो व्यक्ति आम नागरिकों के हित में न्याय का हक हासिल करने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत करते हुए सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकला है, उसके लिए हम और आप मिलकर एक दिन का समय तो निकाल ही सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान एक यात्रा मात्र ना होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को भी दर्शाता है। दीपक बैज ने विश्वास व्यक्त किया कि एक बार राहुल गांधी से मुलाकात होने के बाद युवाओं में नए उत्साह का संचार होगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी की इस महत्वपूर्ण यात्रा को आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया जावेगा, जिसमें सीतामणी चौक, टी पी नगर चौक, एवं सीएसईबी चौक में विशाल स्वागत सत्कार का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अलावा पुराना बस स्टेंड, स्वर्ण सिटी, अग्रसेन तिराहा चौक, कांग्रेस कार्यालय, दर्री, एनटीपीसी गेट, जैलगांव चौक व गोपालपुर में भी स्वागत कार्यक्रम को भव्यता दिया गया है। बैठक के आरंभ में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल नेे दीपक बैज को अवगत कराते हुए बताया कि कोरबा के कांग्रेसी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं और व्यापक पैमाने पर तैयारियां प्राय: पूर्णता की ओर हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी में सर्वप्रथम राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा जहां से यात्रा आगे बढ़ेगी। उसके बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए शहर के हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर भव्य स्वागत पश्चात् उनका सम्बोधन भी होगा। यहां से इंदिरा स्टेडियम पहुंच कर इंदिरा जी एवं राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। तत्पश्चात् यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से होते हुए सी.एस.ई.बी. चौक पहुंचेगी, जहां बड़े पैमाने पर कार्यक्रम को भव्यता मिलेगी। लगभग एक घंटे तक कोरबा शहर में रहते हुए यात्रा आगे बढ़कर दर्री, गोपालपुर, छुरी होते हुए कटघोरा पहुंचेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व मंत्री नोवेल कुमार वर्मा, यु डी मिंज, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, विकास सिंह, प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, सत्येन्द्र वासन, हरीश परसाई, लोकसभा प्रभारी चंदन कुमार राय, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, सुधीर जैन, रश्मि सिंह, आनंद पालीवाल, सीताराम चौहान, शशीराज, लक्ष्मण लहरे, जीवन चौहान, रथलाल चौहान, मनहरण राठौर इंटक, रामगोपाल यादव, मुन्ना खान, गुड्डू थवाईत, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, बिसाहुराम कुम्भकार, रविसिंह चंदेल, पालूराम साहू, टेकराम श्रीवास, शशी अग्रवाल, प्रेमलता मिश्रा, गायत्री नाय़म, शांता मंडावे, ममतारानी अग्रवाल, झलकुंवर ठाकुर, अनिता बाई, प्रदीप पुरायणे, एफ डी मानिकपुरी, लखनी साहू, शिवकला कंवर, संतोषी दीवान, जय प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण देवांगन, बसंत कुमार मिश्रा, एस के सिंह, बी एन सिंह, पार्षद संतोष लांझेकर, रवि चंदेल, वीरसाय धनुहार, मनीष शर्मा, रमेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, मुन्ना लाल, पुरूषोत्तम कटकवार, रामकुमार जलतो, छताराम आदित्य, मनमोहन राठौर, तीरथ प्रसाद पटेल, आशिष राठौर, गिरधारी बरेठ, आशीष थवाईत, रजनी भारती, निशा केंवट, चांदनी धु्रव, आशीष अग्रवाल, कमलेश गर्ग, बृजभूषण प्रसाद, अंकित श्रीवास्तव, निखिल सिंह, विवेक श्रीवास, रोशन खांडे, किशन कुमार, सुमीत शर्मा, अभिषेक लहरे, संस्कार निर्मलकर, अशोक दास महंत, योगेश महंत, अविनाश कुमार साहू, राजेश यादव, आशिष गुप्ता, इमरान मलिक, अशोक कुमार लोध, सकील अहमद, प्रकाश सिंह, राहुल राव, विकास शुक्ला, सुनिल निर्मलकर, पवन विश्वकर्मा, अवध राम पोर्ते, अनिवाश बंजारे, संजू अग्रवाल, देवी दयाल तिवारी, दिनु महाराव, डॉ. ओम प्रकाश महंत, मो. फारूख मेमन, निकिता खलखो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर सोनी व सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने किया।
कोरबा
वेदांता समूह की दो कंपनियों को इक्रा से मिली AA+ रेटिंग
नई दिल्ली, एजेंसी। वेदांता समूह की दो कंपनियों वेदांता लिमिटेड और वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड को घरेलू साख निर्धारक एजेंसी इक्रा से एए प्लस रेटिंग मिली है। ये दोनों कंपनियां गत मई से विभिन्न कारोबारों को अलग-अलग करने के बाद बनी हैं। एजेंसी ने समूह की शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी‘ए1 प्लस’पर बरकरार रखा है। समूह का कहना है कि साल 2014 के बाद यह उसकी सबसे ऊंची घरेलू रेटिंग है। इक्रा ने रेटिंग के साथ‘स्टेबल’आउटलुक दिया है और रेटिंग को‘वॉच विद डेवलपिंग इम्पलीकेशन्स’की श्रेणी से हटा दिया है।

अंतररष्ट्रीय साख निर्धारक एजेंसी मूडीज की सहयोगी कंपनी इक्रा ने समूह की एक अन्य कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड की रेटिंग‘ए प्लस/ वॉच डेवलपिंग’से‘एए-/स्टेबल’में अपग्रेड किया है। वेदांता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘यह समूह के लिए एक अहम पड़ाव भी है, क्योंकि कारोबारों को अलग-अलग करने प्रक्रिया से अलग हुए दो सबसे बड़े व्यवसायों को अब ‘एए प्लस’ रेटिंग मिल गई है। समूह के दीर्घावधि ऋण में इन दोनों व्यवसायों की हिस्सेदारी 75 फीसदी से अधिक है।’ इक्रा ने उम्मीद जतायी है कि कॅमोडिटी की अनुकूल परिस्थितियों, बेहतर लागत संरचनाओं तथा एल्युमीनियम, जिंक और तेल एवं गैस व्यवसायों में कमाई की मजबूत संभावनाओं के चलते ये रुझान मौजूदा वित्त वर्ष में भी जारी रहेंगे।
वेदांता का कारोबार जिंक, सिल्वर, एल्युमिनियम, कॉपर, निकेल, लौह अयस्क, तेल एवं गैस और बिजली उत्पादन तक फैला हुआ है। प्रमुख अंतररष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों एस एंड पी, मूडीज एवं फिच ने पिछले दो महीने में वेदांता की होल्डिंग कंपनी वेदांता रिसोर्सेज की रेटिंग को अपग्रेड किया है।
कोरबा
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण रोकना है – सीईओ
जिला पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर हुई कार्यशाला
कोरबा। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी 2026 को अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026, वर्ष 2016 के पुराने नियमों का स्थान लेंगे। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण को रोकना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उक्त बातें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 संबंधी कार्यशाला में कही।

सीईओ श्री नाग ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यह नियम 01 अप्रैल 2026 से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर इन नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान हो सके। इसके लिए ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण शुल्क, शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम एवं जनपद स्तर पर उत्पन्न होने वाले कचरे की रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिवस में तैयार कर प्रस्तुत करनी होगी। राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु जून माह तक जिले की 25 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
श्री नाग ने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन अपनाएं तथा कचरे के पृथक्करण के लिए नीले, हरे, लाल एवं पीले रंग के डस्टबिन का उपयोग करें, ताकि विभिन्न प्रकार के कचरे का पृथक-पृथक निपटान किया जा सके।
कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के श्री दीप सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के उद्देश्य, महत्वपूर्ण विशेषताओं एवं मुख्य प्रावधानों की जानकारी पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।
कार्यक्रम में लेखा अधिकारी श्री राजेंद्र यादव, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, जनपद पंचायतों के सीईओ, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
कोरबा
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु अशोक मोदी सहित 13 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर रवाना
कोरबा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, जयदेव सिंघल, महेन्द्र सक्सेरिया, आशीष सक्सेरिया एवं डाॅ. अनिता मोहनलाल सहित अन्य पदाधिकारी आज इंदौर के लिए रवाना हो गए।

विदित हो कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर में आयोजित है। इस अधिवेशन में संगठन के देशभर के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे।
अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारीगणों के द्वारा राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की जायेगी। साथ ही समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक समरसता एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे एवं संगठन की सदस्यता को बढ़ाने एवं इसको 1 करोड तक पहुॅचाने का लक्ष्य रखा जायेगा जिस पर कार्य करने पर भी विचार किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के सानिध्य में तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
अशोक मोदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम सराहनीय रहे हैं तथा सामाजिक सेवा, धार्मिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जो ठोस निर्णय लिए जाएंगे, उसे छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाएगा।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
